Responsive Scrollable Menu

Video: 'लाओ मेरी बोतल वापस दो...'अंपायर ने पानी पी लिया तो भड़क गए रजत पाटीदार

Rajat Patidar viral video: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैदान पर सिर्फ रन ही नहीं बरसे, बल्कि एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। आमतौर पर शांत रहने वाले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इस बार अपना आपा खोते नजर आए।

दरअसल, मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक खिलाड़ियों के लिए पानी की बोतलें लेकर मैदान में आए थे। इसी दौरान मैदान पर मौजूद अंपायर ने उन बोतल में से एक उठाकर खुद पीना शुरू कर दिया। यह बात कप्तान पाटीदार को पसंद नहीं आई और उन्होंने अंपायर से बोतल वापस करने को कहा।

पानी की बोतल को लेकर रजत पाटीदार भड़के
यह पूरा वाकया कोच एंडी फ्लावर की मौजूदगी में हुआ, जिन्होंने बाद में इस पर हल्की मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया दी। अंपायर ने भी हालात को भांपते हुए बोतल वापस कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, इस छोटे से विवाद के बीच पाटीदार का बल्ला पूरी तरह से बोला। 

रजत ने 19 गेंद में 48 रन ठोके
रजत पाटीदार ने मैच के अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन ठोक दिए और टीम को मजबूत फिनिश दिलाई। यह मुकाबला काफी हाई-स्कोरिंग रहा, जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर 450 से ज्यादा रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 200 रन का आंकड़ा पार जरूर किया, लेकिन मैच में वे पूरी तरह से पकड़ नहीं बना सके। दूसरी ओर, आरसीबी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया।

आरसीबी की लगातार दूसरी जीत
मैच के बाद पाटीदार ने कहा कि टीम का आत्मविश्वास इस जीत से और बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'अच्छा क्रिकेट खेलकर जीतना टीम के लिए संतोषजनक होता है। सभी खिलाड़ी अच्छे मूड में हैं और अगले मैच के लिए तैयार हैं।'

आरसीबी की ये टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही। अब उनका अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को होगा। सीजन की शुरुआत को देखते हुए आरसीबी खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। हालांकि, टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन टीम का प्रदर्शन साफ संकेत दे रहा है कि इस बार वे लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का दम रखते हैं।

Continue reading on the app

सिर्फ मीठा ही नहीं ये नमकीन फूड्स भी बढ़ा सकते हैं शुगर लेवल, एक्सपर्ट्स से जानें

आमतौर पर माना जाता है कि ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज हो सकती है. डायबिटीज मरीजों को तो मीठा न खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ नमकीन फूड्स भी ऐसे होते हैं जो आपके शुगर लेवल को बिगाड़ सकते हैं. इस बारे में एक्सपर्ट्स ने बताया है.

Continue reading on the app

  Sports

जिसे किया रिलीज वही मचा रहा तबाही, 22 साल के स्टार ने चेन्नई सुपर किंग्स के 'जख्मों' पर ठोकी कील

Sameer Rizvi CSK Release Story: समीर रिजवी को आईपीएल 2024 सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था. 2025 ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, जिसके बाद मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया. आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में 160 रन बनाकर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं. Mon, 6 Apr 2026 17:34:11 +0530

  Videos
See all

Iran Vs America | Indian Naval Power: समुद्र में साइलेंट किलर...पाकिस्तान की तबाही तय ! | Submarine #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:04:51+00:00

IIT Baba Abhay Singh Marriage : महाकुंभ वाले आईआईटी बाबा ने कर ली शादी, जानिए कौन है पत्नी ? | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:00:28+00:00

Omar Abdullah:'जल्द से जल्द एक Ceasefire हो..' उमर अब्दुल्ला का बयान छा गया! #shorts #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:01:47+00:00

CM YOGI VS OWAISI | Salar Masud: योगी का 'नायक'... यूपी में ओवैसी के लिए 'खलनायक' कैसे? Suhaldev #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:59:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers