Responsive Scrollable Menu

क्यों कुछ गाने रिलीज के सालों बाद बनते हैं हिट? अमाल मलिक ने बताया पूरा खेल

कई गाने रिलीज के वक्त भले ही दर्शकों का ध्यान न खींच पाएं, लेकिन सालों बाद अचानक सुपरहिट बन जाते हैं. म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बताया कि किसी गाने की सफलता सिर्फ उसकी धुन पर निर्भर नहीं करती. सही टाइमिंग, विजुअल, स्टार की लोकप्रियता, मार्केटिंग और गाने की पोजिशनिंग भी बड़ा खेल करती है. अमाल ने माना कि हर गाने की अपनी टाइमलाइन होती है और अगर कोई गाना तुरंत नहीं चलता तो वह ज्यादा सोचने के बजाय अगले गाने पर काम शुरू कर देते हैं.

Continue reading on the app

Uttarakhand Pension: 9.87 लाख लाभार्थियों के खाते में पहुंचे 146.32 करोड़ रुपये, CM धामी ने जारी की जुलाई की पेंशन

उत्तराखंड के 9 लाख 87 हजार से ज्यादा पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की। विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9,87,017 लाभार्थियों के खातों में DBT के जरिए कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

बुजुर्गों को मिले 92.34 करोड़ रुपये

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, वृद्धावस्था पेंशन के 6,15,628 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 92.34 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों के खातों में 1,500 रुपये की दर से कुल 35.54 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 1,500 रुपये की दर से कुल 13.36 करोड़ रुपये दिए गए। किसान पेंशन के 27,288 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 3.2 करोड़ रुपये और परित्यक्ता पेंशन के 8,284 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से करीब 99.41 लाख रुपये दिए गए।

इन पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को भी भुगतान

भरण-पोषण अनुदान के 7,383 लाभार्थियों को 700 रुपये की दर से 51.68 लाख रुपये दिए गए। तीलू रौतेली पेंशन के 2,196 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 26.35 लाख रुपये और बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से करीब 1.52 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि कुल लाभार्थियों में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को नई SNA स्पर्श प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।

पात्र लोगों को समय पर मिले उनका अधिकार: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन की राशि समय पर और पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग व्यक्ति को पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मान के साथ, समय पर और बिना परेशानी उसका अधिकार मिले, यही सरकार का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

क्विंटन डी कॉक नंबर वन, धोनी तीसरे नंबर पर, टी20 के 5 सबसे सफल विकेटकीपर, जिन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों के किए शिकार

5 Most successful wicket keeper in history of T20I: इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज है. इंग्लैंड के जोस बटलर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के दिग्गज एमएस धोनी तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. केन्या के इरफान करीम और रवांडा के डिडिएर नदिकुबविमाना भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. इस फॉर्मेट में 5 सबसे सफल विकेटकीपर के बारे में आइए जानते हैं. Sun, 9 Aug 2026 18:00:42 +0530

  Videos
See all

Aar Paar with Amish Devgan: Jharkhand Students Protest | Hemant Soren | Gen-Z | Parliament Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:12:52+00:00

Atiq Son Aban Funeral Live: Kasari Masari Kabristan पहुंची थी Shaista Parveen?|Last Rites |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:11:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers