Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: फिर से जारी हुआ IMD का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन 16 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

कल का मौसम, 10 अगस्त: देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश और आंधी का दौर तेज हो सकता है. मानसून की सक्रियता के कारण उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी चलने की पूरी आशंका बनी हुई है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात की वजह से पहाड़ों का खिसकना यानी भूस्खलन और नदी-नालों में अचानक बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है. मौसम के इस कड़े रुख को देखते हुए विभाग ने आम लोगों से सावधान रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है.

16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है. इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा रहेगा. मौसम विभाग ने किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 34°C 25°C
मुंबई 33°C 27°C
चेन्नई 38°C 27°C
कोलकाता 33°C 27°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 31°C 23°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 32°C 24°C
शिमला 28°C 19°C
नैनीताल 24°C 18°C

राजधानी दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, गिरेगा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 10 अगस्त सोमवार को मौसम काफी सुहावना लेकिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है. दिन के समय गरज-चमक के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. हवाओं की रफ्तार अधिक होने के कारण पेड़ गिरने या यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कल मौसम का जोर दिखाई देगा. राज्य के मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी, इटावा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट है. कुछ जिलों में तो हवा की गति 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा खुले क्षेत्रों में रहेगा, इसलिए किसानों और राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

बिहार और झारखंड में झमाझम बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार और झारखंड में भी मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बिहार के गया, चंपारण, नवादा, बांका, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा और सुपौल में कल भारी बरसात और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं और मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है.

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल, भोपाल में गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी इलाकों में कल झमाझम पानी गिरने का अनुमान है. राज्य के विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, सिवनी, भिंड और छतरपुर जिलों में मौसम की हलचल तेज रहेगी. यहां दिन भर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

राजस्थान और पंजाब में फिर शुरू होगा बारिश का दौर

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में भी मानसून की मेहरबानी जारी रहेगी. पंजाब के होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश होगी. वहीं राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, चूरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दौसा और अलवर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के कुछ मरुस्थलीय इलाकों में तेज हवाओं के कारण धूलभरी आंधी चलने और उसके बाद बरसात होने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का बढ़ा खतरा

हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में भी कल मूसलाधार बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भी भारी बारिश और आंधी का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को बेहद सतर्क रहने का परामर्श दिया है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: देश के 15 राज्यों के लिए भारी होंगे अगले 9 घंटे, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; जानें आपके राज्य का हाल

Continue reading on the app

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली टर्बुलेंस मामले में क्रू मेंबर्स को रोस्टर से हटाया, अंतिम रिपोर्ट का इंतजार: केंद्र

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अचानक ऊंचाई में गिरावट का शिकार हुई एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की ड्रग टेस्ट की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

साथ ही, जांच पूरी होने तक दोनों क्रू (मुख्य पायलट और फर्स्ट ऑफिसर) को रोस्टर से हटा दिया गया है।

4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 (ए320 विमान वीटी-ईएक्सओ) ने क्रूज चरण के दौरान लगभग 300 फीट की अचानक ऊंचाई खो दी थी। बाद में विमान स्थिर हो गया और सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतरा।

इस घटना में कुछ यात्रियों और केबिन क्रू सदस्यों को चोटें आईं। विमान में 137 यात्री (जिनमें तीन शिशु शामिल थे) और आठ क्रू सदस्य (जिनमें दो पायलट और छह केबिन क्रू सदस्य शामिल थे) सवार थे।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसी घटना के बाद अपनाई जाने वाली स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत, दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों का तय साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया।

हालांकि मुख्य पायलट के स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे से कन्फर्मेटरी टेस्ट की जरूरत का संकेत मिला, लेकिन मंत्रालय ने साफ किया कि अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं मिली है।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा, इसके अनुसार सैंपल कन्फर्मेटरी एनालिसिस के लिए तय लैब में भेज दिए गए हैं और फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।

मंत्रालय ने कहा, जांच और तय प्रक्रिया पूरी होने तक, डीजीसीए ने दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों को रोस्टर से हटा दिया है। जांच के नतीजों और कन्फर्मेटरी टेस्ट के परिणामों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना को गंभीर घटना माना गया है और अभी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) इसकी जांच कर रहा है।

वहीं, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स के प्रेसिडेंट कैप्टन सीएस रंधावा ने कहा कि एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के पायलट का डोप परीक्षिण पाजिटिव पाए जाने पर उसका उड़ान लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और अन्य दंड भी भुगतने पड़ सकते हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

फिनिशर बने सिराज... 15 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन, वॉर्मअप मैच में आखिरी ओवर में ठोके लगातार तीन छक्के, श्रीलंका चित

Mohammed Siraj Hits 4 Huge Sixes: श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी. मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सिराज ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर हासिल कर लिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भी भारत की जीत की राह आसान की. Sun, 9 Aug 2026 18:35:42 +0530

  Videos
See all

Kejriwal पर भड़के नेता... ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो!’ | #bjp | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:13+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने AAP पर क्या कह दिया.? | Ram Mandir Donation Row | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers