Responsive Scrollable Menu

खबरों में रहने के लिए ही पैदा हुए थे 'न्यूज कुमार', CGPSC रिजल्ट आते ही वायरल हुआ नाम

News Kumar Pradhan CGPSC Result: छत्तीसगढ़ पीएससी सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से रायगढ़ के 'न्यूज कुमार प्रधान' नाम चर्चा में है. रायगढ़ के रहने वाले न्यूज कुमार ने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि अपने अनोखे नाम से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि यह बंदा तो जन्म से ही खबरों में रहने के लिए बना था!

Continue reading on the app

Avika Gor: डेंगू से 104 डिग्री बुखार में तड़पीं एक्ट्रेस... फिर भी करती रहीं शूटिंग, अस्पताल से पति ने मांगी दुआएं

Avika Gor Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में हैं और पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री तेज बुखार से जूझ रही थीं। हालत इतनी खराब थी कि उनके लिए ठीक से उठना-बैठना और खाना तक मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद अविका ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से पीछे हटने से इनकार कर दिया और तेज बुखार में भी शूटिंग पूरी करती रहीं। अब उनके पति मिलिंद चंदवानी ने अस्पताल से उनकी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए फैंस से अविका के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है।

104 डिग्री बुखार में भी शूट करती रहीं अविका
मिलिंद चंदवानी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अविका को पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री तक बुखार था। इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए। पति ने बताया कि अविका एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गई थीं, जहां दो दिन का शूट बाकी था। तेज बुखार के बावजूद उन्होंने शूटिंग की और अपनी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी दी कि पूरी शूटिंग महज एक दिन में पूरी कर ली गई।

इसके बाद अविका को दो दिन का ब्रेक मिला। मिलिंद ने बताया कि इस दौरान वह पूरा दिन बिस्तर पर रहीं, दवाइयां लेती रहीं और उन्हें चलने-फिरने और ठीक से खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी।

डेंगू के बावजूद दिल्ली जाकर किया एड शूट
मिलिंद ने बताया कि ब्रेक के बाद भी अविका ने अपना कमिटमेंट पूरा करने के लिए उसी बुखार में दिल्ली की यात्रा की और वहां एक विज्ञापन की शूटिंग की। शूट से पहले उनका टेस्ट भी कराया गया था। मुंबई लौटने के बाद रिपोर्ट सामने आई, जिसमें अविका के डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मिलिंद ने बताया कि उन्होंने अविका से कई बार कहा कि प्रोड्यूसर्स उनकी स्थिति समझेंगे और शूट को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अविका अपने कमिटमेंट को लेकर लगातार काम करने पर जोर देती रहीं।

ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं एक्ट्रेस
अविका की टीम के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली में एड शूट के दौरान एक्ट्रेस ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूट में हिस्सा लिया। टीम मेंबर के मुताबिक, अविका ने इस दौरान मुख्य रूप से ORS के सहारे खुद को संभाला और वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं। अविका के इस समर्पण की इंडस्ट्री के कई लोगों ने तारीफ की। उनकी दोस्त और एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने भी कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फैंस भी सोशल मीडिया पर अविका के लिए जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

मिलिंद चंदवानी ने की अविका की तारीफ
मिलिंद ने अविका की मेहनत और अपने काम के प्रति सम्मान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं समझा कि किसी व्यक्ति के अंदर अपने काम के लिए इतना प्यार कहां से आता है। उन्होंने कहा कि अविका अपने काम के साथ-साथ दूसरे लोगों के समय और संसाधनों की भी काफी कद्र करती हैं। वीडियो के अंत में मिलिंद ने फैंस से अपील की कि वे अविका को अपनी प्रार्थनाओं में रखें और कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC 11: आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा? ऋषभ पंत समेत 3 बल्लेबाज पहले इम्तेहान में ही फेल

पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा तो दूसरे दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों को भी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि इस बीच देवदत्त पडिक्कल ने मौके का सबसे अच्छा फायदा उठाया. Sat, 08 Aug 2026 22:41:40 +0530

  Videos
See all

IIT Delhi Convocation में PM Narendra Modi ने याद दिलाए Satpura Mess के पराठे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:15:04+00:00

Punjab Politics: BJP-SAD में फिर गठबंधन? | AAP | Assembly Elections | CM Mann | Hindi News |R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers