Responsive Scrollable Menu

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? जान लें

Hardik Pandya Fitness update: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। हार्दिक पंड्या नेट्स पर लौट आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में बीमार होने की वजह से वो नहीं खेल पाए थे। मुंबई को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब मंगलवार को मुंबई का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है और उस मुकाबले से पहले कप्तान हार्दिक ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। 

सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और तब टॉस के वक्त उन्होंने बताया था कि हार्दिक बीमार हैं। हार्दिक की गैरमौजूदगी की वजह से मुंबई इंडियंस को प्लेइंग-11 में कई बदलाव करने पड़े थे, जिसमें दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया था और ट्रेंट बोल्ट ने बॉश की जगह ली ताकि विदेशी खिलाड़ी 4 ही रहें।

हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अपडेट
हार्दिक ट्रेनिंग सेशन में अच्छे मूड में दिखे, और मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वार्म अप के बाद, हार्दिक ने खाली नेट में बॉलिंग शुरू की और अच्छी पेस से अपनी यॉर्कर फेंकी, टीम के फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को बताया कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ट्रेनिंग में अपनी यॉर्कर की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था, 'अगर आप यॉर्कर डाल सकते हैं तो इसका मतलब है कि दूसरी बॉल बहुत आसान हैं।'

पंड्या ने नेट प्रैक्टिस शुरू की
गेंदबाजी के अलावा हार्दिक ने भी काफी देर तक नेट्स में बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया। इस दौरान टीम के बैटिंग कोच कायरान पोलार्ड मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान ज्यादातर गेंद हार्दिक के बल्ले के बीचों-बीच लगी थी। पोलार्ड ने भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक का हौसला बढ़ाया। 

हार्दिक ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी की थी और 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने 11 गेंद में नाबाद 18 रन भी बनाए थे। मुंबई ये मुकाबला 6 विकेट से जीता था लेकिन अगले मैच में हार्दिक की गैरहाजिरी में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स ने हरा दिया था। 

Continue reading on the app

Fact Check: अयोध्‍या में आग लगने से नहीं मरे 1200 लोग, सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्‍ट की गई शेयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के पास महायज्ञ के दौरान आग लगने से 1200 लोगों की जलकर मौत हो गई। 22 सेकंड के इस वीडियो में भीषण आग देखी […]

The post Fact Check: अयोध्‍या में आग लगने से नहीं मरे 1200 लोग, सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्‍ट की गई शेयर appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में किसके पास है ऑरेंज कैप? अब तक इन बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन

आईपीएल के शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस दौरान अभी तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें अभी तक कई टीमें ऐसी भी हैं जो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। तो कई टीमें ऐसी भी हैं जिन्हें अभी भी पहली जीत का इंतजार है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक खेले गए अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। 

ऑरेंज कैप की रेस
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं जिन्हें अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। फिलहाल इस दौरान कई बल्लेबाजों द्वारा बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। इस सीजन अब तक किसके पास ऑरेंज कैप है और किन पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

इस समय राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के सिर ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने तीन मुकाबलों में 170 की औसत से 170 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162 रहा है, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के भी लगाए हैं। 

दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं जिन्होंने दो मुकाबलों में 160 रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ऊपर है। उन्होंने अपनी पारियों में 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। इसके बाद हेनरिक क्लासेन का नंबर आता है, जिन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने तीन मैचों में 122 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रे 248 का है। साथ ही उनके नाम इस दौरान 10 चौके और 11 छक्के भी शामिल हैं। 

पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने तीन मैचों में 118 रन बनाए हैं तो उनका स्ट्राइक रेट 168 का है। विराट कोहली भी इस लिस्ट में जो अब तक दो मैचों में 97 रन बना चुके हैं जबकि ईशान किशन भी तीन मैचों में 95 रन बना चुके हैं।  
Wed, 08 Apr 2026 18:41:49 +0530

  Videos
See all

Dangal: TMC बोली- निष्पक्ष चुनाव कैसे, BJP ने लगाया धमकाने का आरोप | Bengal Elections | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:09:57+00:00

Shorts | जहरीले सांप से मौत का खेल ! | Cobra | Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:10:15+00:00

Iran America Ceasefire: सीजफायर के बाद खामेनेई का पोस्ट वायरल! | Trump | Iran Israel War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:10:02+00:00

US-Iran Ceasefire:अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद जम्मू में शिया फेडरेशन का जश्न | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:07:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers