Responsive Scrollable Menu

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की अगली किस्त से पहले हुआ बड़ा बदलाव, 2000 पाने के लिए ये काम हुआ जरूरी

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधिक योजना की अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी है. पीएम मोदी ने असम से आखिरी किस्त जारी की थी. इस किस्त के आने के बाद अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है. यदि आप नए किसान हैं या पहली बार किसान योजना की किस्त के लिए आवेदन कर रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें.

किसान योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ राज्यों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है. अगर आप ऐसे राज्यों से हैं, जहां किसान रजिस्ट्री अनिवार्य है और नया रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं तो आपको यह बात जरूर जाननी चाहिए.

किन राज्यों में जरूरी फॉर्मर रजिस्ट्री? 

साल 2026 की शुरुआत से ही 14 राज्यों में PM Kisan Yojana के तहत नए रजिस्ट्रेशन हुए थे. इसके तहत किसान रजिस्ट्री (किसान आईडी बनाना) जरूरी हो गया है. ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसजगढ़, असम, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश है. अगर किसान इन राज्यों से ताल्लुक रखते हैं तो आपको पहले किसान ID बनवाना होगा. इसके बाद ही आप पीएम किसान योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

साथ ही जिन किसानों ने अपनी भूमि का स्वामित्व 1 फरवरी के बाद प्राप्त किया है या ऐसे मामले जहां परिवार के कई लोगों को लाभ मिल रहा है, उनके भुगतान को भौतिक सत्यापन पूरे होने तक अस्थायी रूप से रोका जाएगा. ऐसे में किसानों को किस्त सत्यापन के बाद जारी होगा. हालांकि, 23वीं किस्त को अभी समय है. 

कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है. इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. मगर बीते साल के वित्त वर्ष में पहली किस्त अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज की गई थी. इस बार भी माना जा रहा है कि जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में हुई भारी गिरावट, जानें आपके शहर का रेट

Continue reading on the app

22 साल के इस खिलाड़ी के पास है ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम?

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक ओर बल्लेबाज जमकर छक्के-चौके बरसा रहे हैं और लगभग हर मैच में 200+ स्कोर बन रहा है, तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाज भी आक्रामक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में हर मैच में ही ऑरेन्ज कैप का हकदार बदल रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेन्ज कैप किसके सिर पर सजी हुई है और पर्पल कैप किसके पास है?

पांचवें नंबर पर हैं कूपर कोनोली

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर कूपर कोनोली का नाम है. पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे कूपर ने इस सीजन 2 मैच खेले हैं, जिसमें 163.64 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए हैं.

चौथे नंबर पर हैं देवदत्त पडिक्कल

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में पडिक्कल ने 50 रन बनाए थे. इस सीजन उन्होंने 2 मैचों में अब तक 55.50 के औसत और 201.82 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. हिटमैन ने अ ब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 56.50 के औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए हैं और 7 छक्के लगाए हैं.

दूसरे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 147.96 की स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.

समीर रिजवी के पास है ऑरेन्ज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं 22 साल के समीर रिजवी. दिल्ली कैपिटल्स के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन तहलका मचा रखा है. उन्होंने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 11 छक्के निकले. रिजवी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: 'उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था...', CSK को हराने के बाद ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, वायरल हुआ बयान

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज, रिजवी ने गंभीर के चहेतों को चौंकाया, IPL के पहले हफ्ते की टीम में विराट रोहित का नाम,छाए रहे भारतीय खिलाड़ी

ipl 2026 में प्रदर्शन के आधार पर हमने 28 मार्च से 5 अप्रैल तक खेले गए 11 मुकाबलों के बाद IPL 2026 की “टीम ऑफ द वीक” तैयार की है, जिसमें अब तक के 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.  डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जहां SRH के खिलाफ आसान जीत के साथ शुरुआत की, वहीं वीकेंड पर चिर-प्रतिद्वंदी CSK को हराकर अपना दबदबा कायम रखा.  Mon, 6 Apr 2026 15:14:08 +0530

  Videos
See all

BJP Vs SP : 'मैं जानता हूं, सपा बहादुर के अंदर साहस नहीं है…' | Keshav Prasad Maurya | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:40:00+00:00

BJP Vs SP : 'काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर...’| Keshav Prasad Maurya | UP News | BJP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:40:00+00:00

इजरायल का सबसे सुरक्षित शहर दहला | Shorts | Israel-US Vs Iran | Trump | Netanyahu | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:38:30+00:00

US vs Iran War Live Updates : ईरान से आई बहुत बड़ी खबर ! | Iran Israel War | War Breaking | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers