Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 Box Office Collection: BO पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर; 1000 करोड़ पार कर बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म!

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। महज 18 दिनों में फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले हिंदी फिल्मों ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार तो किया था, लेकिन उसमें ओवरसीज कमाई भी शामिल होती थी। 

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसे दिग्गजों के क्लब में भी अपनी जगह बना ली है, जिससे बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

18वें दिन पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

Dhurandhar 2

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन 34.44 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी धमाकेदार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19

फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1598.74 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।

यह भी पढ़े - ‘VFX पर उठे सवाल सही है’ Ramayana विवाद पर Hrithik Roshan का रिएक्शन, बोले- छोटी गलती को इतना…’

हिंदी में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar Collection

फिल्म ने हिंदी भाषा में ही 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है, जो पहले किसी फिल्म ने हासिल नहीं किया था।

इन फिल्मों के क्लब में हुई शामिल

‘धुरंधर 2’ अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

पहले हफ्ते से ही दिखा दम

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ कमा लिए थे, जबकि दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ की कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

क्या है फिल्म की कहानी?

Dhurandhar BO Collection Day 19

यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान में घुसपैठ करता है।

स्टार कास्ट ने भी जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं, जिनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है।

‘धुरंधर 2’ की यह सफलता बॉलीवुड के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो रही है और आने वाले समय में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

यह भी पढ़े - केरल रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना; धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों की बताई सच्चाई!

Continue reading on the app

Toy Car Bomb Blast: दिल्ली को 'टॉय कार बम' से उड़ाने की साजिश नाकाम, मुंबई से जैश-ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार

Toy Car Bomb Blast: दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई से 2 कट्टरपंथी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी खिलौना कार में IED बम छिपाकर दिल्ली में धमाका करने का प्लान बनाया था।एजेंसियों का कहना है कि इस मॉड्यूल का कनेक्शन पाकिस्तान से लेकर भारत के कई राज्यों तक फैला हुआ है। 

 कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने एक संयुक्त ऑपरेशन में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान मोसाब अहमद उर्फ कलाम कल्याण और मोहम्मद हमद कोल्लारा के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों काफी लंबे वक्त से कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल थे।

दोनों दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की प्लान बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों आरोपी इंटरनेट की सहायता से आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे, और बम बनाने की ट्रैनिंग ले रहे थे। 

जैश-ए-मोहम्मद-ISIS से कनेक्शन

जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे ऑनलाइन चरमपंथी नेटवर्क ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स ऑफ प्रोफेट’ जैसे ग्रुप से भी दोनों का कनेक्शन था। इन नेटवर्क्स की सहायता से कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने का काम किया जाता है।

बू हुफेजा के जरिए संपर्क में आए 

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बू हुफेजा नाम के एक ऑनलाइन हैंडलर के माध्यम से संपर्क में आए थे। अबू हुफेजा जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्ट है। एजेंसियों का कहना है कि इसी शख्स ने दोनों आरोपियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाना सीख रहे थे। आरोपियों का प्लान था कि खिलौना कार के अंदर बम छिपाकर दिल्ली में धमाका किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा जान-माल का नुकसान हो सके। 

Continue reading on the app

  Sports

घर बैठे चयनकर्ताओं की नींद हराम, दो खिलाड़ियों ने बढ़ा दिया है उनका काम, एक शिकारी दूसरा सब पर भारी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां टीम इंडिया की टी20 तस्वीर से फिलहाल बाहर चल रहे दो खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ दी और मैच को यादगार बना दिया.  Mon, 6 Apr 2026 13:43:19 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War LIVE: ईरान ने मिलाया भारत को फोन! | Trump | US | Netanyahu | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:12:23+00:00

अमित शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:09:41+00:00

Middle East Crisis: होर्मुज की जंग अब आखिरी मोड़ पर। | Trump | Strait Of Hormuz | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:31+00:00

Iran US War: Trump की धमकी से दुनिया में संकट, परमाणु बनाने की तैयारी में कई देश | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers