Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर, टॉप पर पहुंची ये टीम, 3 टीमें नहीं खोल पाईं हैं जीत का खाता

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद हाईस्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. रविवार को डबल हेडर मैच खेले गए, जिसके बाद अंक तालिका में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जहां, दोपहर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, तो वहीं रात के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाई. तो आइए जानते हैं कि डबल हेडर के बाद अंक तालिका का क्या हाल है? टॉप पर कौन है, तो वहीं बॉटम में कौन सी टीम किस मौजूद है...

टेबल टॉपर बनी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले को 43 रनों से जीतकर अपने नाम किया. इस मैच में आरसीबी ने 251 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेज करने उतरी सीएसके 207 रन ही बना पाई और बेंगलुरु ने 43 रन से मैच जीता. इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है. पहले मैच में हैदराबाद को हराया था, तो वहीं अब चेन्नई को हराकर +2.501 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स की अंक तालिका में बुरा हाल

IPL 2026 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. सीएसके ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने CSK को धूल चटाई. नतीजन, सीएसके प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-10 पर है. यदि अब जल्द ही ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने वापसी नहीं की, तो टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी.

टॉप-4 में हैं ये टीमें

आरसीबी अपने बेहतरीन नेट रन रेट के चलते टेबल टॉपर है. वरना, उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के पास भी 4-4 अंक हैं. क्रमश: ये टीमें दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर है.

3 टीमों के पास हैं 2-2 अंक

प्वॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5वें नंबर पर है, जिसने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 2 मैचों में हार का सामना किया है. उनका नेट रन रेट +0.275 है. 6वें नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक मैच हारा है. उनका नेट रन रेट -0.206 है. वहीं, 7वें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर 2 अंक हासिल किए और सीजन की पहली जीत दर्ज की.

IPL 2026 में जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं 3 टीमें

IPL 2026 में अब तक कुछ टीमों ने 2 मैच खेल लिए हैं, तो वहीं कई टीमों ने 3 मुकाबले खेले हैं. मगर, इस दौरान अभी 3 टीमें जीत का खाता खोलने में असफल रही हैं. गुजरात टाइटंस ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना किया है, -0.424 खराब नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है और -1.964 नेट रन रेट के साथ 9वें नंबर पर है. 10वें नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स, जिसने 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही हार का सामना किया है.

ये भी पढ़ें: 'उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था...', CSK को हराने के बाद ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, वायरल हुआ बयान

Continue reading on the app

MG Majestor SUV: 20 अप्रैल को होगा कीमतों का ऐलान, Fortuner-Kodiaq मिलेगी कड़ी टक्कर

MG Majestor एक नई दमदार 7 सीटर SUV है. इसमें 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन, 4WD सिस्टम और एडवांस फीचर्स मिलते हैं. यह SUV Fortuner, Meridian और Kodiaq को कड़ी टक्कर दे सकती है.

The post MG Majestor SUV: 20 अप्रैल को होगा कीमतों का ऐलान, Fortuner-Kodiaq मिलेगी कड़ी टक्कर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

राहुल की 97 रन की पारी बेकार, गुजरात ने चखा जीत का स्वाद, को मिली पहली हार

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Highlights: गुजरात की ओर से रखे गए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने घर में 209 रन बना सकी. गुजरात को आखिरी गेंद पर जीत मिली. दिल्ली की यह दिल तोड़ने वाली हार रही. डेविड मिलर को यकीन नहीं हुआ कि उनकी टीम हार गई. गुजरात की इस सीजन यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की तीन मैचों में यह पहली हार है. Wed, 8 Apr 2026 23:56:20 +0530

  Videos
See all

US Iran Ceasefire: सीजफायर के फैसले को Trump की बड़ी बातें | Donald Trump | War News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T19:45:01+00:00

Kanpur Cyber Fraud: पुलिस ने पकड़ा 'कानपुर का जामताड़ा' | Biggest Police Raid in Kanpur | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T20:00:43+00:00

How Pakistan helped secure a ceasefire between the US and Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T20:00:18+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान की 10 शर्तें जो अमेरिका ने मानी | Israel | US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T19:48:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers