Responsive Scrollable Menu

Health Tips: पोषण का पावरहाउस है ये साग, सेवन से मिलेंगे कई लाभ, पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक सब रहेगा ठीक

Health Benefit Chaulai ka Saag: हरी सब्जियों में चौलाई का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. पोषण तत्वों से भरपूर यह साग शरीर को ताकत देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए, सी और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है. नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती है. चौलाई का साग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या में राहत देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते है. यह दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में सहायक होता है. कम कैलोरी होने के कारण वजन घटाने वालों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है.

Continue reading on the app

उड़ते पंजाब की दर्दनाक तस्वीर: 4 जवान बेटों को खोया, अब 5वें को ब‍िस्‍तर पर खत्‍म होता देख रहे मां-बाप

पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में जोगिंदर पाल और मंजीत कौर के चार बेटे ड्रग्स के नशे से मर चुके हैं वहीं अब पांचवां बेटा सोनू भी नशे की लत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. रव‍िवार को मोहल्ले के लोगों ने राज्‍य सरकार से नशामुक्ति की मांग करने के साथ ही सोनू को बचाने की मांग की है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल छोड़ने को लेकर अश्विन का बड़ा खुलासा, कहा- यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला और पीड़ादायक था

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाले’ और ‘पीड़ादायक’ दौर से नहीं गुजरे होते तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में थोड़ा और समय तक खेल सकते थे। अश्विन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था।

इस स्टार स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा कि उन्होंने फ्रेंचाइजी को उनके भविष्य के बारे में फैसला करने की दुविधा से बचाने के लिए आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया। अश्विन ने कहा, ‘‘मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सत्र बिताया। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से निराशाजनक सत्र था। सच कहूं तो मुझे लग रहा था कि मैं और खेल सकता हूं लेकिन मैंने इसलिए संन्यास ले लिया क्योंकि मेरे पास भावनात्मक रूप से कई अन्य चीजों को साथ लेकर खेलने की क्षमता नहीं थी।’’

अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा करने से पहले 2025 के सत्र में कम इस्तेमाल किए जाने के बाद सीएसके से अपनी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। वह सीएसके के 14 मैचों में से केवल नौ मैच में ही खेले थे। सीएसके से जुड़ना उनके लिए घर वापसी जैसा था क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत इसी टीम से की थी। उन्होंने कहा, ‘‘‘मैं वहां नहीं जाना चाहता। यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला है। यह मेरे लिए बहुत पीड़ादायक था। मैं वहां नहीं जाना चाहता था। मैंने थोड़ी चर्चा की और फिर फैसला किया कि मैंने चेन्नई से शुरुआत की है और मैं अपने गृहनगर में ही इसे समाप्त कर रहा हूं।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘मैंने संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इससे उन्हें मुझे टीम में बनाए रखने या बाहर करने का फैसला लेने के लिए दुविधा में नहीं पड़ना पड़ा। इसके अलावा मेरे संन्यास लेने से उनकी 10 करोड़ रुपये की बचत भी हुई।’’ अश्विन को सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Mon, 06 Apr 2026 14:36:52 +0530

  Videos
See all

इजरायल का सबसे सुरक्षित शहर दहला | Shorts | Israel-US Vs Iran | Trump | Netanyahu | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:38:30+00:00

BJP Vs SP : 'काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर...’| Keshav Prasad Maurya | UP News | BJP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:40:00+00:00

BJP Vs SP : 'मैं जानता हूं, सपा बहादुर के अंदर साहस नहीं है…' | Keshav Prasad Maurya | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:40:00+00:00

US vs Iran War Live Updates : ईरान से आई बहुत बड़ी खबर ! | Iran Israel War | War Breaking | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers