RCB VS CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या चेन्नई सुपर किंग्स, किसने जीता कल का मुकाबला?
IPL 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 3 विकेट पर 250 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. इस भारीभरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को शुरुआती झटके लगे, लेकिन फिर टीम ने उबरकर लक्ष्य तक पहुंचने की पूरी कोशिश की, मगर 207 के स्कोर पर CSK ऑलआउट हो गई. इस तरह आरसीबी ने बैक टू बैक सीजन की दूसरी जीत दर्ज की, तो वहीं सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा.
RCB ने बनाया 250/3 का स्कोर
???? of the morning, Bengaluru! ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 6, 2026
Long way to go, but as they say, a good start is half the battle won. ???????? #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/uOGAaTHoTp
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 250 रन बोर्ड पर लगा दिए. इसमें सबसे बड़ी पारी टिम डेविड ने खेली, जो 25 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे. अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 3 चौके लगाए.
उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने भी फिफ्टी लगाई. उन्होंने 29 गेंदों पर 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. कप्तान रजत पाटिदार ने भी तूफानी पारी खेली. वह 19 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे. फिलिप सॉल्ट ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली 18 गेंद पर 28 रन बनाकर वापस लौटे. इस तरह आरसीबी ने 251 रनों का लक्ष्य तय किया.
207 पर ही ऑलआउट हुई CSK
Super Sunday! ✅????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 5, 2026
Two games. Two wins. Four points. ❤️ pic.twitter.com/BlFeh3qxcT
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को शुरुआत में झटके लगे. संजू सैमसन 9, ऋतुराज गायकवाड 7 और आयुष म्हात्रे सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए. फिर कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए.
सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी सरफराज खान ने खेली, जो 25 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. शिवम दुबे 18, प्रशांत वीर 43, जेमी ओवरटन 37, नूर अहमद 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंशुल कंबोज 19 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 पर ही सिमट गई और आरसीबी ने 43 रन जीत लिए.
टिम डेविड रहे RCB की जीत के हीरो
A strike rate of 280 with 8️⃣ sixes ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
Tim David claims the Player of the Match award for his brutal knock ????
WATCH HIS KNOCK ▶️ https://t.co/CZJrwpv45d#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK | @rcbtweets pic.twitter.com/yrLkIpZ79S
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे टिम डेविड, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. टिम नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही उन्होंने तहलका मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 3 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा.
इतना ही नहीं, आखिरी विकेट के लिए कैप्टन रजत पाटीदार के साथ मिलकर टिम डेविड ने 99(35) रनों की पार्टनरशिप बनाई, जिसने आरसीबी को इतने बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. आपको बता दें, इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: पिच, वेदर, संभावित प्लेइंग-11, लाइव स्ट्रीमिंग... यहां मिलेगी KKR VS PBKS मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी
साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य: आज की जरूरत, कल की सुरक्षा
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के दौर में हम सब एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां जानकारी की कोई कमी नहीं है। मोबाइल खोलते ही स्वास्थ्य से जुड़ी हजारों सलाह हमारे सामने होती हैं। कभी कोई घरेलू नुस्खा वायरल होता है, तो कभी कोई नई दवा या डाइट ट्रेंड बन जाती है। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये सारी जानकारी सही होती है? क्या हम जो मान रहे हैं, वो सच में हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? ऐसे में जरूरी है साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य की जानकारी।
साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य का मतलब है ऐसा स्वास्थ्य ज्ञान और इलाज जो वैज्ञानिक शोध, प्रमाण और ठोस तथ्यों पर आधारित हो। यानी जो बातें डॉक्टर, वैज्ञानिक और शोधकर्ता लंबे समय तक अध्ययन करके साबित करते हैं, वही हमारी सेहत के लिए सबसे भरोसेमंद होती हैं। इसलिए विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का थीम भी इस बार कुछ ऐसा ही रखा गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उजागर करने के लिए एक विषय का चयन किया जाता है। साल 2026 के लिए स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें थीम रखा गया है। यह वैज्ञानिक उपलब्धियों और साक्ष्यों को कार्रवाई में बदलने पर जोर देता है।
कई बार लोग सोशल मीडिया पर देखी हुई सलाह को तुरंत अपना लेते हैं, बिना ये जाने कि ये उनके शरीर के लिए सही है या नहीं। इसका नतीजा कभी-कभी उल्टा भी पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ, जब हम साक्ष्य आधारित जानकारी पर भरोसा करते हैं, तो हम न सिर्फ सही इलाज चुनते हैं, बल्कि अपने शरीर को अनावश्यक जोखिम से भी बचाते हैं।
आज की सबसे बड़ी जरूरत यही है कि हम सुनी-सुनाई बातों से आगे बढ़ें और तथ्यों पर भरोसा करें। उदाहरण के लिए, टीकाकरण को ही ले लीजिए। कई बार इसके बारे में गलतफहमियां फैलाई जाती हैं, लेकिन वैज्ञानिक शोध साफ बताते हैं कि टीके लाखों जिंदगियां बचाते हैं।
सिर्फ इलाज ही नहीं, हमारी रोजमर्रा की आदतों में भी साक्ष्य आधारित सोच जरूरी है। संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना ये सब बातें वैज्ञानिक रूप से साबित हैं कि ये हमें स्वस्थ रखते हैं। लेकिन फिर भी हम कई बार शॉर्टकट ढूंढते हैं जल्दी वजन घटाने की दवाएं, बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स या फैड डाइट्स। ये सब चीजें आकर्षक जरूर लगती हैं, लेकिन हमेशा सुरक्षित नहीं होतीं।
इसके अलावा, हर व्यक्ति अलग होता है। जो चीज एक व्यक्ति के लिए फायदेमंद है, जरूरी नहीं कि वही दूसरे के लिए भी सही हो। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना और अपनी जरूरत के हिसाब से निर्णय लेना बेहद जरूरी है। इंटरनेट से जानकारी मिल सकती है, लेकिन सही मार्गदर्शन एक विशेषज्ञ ही दे सकता है। इसलिए अगर हम आज सही जानकारी और वैज्ञानिक सोच अपनाते हैं, तो हम भविष्य में होने वाली कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
इसके अलावा, साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य समाज के स्तर पर भी बहुत महत्वपूर्ण है। जब पूरी जनता सही जानकारी पर भरोसा करती है, तो बड़े स्तर पर स्वास्थ्य संकटों से निपटना आसान हो जाता है। महामारी जैसी परिस्थितियों में हमने देखा है कि जहां लोग विज्ञान और साक्ष्य पर भरोसा करते हैं, वहां हालात को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















