Responsive Scrollable Menu

'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास, भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली बॉलीवुड फिल्म, 'बाहुबली 2' पर मंडराया खतरा

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसका सपना हर फिल्ममेकर देखता है. रणबीर सिंह स्पाई थ्रिलर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. रिलीज के 18वें दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों का जोश कम नहीं हो रहा है. पहले हफ्ते में 674 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. अब यह 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त करने की ओर बढ़ रही है.

Continue reading on the app

कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल; डेविड का 106 मीटर सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. सबसे बड़े टोटल से 13 रन पीछे रही RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। नंबर-1 पर टीम का 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया गया 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने इस मैच में 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने यह सम्मान दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ शॉट खेला। मिडऑन पर शिवम दुबे ने पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं लपक सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में अंशुल कंबोज की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूट गया। मैट हेनरी की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाई ओर मूव हुए, लेकिन तेज रफ्तार से आती गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला ही छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास जा गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भाग पड़े। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान भी मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि उनकी आक्रामक पारी ज्यादा देर नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। सरफराज 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया। गेंद तेजी से नीचे की ओर गई, जहां जितेश ने दाई ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनके इस शानदार प्रयास से दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर खड़े रजत पाटीदार ने बाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

बांग्लादेश क्रिकेट में, जहां सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई थीं।

नई व्यवस्था के तहत तमीम इकबाल 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल आबेदीन और पूर्व खिलाड़ी व कमेंटेटर अतहर अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा समिति में कई अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अगले तीन महीनों के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।

बता दें कि तमीम इकबाल ने साफ किया है कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा लेंगे और चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उनका कहना है कि बोर्ड की छवि पिछले डेढ़ साल में प्रभावित हुई है और उसे सुधारना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी जानकारी दे दी गई।

गौरतलब है कि हाल के समय में बोर्ड के भीतर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। कई निदेशकों के इस्तीफे, टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।

तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों प्रारूपों में लंबा समय खेला और टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका करियर अचानक तब थम गया जब घरेलू मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अब नए अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी न केवल प्रशासनिक सुधार करना है बल्कि क्रिकेट संरचना को स्थिर करना भी है। ऐसे में आने वाले तीन महीने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां पारदर्शी चुनाव और बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Wed, 08 Apr 2026 20:36:11 +0530

  Videos
See all

West Bengal: ‘SIR में कटा Nandalal Bose के परिवार का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:08+00:00

Breaking News: Bihar में सस्पेंस गहराया, Nitish Kumar का Delhi दौरा, सीएम पद पर फैसला? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:14:20+00:00

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

Breaking News: यूरेनियम खत्म करेगा America? Trump का नया प्लान! | US Iran Ceasefire | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers