Responsive Scrollable Menu

6 क्षेत्रीय प्रभारी, 7 मोर्चा प्रभारी… यूपी बीजेपी में नई जिम्मेदारियों का ऐलान, किसे क्या मिला?

यूपी में BJP ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 6 क्षेत्रीय और 7 मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की है. वहीं गोविंद नारायण शुक्ला को भी अहम जिम्मेदारी दी है.

Continue reading on the app

World Cat Day 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' हैं ये एक्ट्रेसेस, आलिया से लेकर जैकलीन तक के पास हैं शानदार बिल्लियां

World Cat Day 2026: बिल्लियां सिर्फ पालतू जानवर नहीं होतीं, बल्कि कई लोगों के परिवार का अहम हिस्सा होती हैं. इसी तरह बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी अपनी प्यारी बिल्लियों के साथ खास रिश्ता साझा करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती हैं. फिलहाल 'वर्ल्ड कैट डे' के मौके पर आइए जानते हैं उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में, जो गर्व से खुद को 'कैट मॉम' कहती हैं.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का बिल्लियों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनकी प्यारी बिल्ली एडवर्ड (एडी) सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है. आलिया अक्सर एडी के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आते हैं.

नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा अपनी फुलफी पर्शियन बिल्ली नोआ की बेहद लाड़ली कैट मॉम हैं. काम से फुर्सत मिलने पर वह अपना ज्यादातर समय नोआ के साथ बिताना पसंद करती हैं. समय-समय पर वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी नोआ की वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.

जैकलीन फर्नांडिस

जानवरों से खास लगाव रखने वाली जैकलीन फर्नांडिस कई बिल्लियों की कैट मॉम हैं. उनके फेलाइन परिवार में मियू मियू, योडा, लोकी और ज़ाइज़ा शामिल हैं. जैकलीन अक्सर अपने इन प्यारे साथियों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं.

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी का जानवरों के प्रति प्रेम जगजाहिर है. उनकी प्यारी बिल्लियां जैस्मिन और कीटी अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में दिखाई देती हैं. दिशा अपने पालतू जानवरों के साथ बिताए खास पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जो उनके एनिमल लव को बखूबी दर्शाता है.

कुब्रा सैत

कुब्रा सैत अपनी दो बिल्लियों शिफू और सेक्सी सैत से बेहद प्यार करती हैं. अभिनेत्री कई बार बता चुकी हैं कि ये दोनों उनकी जिंदगी में खुशियां और सुकून लेकर आई हैं. वे न सिर्फ उन्हें प्यार करती हैं, बल्कि उन्हें अपने बच्चों की तरह मानती हैं.

ये भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म में ही फ्लॉप हो गया था 'पुष्पा' का ये एक्टर, सब छोड़-छाड़ के चला गया था अमेरिका, फिर ऐसे चमकी किस्मत

Continue reading on the app

  Sports

फिनिशर बने सिराज... 15 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन, वॉर्मअप मैच में आखिरी ओवर में ठोके लगातार तीन छक्के, श्रीलंका चित

Mohammed Siraj Hits 4 Huge Sixes: श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी. मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सिराज ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर हासिल कर लिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भी भारत की जीत की राह आसान की. Sun, 9 Aug 2026 18:35:42 +0530

  Videos
See all

Kejriwal पर भड़के नेता... ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो!’ | #bjp | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:13+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने AAP पर क्या कह दिया.? | Ram Mandir Donation Row | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers