World Cat Day 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' हैं ये एक्ट्रेसेस, आलिया से लेकर जैकलीन तक के पास हैं शानदार बिल्लियां
World Cat Day 2026: बिल्लियां सिर्फ पालतू जानवर नहीं होतीं, बल्कि कई लोगों के परिवार का अहम हिस्सा होती हैं. इसी तरह बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी अपनी प्यारी बिल्लियों के साथ खास रिश्ता साझा करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती हैं. फिलहाल 'वर्ल्ड कैट डे' के मौके पर आइए जानते हैं उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में, जो गर्व से खुद को 'कैट मॉम' कहती हैं.
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का बिल्लियों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनकी प्यारी बिल्ली एडवर्ड (एडी) सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है. आलिया अक्सर एडी के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आते हैं.
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा अपनी फुलफी पर्शियन बिल्ली नोआ की बेहद लाड़ली कैट मॉम हैं. काम से फुर्सत मिलने पर वह अपना ज्यादातर समय नोआ के साथ बिताना पसंद करती हैं. समय-समय पर वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी नोआ की वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.
जैकलीन फर्नांडिस
जानवरों से खास लगाव रखने वाली जैकलीन फर्नांडिस कई बिल्लियों की कैट मॉम हैं. उनके फेलाइन परिवार में मियू मियू, योडा, लोकी और ज़ाइज़ा शामिल हैं. जैकलीन अक्सर अपने इन प्यारे साथियों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं.
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी का जानवरों के प्रति प्रेम जगजाहिर है. उनकी प्यारी बिल्लियां जैस्मिन और कीटी अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में दिखाई देती हैं. दिशा अपने पालतू जानवरों के साथ बिताए खास पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जो उनके एनिमल लव को बखूबी दर्शाता है.
कुब्रा सैत
कुब्रा सैत अपनी दो बिल्लियों शिफू और सेक्सी सैत से बेहद प्यार करती हैं. अभिनेत्री कई बार बता चुकी हैं कि ये दोनों उनकी जिंदगी में खुशियां और सुकून लेकर आई हैं. वे न सिर्फ उन्हें प्यार करती हैं, बल्कि उन्हें अपने बच्चों की तरह मानती हैं.
ये भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म में ही फ्लॉप हो गया था 'पुष्पा' का ये एक्टर, सब छोड़-छाड़ के चला गया था अमेरिका, फिर ऐसे चमकी किस्मत
पति-पत्नी ने किया Mauja Hi Mauja गाने पर धांसू डांस, केमिस्ट्री देख लोग हो गए लट्टू! देखें..
Viral Video: Mauja Hi Mauja गाने पर पति-पत्नी का धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. दोनों की शानदार केमिस्ट्री, एनर्जी और मजेदार डांस मूव्स देखकर यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में कपल का मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में प्यार बरस रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @zinminolisharma नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








