Responsive Scrollable Menu

IIT दिल्ली का दीक्षांत समारोह: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए PM मोदी, जेन जी को दी डिग्रियां, AI सुपरकंप्यूटर 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने जेन जी से लेकर 74 वर्षीय शोधार्थी सहित 3036 छात्रों को डिग्री प्रदान की ।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक और अन्य प्रतिष्ठित पदक भी दिए। उन्होंने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा परम प्रज्ञा का उद्घाटन भी किया।

3036 छात्रों को मिली डिग्री
IIT दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी के मुताबिक इस वर्ष कुल 3036 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई है। इनमें 587 PhD, 567 MTech और 1049 BTech छात्र शामिल हैं। संस्थान की ओर से शिक्षा के साथ रिसर्च और इनोवेशन पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है।

वित्त वर्ष 2025-26 में IIT दिल्ली ने करीब 600 करोड़ रुपये की प्रायोजित रिसर्च परियोजनाओं पर काम किया। पिछले एक साल में संस्थान की ओर से 196 नए पेटेंट दाखिल किए गए और 26 नए स्टार्टअप भी शुरू हुए हैं।

देश-विदेश में बढ़ा IIT दिल्ली का सहयोग
IIT दिल्ली ने देश के 18 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के साथ शैक्षणिक और शोध सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान का नेटवर्क बढ़ा है। IIT दिल्ली के 30 देशों के संस्थानों के साथ 88 सक्रिय समझौते हैं।

संस्थान के सोनीपत और अबू धाबी परिसरों में भी विस्तार किया जा रहा है। वहीं, झज्जर में संस्थान के लिए मिली जमीन को मिट्टी की गुणवत्ता से जुड़ी समस्या के कारण वापस किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

छात्रों के लिए शुरू की गईं नई पहल
IIT दिल्ली ने छात्रों की सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई नई पहल शुरू की हैं। प्लेसमेंट में चयनित पूर्व छात्रों को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मेंटर बनाया गया है। इसके अलावा ‘कॉल फॉर अ फ्रेंड’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

संस्थान के उप निदेशक अरविंद नेमा के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर से IIT दिल्ली के सभी प्रशासनिक कार्य पेपरलेस कर दिए गए हैं। इससे संस्थान की प्रशासनिक प्रक्रिया को डिजिटल बनाने में मदद मिली है।

आरकेपुरम में बनेगा आवास
IIT दिल्ली की ओर से आरकेपुरम में फैकल्टी सदस्यों और छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे संस्थान से जुड़े लोगों को रहने की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। समारोह के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
 

Continue reading on the app

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया! संसद में बिल लाने की तैयारी

बीजेपी के सांसद बैजयंत 'जय' पांडा की तरफ से तैयार सेफगार्डिंग हेल्दी इंटरनेट एनवायरनमेंट्स फॉर लिटिल डिजिटल-नेटिव्स (SHIELD) बिल, 2025 में बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने, डेटा प्राइवेसी, ऑनलाइन गेमिंग और पर्सनलाइज्ड विज्ञापनों को लेकर सख्त नियम प्रस्तावित किए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Wushu Player Divyanshi Success Story: राजस्थान की वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स के 36 साल के इतिहास में वुशु में राजस्थान से चयनित होने वाली पहली खिलाड़ी हैं. जापान में 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले खेलों में दिव्यांशी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. वह रोजाना करीब 8 घंटे अभ्यास कर रही हैं और उनकी नजर गोल्ड मेडल पर है. दिव्यांशी ने नेशनल चैंपियनशिप में 12 गोल्ड मेडल जीते हैं. इसके अलावा बॉक्सिंग में दो नेशनल सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और चीन में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है. Sun, 9 Aug 2026 12:52:47 +0530

  Videos
See all

Viral Video: अतीक के बेटे अबान की अंतिम यात्रा, भाइयों ने दिया कंधा |#shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:46:56+00:00

Girls Video Viral: लड़कियों की लड़ाई का पूरा वीडियो | #VideoViral #Girls #Viral #shorts #noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:44:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers