Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, राजधानी में हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम और पिछले दिन की तुलना में 0.9 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 0.7 डिग्री कम है।

वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री कम है। शनिवार तड़के कई मौसम केंद्रों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग केंद्र पर शुक्रवार रात 11:30 बजे से देर रात 2:30 बजे तक 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके बाद अगले तीन घंटों में 1.6 मिमी बारिश हुई। पालम में रात 11:30 बजे से देर रात 2:30 बजे तक 10.2 मिमी और देर रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूसा मौसम केंद्र में देर रात 2:30 बजे तक 13 मिमी और उसके बाद 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने शनिवार को बहुत हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है और कहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को कई स्थानों पर बहुत हल्कीबारिश होने की संभावना है। सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

शाम या रात के समय कई इलाकों में फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।’’ आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में 2011 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। महीने के पहले सात दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में 127 मिमी बारिश हुई।

शुक्रवार तक लगातार बारिश के कारण शहर में अगस्त के पहले सप्ताह में 15 वर्षों की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर के कई मौसम केंद्रों पर एक दिन में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में रहा।

सुबह नौ बजे एक्यूआई 59 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 63 रहा था, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 एक्यूआई को अच्छा , 51-100 को संतोषजनक , 101-200 को मध्यम , 201-300 को खराब , 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

Continue reading on the app

Afghanistan से Russian Army की वापसी सहित 8 August History की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, आठ अगस्त अफगानिस्तान में आठ अगस्त का दिन एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। वर्ष 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने 2024 में आठ अगस्त को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी।

यूनुस को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा संसद भंग किए जाने के बाद अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया। 1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया। 1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म। 1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी। 1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1988 : अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई। 1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा। 1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का एलान किया।

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया। 2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं। 2023: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया।

2024: मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, चोट से नहीं उभर सका ये खिलाड़ी, हुआ बाहर

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से एक युवा खिलाड़ी बाहर हो गया है, जो अपनी चोट से उभर नहीं सका है. Sat, 08 Aug 2026 14:48:38 +0530

  Videos
See all

पाक, तुर्की और सऊदी डिफेंस डील, निशाने पर कौन [Saudi Arabia, Turkey, Pakistan pledge mutual defense] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:46:31+00:00

PM Narendra Modi ने IIT Delhi 57th Convocation में बाबा बागेश्वर का जिक्र क्यों किया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:29:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers