Responsive Scrollable Menu

10 दिन से अनशन पर विनय यादव, नेपाल सरकार से सवाल—कब होगी वार्ता? Kathmandu | Nepal

10 दिन से अनशन पर विनय यादव, नेपाल सरकार से सवाल—कब होगी वार्ता? Kathmandu | Nepal #nepal #kathmandu #vinayyadav #nepalnews #nepalpolitics #nepalgovernment #khushbuoli ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Meta को Deepfake पर ठोस कदम उठाने के निर्देश, सरकार लेगी कानूनी राय

नयी दिल्ली, आठ अगस्त केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर कार्रवाई करने को कहा है और कंपनी के साथ हुई बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद आगे उठाए जाने वाले कदमों को लेकर कानूनी राय ली जाएगी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मूल सवाल यह है कि मेटा भारतीय कानून के तहत मध्यस्थों के लिए निर्धारित प्रावधानों का पालन कर रहा है या उनका उल्लंघन कर रहा है और सरकार इस पहलू की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार अन्य ऑनलाइन मंचों को भी बुलाएगी और यह जांच करेगी कि क्या वे भारतीय कानून के तहत ‘मध्यस्थ’ की परिके दायरे में आते हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि मेटा और अन्य ऑनलाइन मंच यह तय करते हैं कि उपयोगकर्ताओं को कौन-सी सामग्री दिखाई जाएगी तो यह एक तरह से ‘प्रकाशन’ के समान है और ऐसे में उन्हें अपने कदमों की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जब किसी मंच की अनुशंसा प्रणाली यह तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन-सी सामग्री दिखाई जाए और जब वह भुगतान वाली सामग्री को बढ़ावा देती है तो उसके ‘मध्यस्थ’ के दर्जे को लेकर सवाल उठते हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने मेटा को डीपफेक से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा है। कंपनी के साथ अब तक हुई बैठकों के परिणामों की समीक्षा के बाद यह तय करने के लिए कानूनी राय ली जाएगी कि आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा की टीम से दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद शुक्रवार को तीसरे दिन तकनीकी स्तर पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें डीपफेक, बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) और बिना लेबल वाली एआई-जनित सामग्री के संबंध में कंपनी की कार्ययोजना पर विशेष ध्यान रहा।

मेटा के साथ सरकार की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रोक के बाद बुलाई गई थी। हालांकि मेटा ने प्रधानमंत्री की पोस्ट को एआई आधारित ‘कंटेंट फिल्टर’ की गलती मानते हुए बहाल कर दिया था और माफी मांगी थी।

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है।

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे। उन्हें दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। मौजूद जानकारी के अनुसार, सुदर्शन की हालत में अच्छा सुधार हुआ है और वह लगातार बेहतर हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सकीय टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है। इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय पुरुष चयन समिति ने सरफराज खान को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। सरफराज के लिए यह एक अहम मौका है। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है और उनके सामने इस मौके को प्रदर्शन में बदलने की चुनौती होगी।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल रवाना होगी। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है और टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में टीम ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला है, जिसमें शुभमन गिल ने चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल और अब सरफराज खान जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार के रूप में स्पिन के विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और औकीब नबी संभाल सकते हैं। सरांश जैन को भी टीम में जगह दी गई है।

साई सुदर्शन का बाहर होना निश्चित तौर पर भारतीय टीम के लिए एक झटका है, लेकिन उनकी चोट को लेकर टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। वहीं, सरफराज खान के पास अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का अच्छा मौका है। दो टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनने वाली है।
Sun, 09 Aug 2026 22:40:51 +0530

  Videos
See all

India China Arunachal Pradesh Dispute : अरुणाचल में भारत ने किया चीन का इलाज ! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T18:15:25+00:00

Weather News Today: 15 राज्यों में भारी बारिश, डूबी सड़कें! | IMD Alert | Heavy Rain | Monsoon Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T18:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers