Responsive Scrollable Menu

Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर तैनात मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Salman Khan: मृतक कॉन्स्टेबल की पहचान गणेश रायते के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक वह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

Continue reading on the app

Ramayana Release Date: भारत में कब रिलीज होगी रणबीर-यश की 'रामायण'? मेकर्स ने डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म की रिलीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि भारत और विदेशों में ‘रामायण’ की रिलीज डेट अलग-अलग होगी।

भारत में दिवाली पर होगी ‘रामायण’ की रिलीज
हाल ही में फिल्म की ग्लोबल रिलीज को लेकर 6 नवंबर की तारीख सामने आई थी। हालांकि, भारत में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि ‘रामायण’ भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, विदेशों में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी।

मुंबई में प्राइम फोकस स्टूडियो के फेज़ 1 के उद्घाटन के दौरान नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट पर बात करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने की रणनीति है, इसलिए वहां 6 नवंबर की तारीख रखी गई है। भारत में मेकर्स दिवाली रिलीज को प्राथमिकता दे रहे हैं।

6 नवंबर को विदेशों में, 8 नवंबर को भारत में
इस तरह फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। 6 नवंबर को ‘रामायण’ की इंटरनेशनल रिलीज होगी, जबकि भारत में फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दिवाली पर रिलीज होने के कारण फिल्म को भारत में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, फिल्म का बड़े स्तर पर निर्माण और इसकी स्टारकास्ट इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रही है।

‘रामायण’ के ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता
‘रामायण’ का ट्रेलर जुलाई 2026 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी चर्चा मिली। ट्रेलर की शुरुआत यश के किरदार रावण से होती है, जो खुद को तीनों लोकों का शासक बताता नजर आता है। इसके बाद फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के राम अवतार और धरती पर संतुलन स्थापित करने की उनकी यात्रा की ओर बढ़ती है।

ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में दिखाया गया है। कहानी राम के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को सामने लाती है, जिसमें उनका विवाह सीता से और फिर 14 वर्षों के वनवास का प्रसंग शामिल है।

साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वनवास के दौरान सीता का रावण द्वारा हरण और उसके बाद राम-रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिलती है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, कहानी का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है।

Continue reading on the app

  Sports

फिनिशर बने सिराज... 15 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन, वॉर्मअप मैच में आखिरी ओवर में ठोके लगातार तीन छक्के, श्रीलंका चित

Mohammed Siraj Hits 4 Huge Sixes: श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी. मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सिराज ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर हासिल कर लिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भी भारत की जीत की राह आसान की. Sun, 9 Aug 2026 18:35:42 +0530

  Videos
See all

Kejriwal पर भड़के नेता... ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो!’ | #bjp | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:13+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने AAP पर क्या कह दिया.? | Ram Mandir Donation Row | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers