Responsive Scrollable Menu

Ramayana Release Date: भारत में कब रिलीज होगी रणबीर-यश की 'रामायण'? मेकर्स ने डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म की रिलीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि भारत और विदेशों में ‘रामायण’ की रिलीज डेट अलग-अलग होगी।

भारत में दिवाली पर होगी ‘रामायण’ की रिलीज
हाल ही में फिल्म की ग्लोबल रिलीज को लेकर 6 नवंबर की तारीख सामने आई थी। हालांकि, भारत में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि ‘रामायण’ भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, विदेशों में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी।

मुंबई में प्राइम फोकस स्टूडियो के फेज़ 1 के उद्घाटन के दौरान नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट पर बात करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने की रणनीति है, इसलिए वहां 6 नवंबर की तारीख रखी गई है। भारत में मेकर्स दिवाली रिलीज को प्राथमिकता दे रहे हैं।

6 नवंबर को विदेशों में, 8 नवंबर को भारत में
इस तरह फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। 6 नवंबर को ‘रामायण’ की इंटरनेशनल रिलीज होगी, जबकि भारत में फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दिवाली पर रिलीज होने के कारण फिल्म को भारत में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, फिल्म का बड़े स्तर पर निर्माण और इसकी स्टारकास्ट इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रही है।

‘रामायण’ के ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता
‘रामायण’ का ट्रेलर जुलाई 2026 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी चर्चा मिली। ट्रेलर की शुरुआत यश के किरदार रावण से होती है, जो खुद को तीनों लोकों का शासक बताता नजर आता है। इसके बाद फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के राम अवतार और धरती पर संतुलन स्थापित करने की उनकी यात्रा की ओर बढ़ती है।

ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में दिखाया गया है। कहानी राम के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को सामने लाती है, जिसमें उनका विवाह सीता से और फिर 14 वर्षों के वनवास का प्रसंग शामिल है।

साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वनवास के दौरान सीता का रावण द्वारा हरण और उसके बाद राम-रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिलती है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, कहानी का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है।

Continue reading on the app

Amazon Great Freedom Sale 2026: Samsung, LG, Haier और Godrej के फ्रिज पर 55% तक की छूट, देखें बेस्ट डील्स

Amazon Great Freedom Sale 2026: Amazon Great Freedom Sale 2026 में होम अप्लायंसेज पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। खासतौर पर रेफ्रिजरेटर पर ग्राहकों को 55 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। सेल में Samsung, LG, Haier और Godrej जैसे प्रमुख ब्रांड्स के कई फ्रिज मॉडल कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं।

डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा Amazon की ओर से बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस Independence Day पर नया फ्रिज खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है।

Amazon Sale: बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का फायदा
Amazon Great Freedom Sale के दौरान HDFC Bank Credit Card और Easy EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, अधिकतम 10,500 रुपये तक, दिया जा रहा है। यह ऑफर बोनस और EMI डिस्काउंट समेत लागू नियम व शर्तों के अधीन है।

इसके अलावा पात्र Amazon Pay UPI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को अनलिमिटेड कैशबैक की सुविधा मिल सकती है। ग्राहक Amazon Pay Later के जरिए भी फ्लेक्सिबल पेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं। कुछ चुनिंदा रेफ्रिजरेटर मॉडल पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पेमेंट को कई महीनों में बांट सकते हैं।

Amazon Sale: फ्रिज पर मिल रही है बंपर छूट
सेल में सबसे खास डील्स में से एक Samsung 653L 3-Star Side-by-Side Refrigerator पर है। इसकी लिस्टेड कीमत 1,13,000 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 67,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को 45,010 रुपये तक की बचत हो सकती है।

इस रेफ्रिजरेटर में Convertible 5-in-1 मोड, AI आधारित एनर्जी सेविंग फीचर्स और 653 लीटर की बड़ी क्षमता दी गई है। बड़ी फैमिली के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

Amazon Great Freedom Sale 2026: बेस्ट Refrigerator Deals

रेफ्रिजरेटर लिस्ट कीमत सेल कीमत 
Samsung 653L 3-Star (Convertible 5-in-1) ₹1,13,000 ₹67,990
Haier 602L 3-Star ₹1,09,390 ₹60,990
Samsung 653L 3-Star (Bespoke AI) ₹1,21,000 ₹69,990
LG 655L 3-Star ₹1,22,899 ₹64,990
Haier 596L 3-Star ₹1,01,990 ₹59,990
Godrej 600L 3-Star ₹1,18,490 ₹68,990
Samsung 330L 3-Star ₹50,999 ₹36,990
LG 398L 3-Star ₹72,990 ₹49,990
Samsung 419L 3-Star ₹63,999 ₹36,990

 

नोट: ऊपर दी गई कीमतें सेल के दौरान उपलब्ध प्रभावी कीमतों के आधार पर हैं। बैंक ऑफर, कैशबैक, एक्सचेंज और EMI के नियम अलग-अलग हो सकते हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिलकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi Met CWG Medals winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक खास वीडियो साझा करते हुए 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत' का नारा दिया. इस गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में सभी 10 एथलीट्स ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार ऐतिहासिक गोल्ड हासिल किया. Sun, 9 Aug 2026 19:45:32 +0530

  Videos
See all

Sitapur Fraud Case:शादी का झांसा देकर कई राज्यों की महिलाओं से ठगी, बीजेपी विधायक के रिश्तेदार फंसे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:45:00+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | News Ki Pathshala | मोदी विरोधियों में इतनी बेचैनी क्यों? | FCRA Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers