Responsive Scrollable Menu

राहुल बोले- महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हुआ:रिजिजू से पूछा- 3 साल बाद भी लागू क्यों नहीं, परिसीमन से क्यों जोड़ा

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पास हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था। अब तीन साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया कि महिला आरक्षण कानून को लागू करने में देरी क्यों हो रही है और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सरकार से 2023 में पारित कानून को बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की। दरअसल राहुल ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि भारत की महिलाओं को खुद को एक्सप्रेस करने की, कल्पना करने की परमिशन नहीं है। कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को एक्सप्रेस न करें। रिजिजू ने उनके बयान पर रिप्लाई करते हुए लिखा था कि ये कांग्रेस की तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज लगता है। राहुल के मन में महिलाओं को लेकर बदलाव आया है। उम्मीद है कि कांग्रेस बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी। क्या है पूरा विवाद महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 2023 में संसद से पारित हुआ था। इसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करना है। इसके लागू होने को लेकर परिसीमन और जनगणना से जुड़ी शर्तों का मुद्दा लगातार राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है। अब राहुल गांधी ने सरकार से कहा है कि 2023 में पारित कानून को लागू किया जाए और इसके लिए कोई नई शर्त न जोड़ी जाए। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

JPSC Protest: छात्रों और सरकार के बीच फिर होगी बातचीत, स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल; अपनी मांग पर अड़े देवेंद्र नाथ महतो

रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच एक बार फिर आज बातचीत होनी है। छात्रों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पहुंट चुका है। अपनी मांगों पर छात्र अड़े हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News : पीएम मोदी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन, किस मुद्दे पर हुई बात ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:09:34+00:00

Crime News Today: दामाद ने की सास की खौफनाक हत्या, भूसे में आग लगाकर सास को जलाया! Crime Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers