Responsive Scrollable Menu

सीएम नीतीश कुमार का वाल्मीकि नगर दौरा, कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, जंगल सफारी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र …

Continue reading on the app

संजीव गोयनका की अकल आई ठिकाने, बेइज्जती के बाद दिखा इमोशनल अवतार, मैदान पर जाकर अब पंत के साथ किया ये काम

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 10वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने ईशान किशन की कप्तानी वाल हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर जीत लिया. इस जीत के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका का एक नया अवतार मैदान पर देखने के लिए मिला. अब तक उनको अपने कप्तान के साथ बदतमीज और गलत व्यवहार करते हुए देखा गया है. लेकिन अब उनका इमोशनल रूप देखने को मिला है.

संजीव गोयनका का दिखा इमोशनल अवतार

दरअसल, आज जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया तो संजीव गोयनका हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्टैंड में टीम की जीत के बाद इमोशनल नजर आए. उनके इमोशनल होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इन पर फैंस भी अगल-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.

आपको बता दें कि संजी गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स को अक्टूबर 2021 में इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीमों की नीलामी के दौरान खरीदा था. यह नीलामी बीसीसीआई द्वारा आयोजित की गई थी. उनकी कंपनी RPSG ग्रुप ने इस फ्रेंचाइजी के लिए लगभग ₹7,090 करोड़ (करीब 940–945 मिलियन डॉलर) की सबसे ऊंची बोली लगाई, जो उस समय आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी डील बनी. इस फ्रेंचाइजी ने अपना पहला सीजन 2022 में खेला.

गोयनका ने पंत को मैदान पर जाकर लगाया गले

इसके बाद से संजीव गोयनका लगातार अपनी टीम के साथ बने रहते हैं. वो मैदान में नजर आते हैं और खिलाड़ियों से मैदान पर जाकर बात करते हैं. उनको हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत की क्लास लगाते हुे देखा गया था, जिसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हुई थी. अब उन्होंने जीत के बाद कप्तान ऋषंभ पंत को मैदान पर जाकर गले लगाया है.

संजीव गोयनका ऐसा पहले भी कर चुके हैं. वो लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल के साथ भी मैदान पर बतमीजी करते हुए नजर आए थे. उन्होंने केएल राहुल के साथ गलत व्यवहार किया था, जिसके बाद राहुल ने लखनऊ की टीम छोड़ दी और दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए.

कैसा रहा आज के मैच का हाल

ये आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की पहली जीत है. वो दो मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर बनी हुई है. आज के मैच में हैदराबाद से मिले 157 रनों के लक्ष्य को उसने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर ऋषभ पंत के 68 रनों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6... टिम डेविड ने रचा इतिहास, 8 छक्के ठोक बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने IPL 2026 के नंबर-1 बल्लेबाज

 

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, पुलिस ने कार से पकड़ा, किस केस में होगी पेशी?

David Warner Arrested: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नए विवाद में फंस चुके हैं. सिडनी के मारौबरा में 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को उन्हें ड्रिंक-एंड-ड्राइव के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. Tue, 7 Apr 2026 16:57:46 +0530

  Videos
See all

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

Amit Shah in Cachar: घुसपैठिए ममता और राहुल के 'वोट बैंक' हैं! अमित शाह का कछार रैली में बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers