Responsive Scrollable Menu

IND VS SLXI: बारिश के कारण रुका रुका एक्शन, जानिए दोबारा कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच

IND VS SLXI: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन के खेल में बारिश ने खलल डाली है, जिसके चलते खेल को रोक दिया गया है. बीसीसीआई ने इसके लिए आधिकारिक पोस्ट साझा किया है. बता दें, बारिश होने से पहले टीम इंडिया का स्कोर 67/1 था, जिसमें केएल राहुल 23 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे.

 

 

ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने दिखाया बड़ा दिल, ऑलआउट हुए बिना ही टीम इंडिया को दे दी बैटिंग, जानिए बाकी रह गए थे कितने विकेट

Continue reading on the app

गुरुग्राम में बनेगी बुर्ज खलीफा जैसी इमारतें! लोग शहर में रहकर कर सकेंगे दुंबई व सिंगापुर जैसा अहसास

Global City Gurugram: गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी खबर है. अब दुबई की तरह गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में बुर्ज खीलफा जैसी इमारतें बनाई जाएगी. इस ग्लोबल सिटी में करीब 620 से 700 मीटर ऊंचे मिश्रित टावर बनाए जाएंगे. हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) ने 6 से 7 एकड़ जमीन पर इस इमारत को बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके लिए करीब 15 कंपनियों को दो बड़े टावर बनाने की योजना बनाई गई हैं. 

गुरुग्राम में रहकर कर सकेंगे दुबई जैसा अहसास

ग्लोबल सिटी में दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर आइकोनिक बिल्डिंगें और सिंगापुर की तरह प्रसिद्ध युनिवर्सल स्टूडियों बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में 100 मंजिल से अधिक की बिल्डिंग बनाने की अनुमति होगी. लोग गुरुग्राम में रहकर सिंगापुर व दुंबई का अहसास कर सकेंगे. यहां करीब पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा. अधिकारियों के मुताबित वर्ष 2023 ग्लोबल सिटी की डिजाइन जारी कर दिया गया था. इसमें अन्य टावर से लेकर 2 बड़े टावर भी शामिल किए गए हैं. इसमें कैटेगरी A में 80.05 एकड़ ज़मीन शामिल होगी, जिसमें गैर-आवासीय इलाके और आवासीय इस्तेमाल के लिए तय जमीन (जो कुल इलाके का 35 प्रतिशत है) शामिल हैं.

ग्लोबल सिटी को पूरा करने के लिए जून 2027 का लक्ष्य

शहर की ग्लोबल सिटी परियोजना के पहले चरण पूरा करने के लिए जून 2027 का लक्ष्य रखा गया है. 587 एकड़ भूमि पर बुनियादी ढांचे के पहले चरण का काम पूरा होने के बाद प्लॉटों की नीलमी शुरू होगी. इस नीलमी में निवेशकों को बड़े प्लॉट आवंटित किए जाएंगे. HSIIDC के डायरेक्टर सुशील सरवान के मुताबिक ग्लोबल सिटी परियोजना में  620 से 700 मीटर ऊंचा मिक्स्ड-यूज टावर बनाने की योजना है, जिसके लिए 6 से 7 एकड़ की जमीन तय है. ग्लोबल सिटी में इसमें डीएलएफ, बेस्टेक, एलएंडटी, प्रेस्टीज ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां निवेश करने के लिए तैयार हैं. वहीं, अभी इस सिटी के निर्माण के लिए बिडिंग और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 9 अगस्त से बढ़ेगी सख्ती, यात्रियों की लगेगी लंबी लाइने! DMRC ने दिया सुझाव

दो नेशनल हाईवे से जुड़ेगी यह परियोजना

ग्लोबल सिटी परियोजना दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे से जुड़ेगी, जिसमें द्वारका एक्सप्रसेवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पटौदी स्टेट हाईवे शामिल हैं. HSIIDC ने इन तीनों हाईवे से ग्लोबल सिटी को जोड़ने के लिए योजना बनाई है.

 

Continue reading on the app

  Sports

टाइगर जिंदा है... संन्यास के बाद भी दहाड़ रहे स्टोक्स, लहराती गेंद पर उखाड़ फेंका स्टंप्स

ben stokes bowling video: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट जरूर छोड़ दिया, लेकिन मैदान पर अब भी उनका जलवा जारी है. मेट्रो वन डे कप में वह जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं. कभी बल्ले से तो कभी गेंद से स्टोक्स धमाल मचा रहे हैं. डरहम के लिए खेलते हुए उन्होंने हाल ही में एक मैच में एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसका वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Sat, 8 Aug 2026 18:23:20 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav PDA Formula:अखिलेश यादव के नए 'PDA' से BJP परेशान?UP Election 2027 Political Analysis #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:43:39+00:00

Janaki Darbar in Punauradham | Bihar CM Samrat Choudhary ने का बड़ा कदम | Hindi News | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:38:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers