गुरुग्राम में बनेगी बुर्ज खलीफा जैसी इमारतें! लोग शहर में रहकर कर सकेंगे दुंबई व सिंगापुर जैसा अहसास
Global City Gurugram: गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी खबर है. अब दुबई की तरह गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में बुर्ज खीलफा जैसी इमारतें बनाई जाएगी. इस ग्लोबल सिटी में करीब 620 से 700 मीटर ऊंचे मिश्रित टावर बनाए जाएंगे. हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) ने 6 से 7 एकड़ जमीन पर इस इमारत को बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके लिए करीब 15 कंपनियों को दो बड़े टावर बनाने की योजना बनाई गई हैं.
गुरुग्राम में रहकर कर सकेंगे दुबई जैसा अहसास
ग्लोबल सिटी में दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर आइकोनिक बिल्डिंगें और सिंगापुर की तरह प्रसिद्ध युनिवर्सल स्टूडियों बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में 100 मंजिल से अधिक की बिल्डिंग बनाने की अनुमति होगी. लोग गुरुग्राम में रहकर सिंगापुर व दुंबई का अहसास कर सकेंगे. यहां करीब पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा. अधिकारियों के मुताबित वर्ष 2023 ग्लोबल सिटी की डिजाइन जारी कर दिया गया था. इसमें अन्य टावर से लेकर 2 बड़े टावर भी शामिल किए गए हैं. इसमें कैटेगरी A में 80.05 एकड़ ज़मीन शामिल होगी, जिसमें गैर-आवासीय इलाके और आवासीय इस्तेमाल के लिए तय जमीन (जो कुल इलाके का 35 प्रतिशत है) शामिल हैं.
ग्लोबल सिटी को पूरा करने के लिए जून 2027 का लक्ष्य
शहर की ग्लोबल सिटी परियोजना के पहले चरण पूरा करने के लिए जून 2027 का लक्ष्य रखा गया है. 587 एकड़ भूमि पर बुनियादी ढांचे के पहले चरण का काम पूरा होने के बाद प्लॉटों की नीलमी शुरू होगी. इस नीलमी में निवेशकों को बड़े प्लॉट आवंटित किए जाएंगे. HSIIDC के डायरेक्टर सुशील सरवान के मुताबिक ग्लोबल सिटी परियोजना में 620 से 700 मीटर ऊंचा मिक्स्ड-यूज टावर बनाने की योजना है, जिसके लिए 6 से 7 एकड़ की जमीन तय है. ग्लोबल सिटी में इसमें डीएलएफ, बेस्टेक, एलएंडटी, प्रेस्टीज ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां निवेश करने के लिए तैयार हैं. वहीं, अभी इस सिटी के निर्माण के लिए बिडिंग और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है.
दो नेशनल हाईवे से जुड़ेगी यह परियोजना
ग्लोबल सिटी परियोजना दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे से जुड़ेगी, जिसमें द्वारका एक्सप्रसेवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पटौदी स्टेट हाईवे शामिल हैं. HSIIDC ने इन तीनों हाईवे से ग्लोबल सिटी को जोड़ने के लिए योजना बनाई है.
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे IIT दिल्ली पहुंच गए. वे 57वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं. 3,000 से अधिक छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जाएगी. इनमें 587 पीएचडी होल्डर्स भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित 'परम प्रज्ञा' नाम के AI बेस्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर का भी उद्घाटन करेंगे.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi participates in the 57th Convocation Ceremony of the Indian Institute of Technology (IIT) Delhi
— ANI (@ANI) August 8, 2026
Prime Minister will present the Institute's most prestigious honours, including the President's Gold Medal, Director's Gold Medal, Shankar… pic.twitter.com/wjsVVcef15
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








