स्वास्थ्य सेवाओं को पर्वतीय जिलों तक मजबूत करने का संकल्प: सुबोध उनियाल
टिहरी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को टिहरी का दौरा किया। इस दौरान वह प्रेस क्लब न्यू टिहरी द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया।
सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्हें विभाग संभाले अभी कुछ ही दिन हुए हैं, इसलिए विस्तृत समीक्षा जारी है, लेकिन उनका प्राथमिक लक्ष्य पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने केंद्र सरकार की एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज योजना के तहत टिहरी, उत्तरकाशी और अन्य पर्वतीय जिलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर काम करने की बात कही।
मंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अस्पतालों को सशक्त बनाने और रेफरल सिस्टम को बेहतर करने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और यदि दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी तो मरीजों को लोकल पर्चेज के माध्यम से दवाइयां उपलब्ध कराकर उनका भुगतान किया जाएगा, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
डॉक्टरों की कमी को गंभीर चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में सेवा देने वाले डॉक्टरों के लिए अतिरिक्त वेतन का प्रावधान किया है। साथ ही, छह महीने के रोटेशन सिस्टम के जरिए डॉक्टरों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है, ताकि सालभर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें। इसके अलावा टेलीमेडिसिन और डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से ब्लॉक स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ने की योजना पर भी काम हो रहा है।
मंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज मिल सके।
--आईएएनएस
पीएसके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Crime News: मुंबई में पुलिस कांस्टेबल ने लूटे 25 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश
Crime News: मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया हैं. यहां अंधेरी पूर्व में हुई 25 लाख की लूट के मामले मुंबई पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की संलिप्तता सामने आई है, जिसने पूरे महकमे को हिला दिया है. हालांकि, अंधेरी पुलिस ने महज कुछ घंटों के अंदर हाई-प्रोफाइल केस का खुलासा करके कांस्टेबल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूट की पूरी रकम भी बरामद कर ली है.
इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो चुकी है. आरोपियों में ईश्वर बालकृष्ण जाधव (31), सागर महादेव सुतार (36), पुरुषोत्तम रामचल कनोजिया (39) और अभिषेक प्रमोद माली (33) शामिल हैं. ईश्वर बालकृष्ण जाधव पुलिस कांस्टेबल हैं और अंबोली पुलिस स्टेशन में तैनात थे.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Crime News: कम सैलरी का ताना देती थी पत्नी, इसलिए तलवार से काट दिया गला; बेटी के साथ किया ऐसा काम
आरोपियों ने ऐसे घटना को दिया अंजाम
घटना तीन अप्रैल 2026 के दोपहर करीब 1.40 बजे की है. नालासोपारा के रहने वाले शैलेश मोरे अंधेरी पूर्व के तेली गली क्रॉस रोड से बड़ी नकदी लेकर जा रहे थे. मोरे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के सहायक हैं, उनके पास नीले रंग का एक बैग था, जो 25 लाख रुपये से भरा था. इस दौरान, मोरे जैैसे ही फुटपाथ से निकल रहे थे, तभी एक व्यक्ति वहां आता है और उन्हें धमकाकर पलक झपकते ही बैग छीनकर फरार हो गया.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Crime News: पति और माता-पिता के साथ मिलकर महिला ने पूर्व प्रेमी को मारा, अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल
सुनियोजित साजिश को आम घटना का रूप दे रहे थे आरोपी
वारदात को इतनी तेजी और सफाई से अंजाम दिया गया कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया. मामले की जब जांच शुरू हुई तो शुरुआत में सामने आया कि आरोपियों को सिर्फ पीड़ित के बारे में ही पता नहीं था बल्कि ये भी पता था कि वह किस समय और किस रास्ते से कितनी रकम लेकर निकलते हैं. सामान्य लगने वाली लूट एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी. आरोपियों ने जितनी सटीकता से लूट की थी, जिस वजह से आशंका जताई जा रही है कि उनको अंदर की जानकारी थी.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Crime News: ‘मैं तेरी बहन को मार रहा हूं, उसकी चीखें सुन’, महिला कमांडो की मौत के मामले में भाई का बड़ा खुलासा
अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करके गिरफ्तार किए गए आरोपी
घटना के बाद पुलिस टीम हरकत में आई, उन्होंने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की. चार अप्रैल की आधी रात को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Crime News: पति ने टीवी की आवाज कम नहीं की तो पत्नी ने कर दिया मर्डर, एक साल पहले ही की थी लव मैरिज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















