ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश शर्मसार! मात्र 54 रनों पर ऑलआउट, मोबाइल नंबर जैसा बना स्कोर कार्ड
Bangladesh : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है. बांग्लादेश की टीम महज 54 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 38 रनों से बांग्लादेश को वॉर्म-अप मैच में रौंद दिया. बांग्लादेश दूसरी पारी में टीम के 9 बल्लेबाज 6 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाए. वहीं एकमात्र बल्लेबाज ऐसा था, जिसने सिर्फ 22 रनों की पारी खेली. इस शर्मनाक खेल ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की कमजोरी को फिर से उजागकर कर दिया है.
बांग्लादेश के 9 बल्लेबाज 7 रन से पहले ढेर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के आगे दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 54 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान बांग्लादेश के लिए सिर्फ 22 रन तंजीद हसन ने बनाए. शादमान इस्लाम ने 6, मोमिनुल हक ने 6, सौम्या सरकार ने 5 और मुशफिकुर रहीम ने 2, अमित हसन ने 4, नजमुल हुसैन शान्तो ने 0, मेहदी हसन मिराज ने 6, हसन महमूद ने 2, तस्किन अहमद ने 0 और एबादोत हुसैन 0 का स्कोर किया. टीम के 3 बल्लेबाज शून्य पर ही आउट हो गए. इसके साथ ही उनका स्कोरबोर्ड किसी मोबाइल नंबर की तरह लग रहा है.
Day 2 Stumps ???????????? Bangladesh trail by 73 runs at the end of Day 2 against Cricket Australia XI in Darwin.
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 7, 2026
Bangladesh Tour of Australia 2026 ????????????????#Bangladesh #Tigers #Cricket #BANvAUS pic.twitter.com/NyWXhJyq38
एक ही गेंदबाज ने चटकाए 8 विकेट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के 22 साल के युवा तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन ने बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया. इस बाएं हाथ के पेसर ने अपनी धारधार गेंदबाजी से बांग्लादेश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और सिर्फ 25 रन देकर 8 विकेट चटका डाले. उन्होंने शुक्रवार शाम को 2 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद उन्होंने शनिवार की सुबह घातक गेंदबाजी की और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. बांग्लादेश ने सुबह के सेशन में सिर्फ 35 रन जोड़कर अपने 8 विकेट गंवा खो दिए, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
BANGLADESH BOLWED OUT FOR 54 RUNS vs CRICKET AUSTRALIA XI.
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 8, 2026
Campbell Thompson: 11-2-25-8, Sensational bowling stuff v Bangladesh on D3. ????????
Cricket Australia XI defeated Bangladesh by innings and 38 runs. pic.twitter.com/DEI0yfXE0t
ऑस्ट्रेलिया के इन बल्लेबाजों ने किया कमाल
बांग्लादेश ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे. उनके लिए महेंदी हसन मिराज ने 109 रनों की पारी खेली थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI की ओर से पहली पारी में टीग वाइली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा था. इसके अलावा जेक डोरेन ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और कुल 92 रन बनाए. 22 साल के वाइली ने 177 गेंदों में 130 रनों की शानदार पारी खेली. डोरेन ने 92 रनों की पारी खेली. इन दोनों के बीच 167 रनों की अहम साझेदारी हुई. टीम के लिए कप्तान कर्टिस पैटरसन ने 53 रनों का योगदान दिया. इसके बदौलत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 355 रन बनाए.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां होंगे मैच?
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का अंत 26 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच के समापन के बाद होगी. पहला मैच 13 से 17 अगस्त तक डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 22 से 26 अगस्त तक साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की असली परीक्षा होने वाली है.
ये भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर्स ने गुपचुप तरीके से 7 साल बड़ी लड़की से रचाई शादी, कौन हैं KKR के स्टार ऑलराउंडर की पत्नी?
राहुल गांधी के बयान को BJP ने सराहा, किरेन रिजिजू ने कहा- उनके विचार सकारात्मक संदेश देते हैं
महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बायन पर अब राजनीति शुरू हो गई है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के वीडियो संदेश को सकारात्मक बताया और कहा कि वे महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख साफ करने के लिए कहा. दरअसल, शुक्रवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि कोई देश तब तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक उसकी महिलाएं खुलकर अपनी बातें नहीं रख लेती हैं.
किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के इस बयान पर किरेन रिजिजू ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की ओर से सकारात्मक संदेश दिखाई देता है. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के महिलाओं को लेकर विचारों में बदलाव दिखाई दे रहा है. उन्होंने इस पर सवाल भी किया. उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस के विचार वास्तव में बदल गए हैं? रिजिजू ने कहा कि उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण कानून का समर्थन करेगी.
खास बात है कि ये बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब महिला आरक्षण को लागू करने के तरीके और परिसीमने के मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच मतभेद हो गए हैं.
This seems to be a positive message from the Congress Party. There's a visible change of heart in Shri Rahul Gandhi Ji about the Women. Now, I hope Congress Party will support the Women's Reservation Bill unconditionally. https://t.co/nSzH2C6Orf
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 8, 2026
महिला आरक्षण पर पक्ष और विपक्ष के अलग-अलग तर्क
दरअसल, संसद ने महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून पारित किया है लेकिन इसका लागू होना परिसीमन की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस और विभिन्न विपक्षी दलों का कहना है कि महिला आरक्षण को मौजूदा सीटों की संख्या के आधार पर लागू होना चाहिए. वहीं, सरकार परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ाकर महिला आरक्षण लागू करना चाहती है.
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ राजनीति या फिर कारोबार में आगे बढ़ने का मौका देना ही काफी नहीं है. उन्हें अपने घर में अपनी बात रखने, समाज में बिना डरे आगे बढ़ने और परिवार के सदस्यों से सवाल करने की आजादी भी मिलनी चाहिए. उन्होंने पितृसत्तात्मक सोच और महिलाओं पर लगाए जाने वाले सामाजिक नियंत्रण को कम करने की जरूरत बताई है. राहुल ने कहा कि भारत की महिलाएं देश की शक्ति और सबसे बड़ी संपत्ति है. शिक्षा व्यवस्था और कॉर्पोरेट क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए हैं.
"The energy of India's women is trapped. It is not allowed to express itself. It is not allowed to imagine. For me, no country can be successful if its women are not expressing themselves.
— Congress (@INCIndia) August 7, 2026
And I think a lot of my politics, and a lot of what politics should be in this country, is… pic.twitter.com/qo3P42kurY
बयान पर राजनीतिक चर्चाएं तेज
पूरा मामला अब महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला आरक्षण के मुद्दे के इर्द-गिर्द भी घूमने लगा है. राहुल गांधी के बयान पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी के बाद दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर आगे भी राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










