Salman Khan के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौत: ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा, लॉरेंस गैंग की धमकियों के बाद बढ़ाई थी सुरक्षा
Salman Khan Security: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार पड़ गए और वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।
ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा
सलमान खान को लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की ओर से कथित तौर पर धमकियां मिलती रही हैं। इसी के चलते अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद काले हिरण के शिकार मामले से जुड़ा बताया जाता है। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और इसी मामले को लेकर सलमान खान को धमकियां दिए जाने की खबरें सामने आती रही हैं।
2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग
साल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। जांच में इस हमले को सलमान खान को डराने की कोशिश बताया गया था और मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।
ऋषभ पंत का उत्तराखंड में घर बनाने का सपना होगा पूरा? CM धामी का एक्शन, बोले 'पूरी मदद करेंगे'
Rishabh Pant Uttarakhand Land: ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने में मदद की अपील CM पुष्कर सिंह धामी से की थी। अब CM धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर पंत से संपर्क करने और नियमों के अनुसार हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews









