Responsive Scrollable Menu

Hyderabad News: फिल्म साइ की शूटिंग से मिली पहचान, तेलंगाना का 100 साल पुराना ये कॉलेज आज भी है आकर्षण का केंद्र

हैदराबाद से करीब 95 किलोमीटर दूर मेदक का CSI कॉलेज ऑफ एजुकेशन इतिहास, वास्तुकला और सिनेमा का अनोखा संगम है. ब्रिटिश दौर में अकाल के समय रोजगार देने के उद्देश्य से बने इस परिसर की भव्य इमारत आज भी अपनी गॉथिक-औपनिवेशिक शैली से लोगों को आकर्षित करती है. खास बात यह है कि एस. एस. राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘साइ’ की 90 फीसदी से ज्यादा शूटिंग इसी परिसर में हुई थी.

Continue reading on the app

Toxic Trailer: यश के दो किरदारों के बीच छिड़ी जंग, कियारा-तारा के बदले अंदाज ने चौंकाया; धांसू एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

Toxic Trailer: साउथ स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। करीब साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशन, रिश्तों की उलझन और यश का अलग अंदाज देखने को मिलता है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यश से होगा यश का मुकाबला

Toxic Trailer

ट्रेलर की सबसे खास बात यश का डबल रोल है। वह फिल्म में राया और रूमी उर्फ टिकट के किरदार में नजर आएंगे। कहानी पिता और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है। शुरुआत में पिता और बेटे के बीच का रिश्ता दिखाया गया है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी में तनाव बढ़ता जाता है। ट्रेलर के अंत तक दोनों किरदार आमने-सामने आ जाते हैं और उनके बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है।

एक्शन के साथ इमोशन

Toxic Trailer

'Toxic' का ट्रेलर सिर्फ मारधाड़ तक सीमित नहीं है। इसमें यश के किरदार की जिंदगी से जुड़े दर्द और रिश्तों की उलझन भी दिखाई गई है। गोलियों और धमाकों के बीच कई ऐसे पल हैं, जो कहानी के इमोशनल पहलू की झलक देते हैं। कियारा आडवाणी के किरदार के कुछ सीन्स भी ट्रेलर में काफी ध्यान खींचते हैं। वहीं नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया के किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखा बोल्ड अंदाज

Toxic Trailer

ट्रेलर में यश का एक अलग और काफी बोल्ड लुक भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कुछ ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म का टोन भी काफी डार्क नजर आता है। गुस्सा, हिंसा, दर्द और रिश्तों के टकराव के साथ कहानी आगे बढ़ती दिखाई देती है।

कौन निभा रहा कौन सा रोल?

Toxic Trailer

फिल्म में यश राया और रूमी, जबकि कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में हैं। तारा सुतारिया रेबेका, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ, नयनतारा गंगा और रुक्मिणी वसंत मेलिसा की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि इन सभी किरदारों की कहानी यश के किरदार से किसी न किसी तरह जुड़ी हुई है।

कई भाषाओं में होगी रिलीज

Toxic Trailer

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'Toxic' को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में की गई है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, तूतीकोरिन और जयपुर में हुई है।

गानों ने भी मचाई तबाही

Toxic Trailer

फिल्म का गाना 'तबाही' रिलीज होने के बाद यश और कियारा की केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद 'मनमोहका' ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। दोनों गानों के जरिए फिल्म के रिश्तों और किरदारों की अलग-अलग झलक देखने को मिली है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक


'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। यश की यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी है।

यह भी पढ़े- भारत में कब रिलीज होगी रणबीर-यश की 'रामायण'? मेकर्स ने डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 15 के हों या 18 के… वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठे सवालों पर ब्रेट ली का बड़ा बयान

Brett Lee On Vaibhav Sooryavanshi: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर नाम कमान वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर लगातार सवाल खड़े होते हैं. इस मुद्दे पर अब ब्रेट ली ने बड़ा बयान दिया है. Sun, 09 Aug 2026 10:49:33 +0530

  Videos
See all

मफलर की तरह सांप को गले में लपेटकर पहुंचा अस्पताल! |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:12:04+00:00

Delhi Flood : खतरे के निशान के पास यमुना, तेजी से बढ़ रहा पानी का लेवल | Yamuna Water level #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:11:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers