Responsive Scrollable Menu

Himachal Rain: पहाड़ों पर बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 162 सड़कें बंद, क्या होगा अगले 2 दिन?

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य भर में कुल 162 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू, चंबा, सिरमौर और शिमला जैसे ज़िलों में स्थिति सबसे ज़्यादा खराब है।

Continue reading on the app

Salman Khan के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौत: ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा, लॉरेंस गैंग की धमकियों के बाद बढ़ाई थी सुरक्षा

Salman Khan Security: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार पड़ गए और वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा
सलमान खान को लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की ओर से कथित तौर पर धमकियां मिलती रही हैं। इसी के चलते अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद काले हिरण के शिकार मामले से जुड़ा बताया जाता है। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और इसी मामले को लेकर सलमान खान को धमकियां दिए जाने की खबरें सामने आती रही हैं।

2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग
साल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। जांच में इस हमले को सलमान खान को डराने की कोशिश बताया गया था और मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।

Continue reading on the app

  Sports

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

यूजीन में विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में हाई जंपर खिलाड़ी बसंत कुमार मेघवाल ने भारत के लिए दूसरा मेडल जीता है. बसंत ने 2.21 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ जंप लगाया, जिससे कारण वह दूसरे स्थान पर. विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में इससे पहले आशीष यादव ने भी मेडल जीता था. आशीष ने भालाफेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. Sun, 9 Aug 2026 09:56:54 +0530

  Videos
See all

India China Tariff : भारत-चीन पर 100% टैरिफ? | 100 Percent Tariff | Trump | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T05:15:08+00:00

Har Ghar Tiranga Abhiyan: आज से हर घर तिरंगा अभियान, पंकज चौधरी ने जनता से क्या कहा? | CM Yogi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T05:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers