नेतन्याहू ने 'प्रिय मित्र' ट्रंप से कहा,' अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम'
तेल अवीव, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने तारीफ की है। वहीं, रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने संकेत दिए हैं कि इस अभियान में उनके देश की भूमिका भी अहम थी।
नेतन्याहू ने अंग्रेजी में वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका के निडर योद्धाओं द्वारा एक बहादुर अमेरिकी पायलट के अविश्वसनीय बचाव पर सभी इजरायली खुश हैं। इससे यह साबित होता है कि आजाद समाज अपनी हिम्मत और पक्के इरादे के बूते काम करता है तो मुश्किलों का सामना आसान हो जाता है।”
इजरायली पीएम ने अपने भाई योनी का जिक्र किया। उन्होंने कहा: “एक ऐसे देश के तौर पर जिसने बार-बार ऐसे हिम्मती ऑपरेशन किए, और ऐसे मिशन में घायल होने और भाई को खोने वाले शख्स के तौर पर मैं जानता हूं कि आपने कितना बड़ा फैसला लिया।”
फिर ट्रंप को अपना प्रिय मित्र बताते हुए उन्होंने बातों पर विराम लगाते हुए कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप, डोनाल्ड, मेरे प्रिय मित्र, एक बार फिर आपकी निर्णायक लीडरशिप ने अमेरिका को एक और बड़ी जीत दिलाई; मैं आपको सलाम करता हूं! हम सब आपको सैल्यूट करते हैं!”
इससे पहले रक्षा मंत्री काट्ज के बयान को द टाइम्स ऑफ इजरायल ने प्रकाशित किया। काट्ज ने कहा कि दो अमेरिकी एयरमैन का बचाव ईरान संघर्ष में यूएस और इजरायली सेनाओं की मुश्किल समय में एक साथ काम करने की क्षमता का संकेत है।
रविवार सुबह दूसरे एयरमैन को रेस्क्यू करने पर इजरायल की पहली हाई-लेवल टिप्पणी में उन्होंने कहा, यह इजरायल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच करीबी सहयोग का ये एक और उदाहरण है, यहां तक कि सबसे मुश्किल पलों में भी हम साथ हैं। काट्ज ने कहा कि वह इसकी तारीफ करते हैं।
इजरायली मीडिया के अनुसार, रेस्क्यू मिशन में देश की सीधी भूमिका को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसके तहत दूसरे मिशन में ईरान के एक पहाड़ी इलाके में स्पेशल ऑपरेशन सैनिकों को भेजना शामिल था।
हालांकि, डिफेंस अधिकारियों ने कहा कि सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन में इजरायली इंटेलिजेंस ने मदद की थी।
एक इजरायली अधिकारी ने पहले कहा था कि इजरायली एयर फोर्स ने ईरान के उन इलाकों में हमले भी टाल दिए जहां सर्च की कोशिशें हो रही थीं। काट्ज का कहना है कि अगर ईरान इजरायल पर मिसाइलें दागता रहा तो उसे “बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी” और उसका नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर “तबाह” हो जाएगा।
मिलिट्री अधिकारियों के साथ एक असेसमेंट के बाद उन्होंने कहा, “जैसा कि हमने कहा है: जब तक इजरायली नागरिकों पर मिसाइलों का हमला जारी रहेगा, ईरान को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी जिससे उसका नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म हो जाएगा और ढह जाएगा।”
उन्होंने दक्षिणी ईरान में पेट्रोकेमिकल केंद्रों पर इजरायली एयर फोर्स के हमले का ऑर्डर देने के फैसले का भी बचाव किया।
काट्ज ने कहा, “पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री ने पिछले दो सालों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के लिए लगभग 18 बिलियन डॉलर कमाए हैं, और यह सीधे ईरान की मिसाइल प्रोडक्शन इंडस्ट्री को सर्विस देता है।”
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR, MI और RR की लिस्ट में हुए शामिल
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाजी पावरप्ले के अलावा पहले 10 ओवरों में बेहद ही खराब रहा, जिसका बाद उनके नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड
आईपीएल में कई बार ऐसा होता है कि पावरप्ले यानी 6 ओवर में ही टीमों की हालत खराब हो जाती है. शुरुआत में कुछ विकेट गिरने के बाद टीमों की बल्लेबाजी लड़खड़ा जाती है. वहीं 10 ओवरों तक टीमें खराब शुरुआत से उबर नहीं पाती और बेहद ही कम स्कोर बनाती हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाने वाले टीमों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
KKR, MI और RR के खराब लिस्ट में SRH का नाम हुआ दर्ज
आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाया का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दर्ज है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2009 में डेकेन चार्जर्स के खिलाफ केप टाउन में 10 ओवर में 31/3 का स्कोर बनाया था. उसी सीजन राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 32/5 रन बनाए.
मुंबई इंडियंस ने इसके बाद 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 ओवर में 32/4 का बनाया था. अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवरर में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35/4 रन बनाए और इस शर्मनाक लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है.
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
A top bowling effort from #LSG but Heinrich Klaasen & Nitish Kumar Reddy help #SRH put up a competitive total ????
Will the visitors chase it down?
Updates ▶️ https://t.co/qC2rF1Hiiz#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvLSG pic.twitter.com/Cft4uVGjOA
आईपीएल में पहले 10 ओवरों के सबसे कम स्कोर
31/3 – Kolkata Knight Riders vs Deccan Chargers, केप टाउन, 2009
32/5 – Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore, केप टाउन, 2009
32/4 – Mumbai Indians vs Punjab Kings, वानखेड़े, 2015
35/4 – Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, हैदराबाद, 2026*
सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे कम पावरप्ले स्कोर (1-6 ओवर)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में कई मुकाबलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, खासकर पावरप्ले (पहले 6 ओवर) के दौरान टीम ने बेहद ही खराब बल्लेबाजी की है. सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे खराब प्रदर्शन 2022 में देखने को मिला, जब टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सिर्फ 14/3 रन बना पाई थी. इससे पहले 2021 में शारजाह में पंजाब किंंग्स के खिलाफ एसआरएच ने 20/3 का स्कोर बनाया था.
यह भी पढ़ें: 'IPL छोड़कर अगले साल खिलाड़ी PSL खेलेंगे..' मोहसिन नकवी के बिगड़े बोल, पाकिस्तानी आवाम को दिया फ्री का चूरन
सनराइजर्स हैदराबाद ने इससे पहले साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 21/3 रन बनाए थे. अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 22/3 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हैदराबाद ने 24/4 रन बनाए थे.
14/3 बनाम Rajasthan Royals, पुणे, 2022
20/3 बनाम Punjab Kings, शारजाह, 2021
21/3 बनाम Rajasthan Royals, हैदराबाद, 2013
22/3 बनाम Lucknow Super Giants, हैदराबाद, 2026*
24/4 बनाम Mumbai Indians, हैदराबाद, 2025
☝️ Abhishek Sharma
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
☝️ Travis Head
Vintage #MohammadShami! #SRH’s dangerous duo is gone, and #LSG are off to a great start! ????#TATAIPL 2026 | #SRHvLSG | LIVE NOW ???? https://t.co/X6t7Rxs79d pic.twitter.com/CnjvNzYwqv
यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, सिराज को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















