Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR, MI और RR की लिस्ट में हुए शामिल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाजी पावरप्ले के अलावा पहले 10 ओवरों में बेहद ही खराब रहा, जिसका बाद उनके नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड

आईपीएल में कई बार ऐसा होता है कि पावरप्ले यानी 6 ओवर में ही टीमों की हालत खराब हो जाती है. शुरुआत में कुछ विकेट गिरने के बाद टीमों की बल्लेबाजी लड़खड़ा जाती है. वहीं 10 ओवरों तक टीमें खराब शुरुआत से उबर नहीं पाती और बेहद ही कम स्कोर बनाती हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाने वाले टीमों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

KKR, MI और RR के खराब लिस्ट में SRH का नाम हुआ दर्ज

आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाया का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दर्ज है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2009 में डेकेन चार्जर्स के खिलाफ केप टाउन में 10 ओवर में 31/3 का स्कोर बनाया था. उसी सीजन राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 32/5 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने इसके बाद 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 ओवर में 32/4 का बनाया था. अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवरर में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35/4 रन बनाए और इस शर्मनाक लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है.  

आईपीएल में पहले 10 ओवरों के सबसे कम स्कोर

31/3 – Kolkata Knight Riders vs Deccan Chargers, केप टाउन, 2009
32/5 – Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore, केप टाउन, 2009
32/4 – Mumbai Indians vs Punjab Kings, वानखेड़े, 2015
35/4 – Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, हैदराबाद, 2026*

सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे कम पावरप्ले स्कोर (1-6 ओवर)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में कई मुकाबलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, खासकर पावरप्ले (पहले 6 ओवर) के दौरान टीम ने बेहद ही खराब बल्लेबाजी की है. सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे खराब प्रदर्शन 2022 में देखने को मिला, जब टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सिर्फ 14/3 रन बना पाई थी. इससे पहले 2021 में शारजाह में पंजाब किंंग्स के खिलाफ एसआरएच ने 20/3 का स्कोर बनाया था.

यह भी पढ़ें:  'IPL छोड़कर अगले साल खिलाड़ी PSL खेलेंगे..' मोहसिन नकवी के बिगड़े बोल, पाकिस्तानी आवाम को दिया फ्री का चूरन

सनराइजर्स हैदराबाद ने इससे पहले साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 21/3 रन बनाए थे. अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 22/3 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हैदराबाद ने 24/4 रन बनाए थे. 

14/3 बनाम Rajasthan Royals, पुणे, 2022
20/3 बनाम Punjab Kings, शारजाह, 2021
21/3 बनाम Rajasthan Royals, हैदराबाद, 2013
22/3 बनाम Lucknow Super Giants, हैदराबाद, 2026*
24/4 बनाम Mumbai Indians, हैदराबाद, 2025 

यह भी पढ़ें:  SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, सिराज को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Continue reading on the app

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज भले ही कमाल नहीं कर पाए हो लेकिन फिर भी टीम ने इतिहास रच दिया। दरअसल, इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 156 रन बना दिए। इसके साथ ही हैदराबाद के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है। आईपीएल के इतिहास में 30 रनों के अंदर 4 विकेट गिरने के बाद इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली हैदराबाद पहली टीम बन गई है। 

इससे पहले आईपीएल में 30 रनों के अंदर 4 विकेट गंवाने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था। गुजरात ने आईपीएल 2023 ें 29 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद 154 रन बना दिए थे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 26 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद 156 रन बना दिए, जो आईपीएल में 30 रनों के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। 

एसआरएच ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 22 रन बनाए थे। 10 ओवर में टीम का स्कोर 35 रन था। ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम 100 तक भी नहीं पहुंच पाएगी लेकिन हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और इतिहास रच दिया। क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रन तो रेड्डी ने 33 गेंद में 56 रन बनाए। 

Continue reading on the app

  Sports

अगर कोहली का कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में रहता: गायकवाड़

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनकी टीम के पक्ष में रहता। Sun, 5 Apr 2026 23:55:06 +0530

  Videos
See all

Iran vs America: ईरान की धरती पर US Operation का बड़ा खुलासा | Iran Israel War | Us Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:00:06+00:00

Iran America War Update: अमेरिका ने कैसे बचाया दूसरा पायलट? | Trump | Khamenei | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:30:03+00:00

News KI Pathshala | Israel-US Vs Iran | युद्ध से बौखलाए Donald Trump का ईरान ने तोड़ा गुरुर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:33:51+00:00

Raja Raghuvanshi Rebirth | “राजा वापस आ गया…” मां का भावुक स्वागत #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers