Responsive Scrollable Menu

फर्राटेदार इंग्लिश, हाथ में AK 47, 13 साल पहले ऐसा दिखता था पाकिस्तान का 'जमील जमाली'

Nabil Gabol Old Video: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) फिल्म इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. इसने दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1100 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है. इस फिल्म में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) द्वारा निभाया गया जमील जमाली का किरदार दर्शकों के बीच खासा फेमस है. इस किरदार को फिल्म में एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया है जो पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए स्पाई के तौर पर काम करता है. अब इस किरदार को लेकर एक पुराना वीडियो वायरल सामने आया है. जिसमें दिखाया जाता है कि पाकिस्तान के लियारी का सांसद नबील ग्बोल 13 साल पहले कैसा दिखता था.

13 साल पुराना वीडियो आया सामने

यूट्यूब पर सामने आए इस 13 साल पुराने वीडियो में नबील ग्बोल कुर्ता-पायजामा पहने नजर आता है. उसका कद लंबा-चौड़ा दिखता है और उसके हाथ में AK 47 है. वीडियो में वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए दिखाई देता है. उसके साथ भारी सुरक्षा भी मौजूद रहती है और पूरा माहौल तनावपूर्ण नजर आता है. यह वीडियो लियारी इलाके का है, जहां उस समय हालात काफी खराब थे. इसमें आगे दिखाया गया, नबील गाड़ी में AK 47 लेकर बैठा हुआ है और लियारी के हालात के बारे में बता रहा है.

उजैर बलोज का भी था लियारी में दबदबा

इसके अलावा इस वीडियो में लियारी के लोगों ने बताया कि नबील ग्बोल उनके इलाके का सांसद जरूर है लेकिन वह यहां सिर्फ चार साल में एक बार ही आता है. वहीं लोकल लोग यह भी बताते हैं कि उजैर बलोच भले ही सांसद नहीं है, लेकिन वह उनकी आवाज उठाता है और सरकार तक पहुंचाता है. इससे आप इलाके की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकते हैं. इस वीडियो में लियारी को एक बेहद संवेदनशील और अपराध प्रभावित इलाका बताया गया है जहां गैंगवार जैसी स्थिति बनी हुई थी.

 

ये भी पढ़ें: मैं दरखास्त करती हूं उस स्टूडेंट को...' सुनंदा शर्मा ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन

कैसी थी लियारी की सिचुएशन उस समय

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि लियारी में प्रशासन ने उजैर बलोच और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया हुआ है. इसी दौरान नबील ग्बोल भी वहां पहुंचता है और कहता हैं कि वह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सुधारने के लिए आया है. वह बताता है इलाके में अपराधियों ने हालात को बिगाड़ दिया है और सरकार ने इनका सफाया करने का फैसला किया है. एक सांसद होने के नाते वह खुद इस ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं. उनके इस बयान से यह साफ होता है कि उस समय प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में था.

लियारी के बारे में नबील ने क्या बताया?

वीडियो में नबील ग्बोल बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे नजर आ रहा है और उसके साथ कई सुरक्षाकर्मी भी होते हैं. वह कहता है कि आप बंदूक चलने की आवाज सुन सकते हैं और लियारी का इलाका बेहद ट्रबल्ड है. इसी वजह से वह खुद भी हथियार लेकर चलता है क्योंकि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. उसे किसी पर भरोसा नहीं है, सिर्फ खुद पर और ऊपरवाले पर भरोसा है. वह आगे बताता है कि यह इलाका पहले बहुत खतरनाक था और अब उन्होंने अपराधियों का सफाया करने की ठान ली है, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की मां का अपनी ही शादी में हो गया था बुरा हाल, करिश्मा कपूर ने किया खुलासा

Continue reading on the app

चीनी लोग छिंगमिंग महोत्सव के दौरान शहीदों को करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित

बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन का पारंपरिक छिंगमिंग महोत्सव रविवार को है। हर साल इस महोत्सव के दौरान, चीनी लोग अपने शहीदों की वीर आत्माओं को याद करते हैं और अपने देश द्वारा तय किए गए गौरवशाली पथ पर एक नजर डालते हैं।

जब भी सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग किसी क्रांतिकारी स्मारक स्थल का दौरा करते हैं, तो वे नायकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, स्मारक स्थलों का दौरा करते हैं, शहीदों के वंशजों से मिलते हैं और उनके कार्यों को याद करते हैं।

महासचिव शी चिनफिंग ने एक बार उत्साहपूर्वक कहा था, आशावान राष्ट्र नायकों के बिना नहीं रह सकता और उज्ज्वल भविष्य वाले देश में अग्रदूतों की कमी नहीं हो सकती। जापान के विरुद्ध प्रतिरोध युद्ध में लड़ने वालों सहित सभी राष्ट्रीय नायक चीनी राष्ट्र की रीढ़ हैं, और उनके कर्म और भावना एक शक्तिशाली प्रेरणा हैं, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

गौरतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने चीनी विशेषताओं वाले सम्मान और पुरस्कारों की प्रणाली की स्थापना और सुधार को बढ़ावा दिया है, राष्ट्र के नाम पर नायकों और शहीदों को याद किया है। साथ ही मेधावी व्यक्तियों को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है और व्यावहारिक कार्यों के माध्यम से अग्रदूतों और आदर्शों की देखभाल की है, जिससे समाज में नायकों का सम्मान करने, गुणी लोगों से सीखने और अग्रणी बनने का प्रयास करने का सकारात्मक माहौल बना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का रवि शास्त्री को सम्मान, वानखेड़े में अब उनके नाम का स्टैंड

Ravi Shastri Stand at Wankhede Stadium: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) इस गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में अपने दिग्गज क्रिकेटरों को एक खास सम्मान देने जा रहा है. इस समारोह में 'रवि शास्त्री स्टैंड' का भव्य अनावरण किया जाएगा. सिर्फ शास्त्री ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के अन्य सितारों को भी यह सम्मान मिलेगा. स्टेडियम के अलग-अलग प्रवेश द्वारों को दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोल्कर और डायना इडुल्जी जैसे महान खिलाड़ियों की याद में उन्हें समर्पित किया जाएगा. Tue, 7 Apr 2026 22:07:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Kharg Island पर अमेरिकी हमले का ईरान ने लिया भयंकर बदला। UAE | Dubai | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:36:24+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | डेडलाइन खत्म होने के बाद क्या करेंगे ? | Iran Vs USA | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:34:32+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: बांग्लादेश से सटे जिलों में कटे ज्यादा नाम ! | West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:35:49+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Donald Trump कर देगा ईरान को तबाह? क्या है Iran की तैयारी? | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:35:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers