PM Modi On Dhurandhar 2: केरल रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना; धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों की बताई सच्चाई!
PM Modi On Dhurandhar 2: केरल विधानसभा चुनाव से पहले तिरुवल्ला में आयोजित एक बड़ी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियासी हमलों के बीच फिल्मों का जिक्र किया। उन्होंने धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स को लेकर विपक्ष पर आरोप लगाया कि ये दल हर मुद्दे पर झूठ फैलाने का काम करते हैं।
‘धुरंधर’ को लेकर कही ये बात
#WATCH | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज़ में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। केरल फाइल्स फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ… pic.twitter.com/jet1YrP4Zp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि जब धुरंधर रिलीज हुई, तो विपक्ष ने इसे झूठा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, यूडीएफ और एलडीएफ हर मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाते हैं।
यह भी पढ़े - कोर्ट में पेश हुई सपना चौधरी, डांस शो विवाद में जुर्माना भरने पर मिली जमानत!
अन्य फिल्मों का भी किया जिक्र
रैली में पीएम मोदी ने 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों को भी विपक्ष ने झूठ बताया, जबकि इनका असर लोगों तक पहुंचा।
विपक्ष पर लगाए आरोप
#WATCH | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "लेफ्ट और कांग्रेस का भ्रष्टाचार हो या उनका तुष्टीकरण इसका सीधा हमला केरलम की संस्कृति और आस्था पर हो रहा है। पहले इन लोगों ने सबरीमाला तीर्थ को बदनाम करने के लिए कैसे-कैसे षड्यंत्र रचे थे… pic.twitter.com/11WTmVxzzS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष का स्वभाव ही हर बात में झूठ फैलाना बन गया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA), FCRA और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्में
इन फिल्मों को लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन धुरंधर 2, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़े - ‘VFX पर उठे सवाल सही है’ Ramayana विवाद पर Hrithik Roshan का रिएक्शन, बोले- छोटी गलती को इतना…’
Travel Tips: अप्रैल-मई में घूमने का प्लान है? इन 5 बातों का रखें ध्यान, एन्जॉय करेंगे जर्नी
Travel Tips: अप्रैल और मई का महीना छुट्टियों और ट्रैवल प्लान के लिए सबसे पसंदीदा समय माना जाता है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां और मौसम में बदलाव लोगों को घूमने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन इस दौरान बढ़ती गर्मी और भीड़भाड़ आपकी ट्रिप का मजा किरकिरा भी कर सकती है, अगर सही प्लानिंग न की जाए।
अगर आप भी इस समर सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तैयारी और स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप अपनी यात्रा को न सिर्फ आरामदायक बना सकते हैं, बल्कि उसे पूरी तरह एन्जॉय भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 जरूरी टिप्स।
सफर के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
सही डेस्टिनेशन का चुनाव करें
गर्मी के मौसम में ऐसे स्थान चुनें जहां मौसम सुहावना हो, जैसे हिल स्टेशन या ठंडी जगहें। इससे आप गर्मी से बचते हुए ट्रिप का पूरा आनंद ले पाएंगे।
पहले से बुकिंग करें
अप्रैल-मई में ट्रैवल सीजन पीक पर होता है, जिससे होटल और टिकट महंगे हो जाते हैं। इसलिए पहले से बुकिंग करने से आप पैसे भी बचा सकते हैं और आखिरी समय की परेशानी से भी बच सकते हैं।
Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश
Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल
मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां
Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर
हल्के और आरामदायक कपड़े रखें
गर्मी में ट्रैवल करते समय हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। इससे आपको गर्मी कम लगेगी और आप पूरे दिन आरामदायक महसूस करेंगे।
हाइड्रेशन का ध्यान रखें
ट्रैवल के दौरान पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए हमेशा पानी की बोतल साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें।
जरूरी दवाइयां और सन प्रोटेक्शन साथ रखें
सफर के दौरान बेसिक दवाइयां, सनस्क्रीन, सनग्लासेस और कैप जरूर साथ रखें। इससे आप धूप और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















