Ground Report : अजमेर में RPSC SI परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सख्त सुरक्षा के बीच 54% उपस्थिति, पेपर रहा ट्रिकी
RPSC SI Exam Concluded Peacefully In Ajmer : अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. शहर में बनाए गए 64 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले, जहां अभ्यर्थियों को सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फुल बाजू कपड़ों की बाजू तक काटी गई और संदिग्ध वस्तुएं हटवाई गईं. पहले दिन करीब 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,993 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जो लगभग 54.42 प्रतिशत उपस्थिति रही. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को मीडियम लेवल का बताया. कुछ सवाल सीधे और आसान थे, जबकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया, जिन्हें ट्रिकी माना गया. हिंदी विषय में विलोम शब्दों पर खास फोकस रहा. कुल मिलाकर अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव को सकारात्मक बताया.
एग्जाम रहा आसान... हिंदी पेपर ने किया सरप्राइज! छात्र बोले- हर टॉपिक से आए सवाल, जानिए पूरा एनालिसिस
Police SI exam 2025 Public Opinion: SI भर्ती 2025 के तहत आयोजित हिंदी विषय का पेपर सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया, जिसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार हिंदी का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा. खास बात यह रही कि व्याकरण के लगभग हर टॉपिक से सवाल पूछे गए, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को लाभ मिला. प्रश्न पत्र संतुलित था और अधिकतर सवाल सीधे व स्पष्ट थे. छात्रों ने बताया कि पेपर में कठिनाई स्तर मध्यम से आसान के बीच रहा, जिससे अच्छे स्कोर की संभावना बढ़ गई है. इस पेपर एनालिसिस से यह भी संकेत मिलता है कि आगामी परीक्षाओं में भी व्याकरण पर फोकस करना बेहद जरूरी होगा. कुल मिलाकर, परीक्षा का अनुभव छात्रों के लिए सकारात्मक रहा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)






