Video: चिप्स और फ्रेंच फ्राइज भी होंगे हेल्दी! वैज्ञानिकों ने तैयार किया सुपर आलू, शुगर-कैंसर का भी खतरा नहीं
Kufri Jamunia Purple Potato: देश में पहली बार आलू की ऐसी किस्में विकसित हुई हैं जो सिर्फ पेट नहीं, सेहत भी संभालेंगी. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मेरठ ने रंगीन गूदे वाले बायो-फोर्टिफाइड आलू तैयार किए हैं. जिन्हें दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में प्रदर्शित किया गया. सबसे ज्यादा चर्चा में है ‘कुफरी जामुनिया’, जिसका गूदा बैंगनी है. इसमें विटामिन-C, एंथोसायनिन और कैरोटीनॉयड भरपूर हैं. ये तत्व कैंसर, मधुमेह और उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने में मददगार माने जाते हैं. संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान के मुताबिक 100 दिन की अवधि वाली यह किस्म कम क्षेत्र में ज्यादा उत्पादन देती है. बाजार में सामान्य आलू से 5 से 10 रुपए ज्यादा दाम दिला सकती है. साथ ही क्रीमी, पीले और सफेद गूदे वाली कुफरी नीलकंठ, कुफरी लोहित, कुफरी रतन, कुफरी भास्कर, कुफरी मोहन और प्रोसेसिंग के लिए खास ‘कुफरी फ्राई सोना’ जैसी किस्में भी किसानों के लिए नए मुनाफे का रास्ता खोल सकती हैं.
देरी से पहुंचे अभ्यर्थी की गुहार भी बेकार! परीक्षा केंद्र पर नहीं मिला प्रवेश, जानिए क्या हैं सख्त नियम
SI Exam Center Late Entry Rules: एक अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण उसे प्रवेश नहीं मिल सका, जिससे उसका परीक्षा देने का अवसर छूट गया. अभ्यर्थी ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन निर्धारित नियमों के चलते उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, निर्धारित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाता, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और अनुशासन बनाए रखा जा सके. यह घटना अन्य अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. समय प्रबंधन और निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके और परीक्षा का मौका न गंवाना पड़े.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















