'पैसे लेकर शारीरिक संबंध बनाती है एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड को भी नहीं है ऐतराज', तान्या पुरी ने किया चौंकाने वाला दावा
Traitors 2 Contestant Tanya Puri: करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में शामिल कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे खेल, रणनीति और खुलासों के अलावा बाहर दिए जा रहे इंटरव्यू भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी बीच शो की कंटेस्टेंट तान्या पुरी ने एक इंटरव्यू में ऐसा दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है. तान्या पुरी से हाल ही में एक ऐसे सेलिब्रिटी केस के बारे में सवाल किया गया, जिसके सामने आने पर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में दावा किया जिसकी इमेज लोगों के बीच काफी मासूम और क्यूट है. हालांकि, तान्या ने उस एक्ट्रेस का नाम नहीं बताया.
तान्या पुरी ने एक्ट्रेस को लेकर क्या दावा किया?
जाहरा जानी को दिए इंटरव्यू में तान्या पुरी से पूछा गया था कि क्या उन्हें किसी ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में पता है जिसकी कोई ऐसी सच्चाई सामने आने पर इंटरनेट पर बवाल मच सकता है. इस पर तान्या ने एक एक्ट्रेस का जिक्र किया. तान्या के मुताबिक, वो एक्ट्रेस पहले फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन अब पहले की तरह फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं. इसके बावजूद सोशल इवेंट्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच उनकी मौजूदगी बनी हुई है. तान्या का दावा है कि इस एक्ट्रेस की पर्दे के पीछे की जिंदगी उसकी पब्लिक इमेज से काफी अलग है. तान्या ने दावा किया कि वो एक्ट्रेस कथित तौर पर पैसों के बदले पुरुषों से मिलती है और इस काम के लिए होटल में जाती है. उन्होंने ये भी कहा कि इस पूरी गतिविधि को संभालने के लिए एक टीम मौजूद है.
'होटल के कमरों में जाती है और लोगों से मिलती है'
तान्या पुरी ने इंटरव्यू में दावा किया कि एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करने के दौरान अच्छी पहचान और संपर्क बनाए थे. अब भले ही वो बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आतीं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और सोशल सर्कल को लेकर तान्या ने कई बातें कहीं. तान्या के मुताबिक, बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस सिर्फ सोशल इवेंट्स में शामिल होती हैं और अपनी जिंदगी में बिजनेस या दूसरे काम कर रही हैं. लेकिन उनका दावा है कि इसके पीछे एक अलग तरह का काम चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस कथित तौर पर होटल के कमरों में पुरुषों से मिलती हैं और इसके बदले पैसे लेती हैं. तान्या ने ये भी दावा किया कि इस काम से उस एक्ट्रेस ने काफी पैसा जमा किया है.
'पार्टनर को कथित तौर पर पूरी जानकारी है'
तान्या पुरी ने अपने दावे में एक्ट्रेस के कथित पार्टनर का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, एक्ट्रेस जिस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं वो उनके इस काम के बारे में जानता है. तान्या का दावा है कि वो व्यक्ति सिर्फ इस बारे में जानता ही नहीं, बल्कि कथित तौर पर एक्ट्रेस की टीम का हिस्सा भी है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच इस मामले को लेकर कोई परेशानी नहीं है और पार्टनर को एक्ट्रेस के दूसरे लोगों से मिलने पर भी आपत्ति नहीं है. तान्या ने इंटरव्यू में ये भी दावा किया कि एक्ट्रेस के इस कथित काम को अकेले नहीं बल्कि एक पूरी टीम के जरिए मैनेज किया जाता है.
'लोगों का भरोसा उठ जाएगा'
तान्या पुरी ने दावा किया कि जिस एक्ट्रेस के बारे में वो बात कर रही हैं उसकी पब्लिक छवि काफी अलग है. उनके मुताबिक, लोगों के बीच उस एक्ट्रेस की इमेज एक मासूम और क्यूट लड़की की है. तान्या ने कहा कि अगर कभी उस एक्ट्रेस की कथित निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सामने आती हैं, तो लोगों को काफी हैरानी हो सकती है. उनका मानना है कि जिस एक्ट्रेस को लोग एक खास तरह की छवि के लिए जानते हैं, उसके बारे में इस तरह की जानकारी सामने आने से उसकी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने ये भी हिंट दिया कि अगर इस सेलिब्रिटी की पहचान सामने आती है तो सोशल मीडिया पर काफी बड़ा रिएक्शन देखने को मिल सकता है.
नीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लगा समाधान शिविर, कलेक्टर ने परखी आंगनवाड़ी की व्यवस्थाएं
प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत अलग-अलग जिले में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए हैं। इस कड़ी में नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा मनासा पहुंचे।
मनासा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर के साथ यहां विधायक अनिरुद्ध माधव मारू भी मौजूद थे। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कलेक्टर शिविर में मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी का निरीक्षण भी किया।
आंगनवाड़ी के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर
समाधान शिविर में ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद कलेक्टर चंद्रा मनासा स्थित ग्राम पंचायत ढाकनी पहुंचे। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों को दी जा रही शालापूर्व शिक्षा की गुणवत्ता परखी। इसी के साथ गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माता को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की गई।
⏩ #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता
⏩ गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट वितरित की।
@CMMadhyaPradesh@minprdd @mp_wcdmp#Neemuch pic.twitter.com/NTuOSJcyJR— Collector Neemuch (@collectornemuch) August 7, 2026
कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर चंद्रा बच्चों के साथ बैठकर संवाद करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर और शिक्षा के गुणवत्ता को परखा। मौके पर मौजूद बच्चे बड़ी ही मासूमियत के साथ कलेक्टर के सामने दीवार पर लिखी हिंदी वर्णमाला के एक-एक अक्षर पढ़ते दिखाई दिए।
चंद्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता संबंधित व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू किया गया यह जन विश्वास अभियान आम जनता तक शासन प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










