Responsive Scrollable Menu

'बेटी हुई है..', पिता ने सड़कों पर यूं मनाया जश्न, ये भावुक अंदाज जीत रहा हर किसा का दिल!

Viral Father Reaction :  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर दौड़ती एक कार नजर आती है, जो गुलाबी गुब्बारों से सजी हुई है और पीछे एक बड़ा सा पोस्टर लगा है बेटी हुई है..

Continue reading on the app

'हमें पैसा नहीं, सच चाहिए': अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करने की मांग

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के करीब 10 महीने बाद पीड़ितों के परिवारों का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा है। हादसे में जान गंवाने वाले 260 लोगों के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विमान के 'ब्लैक बॉक्स' (सीवीआर और एफडीआर) के डेटा को सार्वजनिक करने की अपील की है। परिवारों का कहना है कि वे जानना चाहते हैं कि आखिर उस दिन आसमान में क्या हुआ था।

260 लोगों ने गंवाई थी जान
यह दर्दनाक हादसा 12 जून 2025 को हुआ था। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 (बोइंग 787-8) ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया था।

पीएम मोदी और सीएम को लिखा पत्र
शनिवार को गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से करीब 30 प्रभावित परिवार अहमदाबाद में इकट्ठा हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी पत्र की कॉपियां भेजी हैं। परिवारों की मांग है कि हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स की जानकारी उनके साथ साझा की जाए।

'मुआवजा नहीं, सच्चाई चाहिए'
हादसे में अपने 24 साल के बेटे को खोने वाले नीलेश पुरोहित ने भावुक होते हुए कहा, "मेरा घर अब खाली हो गया है। कोई भी मुआवजा इस कमी को पूरा नहीं कर सकता। हमें पैसा नहीं चाहिए, हम बस यह जानना चाहते हैं कि उस दिन क्या तकनीकी खराबी हुई थी।" परिवारों का आरोप है कि जांच की प्रक्रिया काफी धीमी है और उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है।

एयरलाइन की वेबसाइट पर उठाए सवाल
पीड़ित परिवारों ने एयर इंडिया द्वारा शुरू की गई उस वेबसाइट की भी आलोचना की है, जिसे पीड़ितों के सामान की पहचान के लिए बनाया गया है। परिजनों का कहना है कि पोर्टल पर 25,000 से अधिक वस्तुएं लिस्टेड हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें इतनी धुंधली हैं कि पहचान करना नामुमकिन है। साथ ही, ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए केवल ईमेल के जरिए संवाद करना बेहद कठिन साबित हो रहा है।

जून में आ सकती है फाइनल रिपोर्ट
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने पिछले साल जुलाई में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि हादसे की पहली बरसी यानी जून 2026 के आसपास फाइनल रिपोर्ट जारी की जा सकती है। फिलहाल, परिवारों ने सरकार से मांग की है कि जांच पारदर्शी होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया का वो गेंदबाज... जिसने पहली कमाई से खरीदे मां के लिए सोने के कंगन, क्रिकेटर बनने से पहले करता था सेल्समैन का काम

usman tariq buy gold bracelets for his mother: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी अजीबोंगरीब एक्शन से छाने वाले उस्मान तारिक की कहानी क्रिकेट से कहीं बढ़कर है. कभी यूएई की सड़कों पर सेल्समैन रहे इस गेंदबाज ने स्टार बनते ही अपनी पहली कमाई से मां के लिए सोने के कंगन खरीदे. बचपन में परिवार की तंगहाली दूर करने के लिए मां ने अपने गहने बेच दिए थे, जिसे इस क्रिकेटर बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर सूद समेत वापस लौटाया. Sun, 5 Apr 2026 20:39:18 +0530

  Videos
See all

Lapete Mein Netaji : कवियों के बीच भाई vs भाई! | #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T15:10:00+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: Iran Israel War Update | Trump | US Iran War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T15:09:58+00:00

Kumar Vishwas On Raghav Chadda: राघव चड्डा पर कुमार विश्वास की 'भविष्यवाणी' हुई सच! |AAP | Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T15:15:01+00:00

Aar Paar : Gas Supply पर युवा लड़कियों के तीखे सवाल! | US-Iran War | LPG-Oil | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T15:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers