Responsive Scrollable Menu

रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ट्रेन कोच को बना रहा आधुनिक: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। इस दिशा में ट्रेनों के कोच पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया,यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने नए डिजाइन के कोच और बेहतर टॉयलेट्स के मॉडल तैयार किए हैं। मौजूदा कोच को अपग्रेड कर एक सैंपल कोच तैयार किया गया है।

इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें अपग्रेड किए गए सैंपल कोच को दिखाया गया।

वीडियो में अपग्रेड किए गए कोच और टॉयलेट्स में जोड़ी गई सुविधाओं को दिखाया गया है। इससे यात्रियों के सफर को पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी।

इससे पहले वैष्णव ने एक पोस्ट में कहा था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है।

वैष्णव ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगभग 1500 एआई कैमरे लगाए जाएंगे, जो चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे।

हर कर्मचारी और वेंडर को आईडी कार्ड और जैकेट दी जाएगी, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। साथ ही, भारत टैक्सी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर नए साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च के मध्य में संसद को बताया कि भारतीय रेल से जुड़ी दुर्घटनाओं की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में भारी गिरावट आई है, और गंभीर दुर्घटनाओं में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है।

लोकसभा में लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, और निरंतर उपायों से परिचालन सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि गंभीर रेल दुर्घटनाओं की संख्या 2014-15 में 135 से घटकर 2025-26 (28 फरवरी तक) में मात्र 14 रह गई है।

मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला कि 2004-05 से 2013-14 के दौरान 1,711 गंभीर रेल दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 904 लोगों की मौत हुई और 3,155 लोग घायल हुए। 2014-15 से 2023-24 के बीच यह संख्या घटकर 678 दुर्घटनाएं रह गई, जिनमें 748 लोगों की मौत हुई और 2,087 लोग घायल हुए।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

2 गेंद के भीतर 2 विकेट! अभिषेक-हेड को आउट कर मचाई तबाही, SRH के पुराने गेंदबाज ने लिया बदला

IPL 2026 में मोहम्मद शमी की शुरुआत शानदार रही है. इस सीजन शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ट्रेड कर दिया था. अब शमी ने अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से बदला लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 10वें मैच में शमी ने SRH के दोनों खतरनाक ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को आउट टीम का टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर दिया है.

मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को जीरो पर किया आउट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत उनके दोनों ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने की. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहला ओवर मोहम्मद शमी को दियाय. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने अभिषेक को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए.

शमी ने ट्रेविस हेड को सस्ते में पवेलियन भेज तोड़ा SRH का कमर

इसके बाद तीसरा ओवर फिर से मोहम्मद शमी लेकर आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर शमी ने ट्रेविस को आउट किया. हेड 8 गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह शमी ने 2 गेंद के भीतर 2 बड़े विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ दी, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर हैं. अभिषेक और हेड टिक जाते हैं, तो फिर उन्हें रोकना विरोधी टीमों के लिए मुश्किल हो जाता है.

 

अपडेट जारी है....

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स के वो पांच वीर, जो गुजरात को देंगे चोट गंभीर, टाइटंस पर लगातार तीसरी हार का खतरा

DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बनाए रखना है तो बुधवार को यहां होने वाले मैच में गुजरात टाइटंस की लड़खड़ाती टीम के खिलाफ केएल राहुल की अगुवाई वाले उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा Tue, 7 Apr 2026 19:18:01 +0530

  Videos
See all

Viral Video: गाली-गलौज के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:41:08+00:00

IIT Baba Marriage Video Viral: IIT बाबा ने पहले ही कर ली थी शादी! IITian Baba wife Prateeka #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:39:09+00:00

Viral Video: फोन में व्यस्त था दुकानदार, नीचे टूटा नाला पड़ा भारी | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:37:57+00:00

Aar Paar : Pawan Khera पर हिमंत बिस्व सरमा अब क्या बोल गए? | Congress | Pawan Khera | Amish Devga #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers