Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, जाने कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

Kal Ka Mausam: देश में वर्तमान में ऐसा मौसम बना हुआ है, जिसमें ये पहचानना मुश्किल होता जा रहा है कि मौसम कैसा रहेगा. लोगों को कभी ठंड महसूस हो रही है तो कभी गर्मी, कभी धूप निकल जाती है तो कभी भी बारिश हो जाती है. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आठ अप्रैल 2026 को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर पश्चिम भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के वजह से कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिर सकते हैं.

दिल्ली-एनीआर में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर और शाम के वक्त गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. इस दौरान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैं. इस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ऐसा होगा मौसम

पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी दी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में विशेष रूप सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बिहार और झारखंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की प्रबल संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी और निचले इलाकों में ओले गिरने की संभावना है. इसके अलावा, उप-हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल और सिक्किम में थंडरक्वाल्स यानी तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश की भी आशंका है. 

मध्य भारत और दक्षिण भारत में ऐसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम की गतिविधियां थोड़ी कम होंगी, लेकिन कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, दक्षिण भारतीय राज्य जैसे- तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं.

लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों के लिए सलाह जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें. किसानों को अपनी फसलों के बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने चाहिए.

 

Continue reading on the app

ट्रंप की धमकी के बाद सड़कों पर ईरानी जनता, पावर प्लांट्स को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान में नागरिक पावर प्लांट्स के बाहर मानव श्रृंखला बना रहे हैं. सरकार ने युवाओं, छात्रों और कलाकारों से इसमें शामिल होने की अपील की है. लोगों का कहना है कि नागरिक ढांचे पर हमला युद्ध अपराध है.

Continue reading on the app

  Sports

KKR Brand Value: रंग लाया शाहरुख खान का निवेश, 3 गुना बढ़ी टीम कोलकाता की ब्रांड वैल्यू

KKR Brand Value : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त 196% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तीन बार की आईपीएल चैंपियन यह टीम अब 2,059 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ लीग की सबसे कीमती टीमों में से एक बन गई है. मैदान पर शानदार जीत और बॉलीवुड के ग्लैमर ने इस टीम को एक बड़ा ब्रांड बना दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट... Thu, 9 Apr 2026 17:22:50 +0530

  Videos
See all

Bangal में PM Modi की ताबड़तोड़ रैलियां ! |bangal News | PM MODI | CM Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T12:08:07+00:00

Election 2026 | Dispur में वोटिंग की LIVE तैयारी! #viralvideo #viralnews #shorts #assamelections2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T12:08:52+00:00

Mamata के बयान से गरमाई Bangal की सियासत....PM Modi ने मछली उत्पादन पर साधा निशाना | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T12:12:46+00:00

Israel Attack On Lebanon: ईरान पर इजरायल भारी... लेबनान में हमले जारी | Hormuz | Trump | Oil #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T12:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers