Responsive Scrollable Menu

Ranbir Kapoor की मां का अपनी ही शादी में हो गया था बुरा हाल, करिश्मा कपूर ने किया खुलासा

Karisma Kapoor on Neetu-Rishi Marriage: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय अपनी फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था. इनके सबके बीच में रणबीर की कजिन करिश्मा कपूर ने एक्टर के माता-पिता यानि ऋषि कपूर और नीतू  की शादी से जुड़ा किस्सा शेयर किया. चलिए जानते हैं, उन्होंने  क्या कुछ कहा?

बॉलीवुड सितारों से सजी थी शादी

हाल ही में करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) को इंडियन आइडल (Indian Idol) के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कपूर खानदान से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे. जिनमें से एक रणबीर कपूर की मां नीतू (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की शादी से जुड़ा किस्सा भी था.  एक्ट्रेस ने बताया- 'नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी में बहुत सारे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आए थे.' 

शादी में नीतू कपूर संग क्या हुआ?

करिश्मा कपूर ने कहा- 'शादी में बहुत सारे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आए थे. उन सभी  के सामने नीतू आंटी बेहोश हो गई थीं. सब डर गए थे.’ करिश्मा कपूर ने आगे कहा- 'मैं बहुत खुशकिस्मत थी कि मुझे नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी देखने को मिली.'  वहीं, इस दौरान एक्ट्रेस भावुक भी हो गई. जब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने बबीता कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि करिश्मा के करियर की असली सुपरस्टार उनकी मां हैं, तो यह सुनकर करिश्मा भावुक हो गईं थी.

ये भी पढ़ें- 'बूढ़ा हो रहा है...', शादी अटेंड करने पहुंचे शाहरुख खान, एक्टर का लुक देख फैंस हुए परेशान

मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी- करिश्मा

वहीं, करिश्मा ने दिल खोलकर अपनी मां के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा- 'मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं. मैं आज जो भी हूं, अपनी मां की वजह से हूं. परिवार के सभी लोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन मां ने मुझे जो आत्मविश्वास, हिम्मत और संस्कार दिए, वही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत हैं.” करिश्मा ने आगे कहा कि उन्होंने अपने जीवन की हर उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया है, क्योंकि उन्हीं की परवरिश और मार्गदर्शन ने उन्हें मजबूत बनाया.'

नीतू कपूर की तारीफ में कही ये बात

करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा-  'नीतू आंटी जहां भी जाती हैं वो अपना खाने का डिब्बा साथ रखती हैं. वो कहीं बाहर बिरयानी तक नहीं खाती हैं. कभी-कभी हम लोग उन्हें चिढ़ाते भी हैं, लेकिन इस उम्र में उनकी फिटनेस को देखकर हम सभी उनकी तारीफ भी करते हैं. कपूर खानदान में हर कोई खाने का शौकीन हैं लेकिन नीतू आंटी एकदम अलग हैं, वो अपनी फिटनेस का पूरी तरह से ध्यान रखती हैं.'

ये भी पढ़ें- 'मैं दरखास्त करती हूं उस स्टूडेंट को...' सुनंदा शर्मा ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन

Continue reading on the app

टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, सरकार ने बदल डाला पेमेंट सिस्टम; 10 अप्रैल से नया नियम लागू

Cash Payments at Toll Plazas: अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. सरकार ने अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. यानी, 10 अप्रैल से टोल बूथ पर नकद पैसे देने का विकल्प खत्म हो जाएगा. इसका उद्देश्य टोल बूथ पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और हाईवे पर सफर को आसान बनाना है.

हर वाहन में FASTag होना अनिवार्य

अब हाईवे पर टोल भुगतान पूरी तरह डिजिटल होगा. इसके लिए हर वाहन में FASTag होना अनिवार्य है. FASTag एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक टैग है, जो आपकी गाड़ी के आगे चिपका होता है. जब गाड़ी टोल लेन से गुजरती है, तो इसमें लगे सेंसर RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी) के जरिए सीधे आपके बैंक अकाउंट या वॉलेट से पैसे काट लेंगे.

UPI से भी कर सकते हैं भुगतान

अगर किसी कारणवश आपके पास FASTag नहीं है, तो आप UPI के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, UPI से भुगतान करने पर टोल शुल्क सामान्य राशि से 25 प्रतिशत ज्यादा लगेगा.

अधिकारियों ने दी चेतावनी

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों के अनुसार, बिना वैध भुगतान किए हुए वाहन को राजमार्ग में प्रवेश नहीं मिलेगा और जरूरत पड़ने पर वाहन को हटा भी दिया जा सकता है. यह कदम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम को पूरी तरह लागू करने की दिशा में उठाया गया है.

GPS-बेस्ड सिस्टम भी होगा लागू

सरकार आने वाले समय में GPS-बेस्ड और ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) सिस्टम भी लागू कर रही है. इन सिस्टमों के आने के बाद गाड़ियों को टोल गेट पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. कैमरे आपकी नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और तय दूरी के हिसाब से टोल शुल्क सीधे काट लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: FASTag: भारत में Paytm के अलावा ये कंपनियां भी देती हैं फास्ट टैग की सुविधा, देखें यहां

बूथ पर ID की जरूरत नहीं

सरकार ने टोल छूट या माफी के गलत इस्तेमाल को भी ध्यान में रखा है. अब बूथ पर ID कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी. जिन लोगों को टोल छूट मिलती है, उनके लिए 'Exempted FASTag' जारी किया जाएगा. बाकी लोग 3,075 रुपये का सालाना FASTag पास ले सकते हैं, जिससे प्राइवेट कारें साल में लगभग 200 टोल प्लाजा से आसानी से गुजर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में तीन टोल प्लाजा पर ‘बैरियर-फ्री’ टोल सिस्टम लागू करने की तैयारी

दोगुने जुर्माने के साथ लगेगी पेनल्टी

यदि कोई वाहन चालक टोल शुल्क का भुगतान नहीं करता है, तो अधिकारियों द्वारा ई-नोटिस जारी किया जाएगा. तीन दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान न करने पर, टोल राशि के दोगुने जुर्माने के साथ पेनल्टी लगाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Toll Tax Rule: 15 फरवरी से इन टोल पर नहीं देना होगा टैक्स, नितिन गडकरी ने नियमों में किया बदलाव

आएंगे ये बदलाव

इस बदलाव के बाद हाईवे पर यात्रा करना अब और भी सुविधाजनक और तेज होगा. लंबे समय तक टोल बूथ पर लाइन में खड़ा होना अब केवल अतीत की बात रह जाएगा. डिजिटल टोल पेमेंट की शुरुआत से न केवल समय की बचत होगी बल्कि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी. 

जल्द से जल्द बनवा लें FASTag

सरकार का यह कदम हाईवे यात्रा को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इसलिए, अगर आपकी गाड़ी में अभी तक FASTag नहीं है, तो इसे जल्द से जल्द बनवाना आपके लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Toll Plaza Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर बदल जाएगा पेमेंट का तरीका! जान लें नया नियम

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, पुलिस ने कार से पकड़ा, किस केस में होगी पेशी?

David Warner Arrested: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नए विवाद में फंस चुके हैं. सिडनी के मारौबरा में 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को उन्हें ड्रिंक-एंड-ड्राइव के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. Tue, 7 Apr 2026 16:57:46 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00

Patna में BJP के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, नेताओं की उपस्थिति और दीप प्रज्वलन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers