Responsive Scrollable Menu

डब्ल्यूएचओ चीफ ने ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट्स पर हमलों को बताया खतरनाक

जिनेवा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास एयर स्ट्राइक के बाद ईरान में न्यूक्लियर केंद्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

टेड्रोस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, ये हमला हमें कुछ याद दिलाता है और सचेत रहने की सलाह देता है: एक हमला न्यूक्लियर हादसे को ट्रिगर कर सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर पड़ा असर पीढ़ियों को तबाह कर सकता है। इस बढ़ते संघर्ष के हर गुजरते दिन के साथ, खतरा बढ़ता जा रहा है।”

उनकी यह टिप्पणी इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें बताया गया था कि एक प्रोजेक्टाइल पावर प्लांट के पास गिरा और साइट के एक कर्मचारी गिरते मलबे के नीचे आया और उसकी मौत हो गई।

बुशहर प्लांट ईरान का एकमात्र चालू न्यूक्लियर पावर प्लांट है। यह बुशहर शहर में है, जहां 250,000 लोग रहते हैं, और यह ईरान के सबसे जरूरी औद्योगिक और सैन्य केंद्रीय बिंदुओं में से एक है। शनिवार (4 अप्रैल) को इस पर हमले की खबर आई थी।

शनिवार को ही आईएईए ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि ईरान ने सुबह बुशहर एनपीपी के पास गिरे प्रोजेक्टाइल की सूचना दी। हाल के हफ्तों में इस केंद्र के आसपास हुई ऐसी चौथी घटना है। यह भी बताया गया कि साइट के एक फिजिकल प्रोटेक्शन स्टाफ की मौत प्रोजेक्टाइल टुकड़ों की जद में आने से हुई और साइट पर एक बिल्डिंग पर शॉकवेव और टुकड़ों का असर हुआ। हालांकि रेडिएशन लेवल में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई।

एजेंसी के अनुसार आईएईए के डीजी रफेल ग्रॉसी ने इस पर गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि ऐसे संयंत्रों के आस-पास हमला नहीं किया जाना चाहिए। परमाणु हादसे के खतरे से बचने के लिए मिलिट्री कंट्रोल की बात दोहराते हुए, ग्रॉसी ने संघर्ष के दौरान न्यूक्लियर सेफ्टी और सिक्योरिटी पक्का करने के लिए 7 स्तंभों को ध्यान में रखने की सलाह दी।

बता दें कि ये सात स्तंभ (भौतिक अखंडता, उपकरण कार्यक्षमता, कर्मचारियों की स्थिति, बिजली आपूर्ति, लॉजिस्टिक्स, विकिरण निगरानी, संचार) कर्मचारियों की सुरक्षा से लेकर रेडियोएक्टिव रिसाव जैसी चुनौतियों को टालने या बचने पर केंद्रित हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ranbir Kapoor की मां का अपनी ही शादी में हो गया था बुरा हाल, करिश्मा कपूर ने किया खुलासा

Karisma Kapoor on Neetu-Rishi Marriage: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय अपनी फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था. इनके सबके बीच में रणबीर की कजिन करिश्मा कपूर ने एक्टर के माता-पिता यानि ऋषि कपूर और नीतू  की शादी से जुड़ा किस्सा शेयर किया. चलिए जानते हैं, उन्होंने  क्या कुछ कहा?

बॉलीवुड सितारों से सजी थी शादी

हाल ही में करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) को इंडियन आइडल (Indian Idol) के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कपूर खानदान से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे. जिनमें से एक रणबीर कपूर की मां नीतू (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की शादी से जुड़ा किस्सा भी था.  एक्ट्रेस ने बताया- 'नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी में बहुत सारे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आए थे.' 

शादी में नीतू कपूर संग क्या हुआ?

करिश्मा कपूर ने कहा- 'शादी में बहुत सारे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आए थे. उन सभी  के सामने नीतू आंटी बेहोश हो गई थीं. सब डर गए थे.’ करिश्मा कपूर ने आगे कहा- 'मैं बहुत खुशकिस्मत थी कि मुझे नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी देखने को मिली.'  वहीं, इस दौरान एक्ट्रेस भावुक भी हो गई. जब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने बबीता कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि करिश्मा के करियर की असली सुपरस्टार उनकी मां हैं, तो यह सुनकर करिश्मा भावुक हो गईं थी.

ये भी पढ़ें- 'बूढ़ा हो रहा है...', शादी अटेंड करने पहुंचे शाहरुख खान, एक्टर का लुक देख फैंस हुए परेशान

मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी- करिश्मा

वहीं, करिश्मा ने दिल खोलकर अपनी मां के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा- 'मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं. मैं आज जो भी हूं, अपनी मां की वजह से हूं. परिवार के सभी लोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन मां ने मुझे जो आत्मविश्वास, हिम्मत और संस्कार दिए, वही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत हैं.” करिश्मा ने आगे कहा कि उन्होंने अपने जीवन की हर उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया है, क्योंकि उन्हीं की परवरिश और मार्गदर्शन ने उन्हें मजबूत बनाया.'

नीतू कपूर की तारीफ में कही ये बात

करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा-  'नीतू आंटी जहां भी जाती हैं वो अपना खाने का डिब्बा साथ रखती हैं. वो कहीं बाहर बिरयानी तक नहीं खाती हैं. कभी-कभी हम लोग उन्हें चिढ़ाते भी हैं, लेकिन इस उम्र में उनकी फिटनेस को देखकर हम सभी उनकी तारीफ भी करते हैं. कपूर खानदान में हर कोई खाने का शौकीन हैं लेकिन नीतू आंटी एकदम अलग हैं, वो अपनी फिटनेस का पूरी तरह से ध्यान रखती हैं.'

ये भी पढ़ें- 'मैं दरखास्त करती हूं उस स्टूडेंट को...' सुनंदा शर्मा ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन

Continue reading on the app

  Sports

David Warner Arrested: डेविड वॉर्नर को नशा करना पड़ा भारी, PSL 2026 के बीच हुए गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तानी लीग में खेल रहे हैं और कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. Tue, 07 Apr 2026 16:46:22 +0530

  Videos
See all

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00

Patna में BJP के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, नेताओं की उपस्थिति और दीप प्रज्वलन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:44:10+00:00

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

Amit Shah in Cachar: घुसपैठिए ममता और राहुल के 'वोट बैंक' हैं! अमित शाह का कछार रैली में बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers