Silver Loan: सिल्वर लोन लेने से पहले जान लें सच्चाई, पूरी कीमत नहीं...सिर्फ इतना ही मिलता पैसा
Silver Loan: सोने के लोन के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे चांदी के बदले लोन लेने का चलन भी बढ़ रहा। हालांकि, इस तरह के लोन को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां हैं, सबसे बड़ी गलतफहमी तो यही है कि चांदी की पूरी कीमत के बराबर लोन मिल जाएगा, जबकि हकीकत इससे अलग।
वित्त विशेषज्ञों के मुताबिक, लोन देने वाली संस्थाएं चांदी की कुल कीमत का सिर्फ एक हिस्सा ही लोन के रूप में देती हैं। आमतौर पर यह रकम 75% से 85 फीसदी के बीच होती। यानी अगर आपकी चांदी की कीमत 1 लाख रुपये है, तो आपको करीब 75 हजार से 85 हजार रुपये तक ही मिलेंगे। बाकी हिस्सा सुरक्षा के तौर पर रखा जाता है, ताकि कीमत में गिरावट का जोखिम कम हो सके।
चांदी के बदले लोन देने वाले मार्जिन रखते हैं
दरअसल, चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव सोने की तुलना में ज्यादा होता। यही वजह है कि लोन देने वाले इस मामले में ज्यादा सावधानी बरतते। वे हमेशा कुछ मार्जिन रखते हैं ताकि अगर बाजार में कीमत गिर जाए, तो भी उनका पैसा सुरक्षित रहे।
चांदी के सिक्के और गहने पर आसानी से लोन मिलता
एक और अहम बात यह है कि हर तरह की चांदी को लोन के लिए समान रूप से नहीं माना जाता। चांदी के सिक्के और ज्वेलरी आसानी से स्वीकार कर लिए जाते क्योंकि उनकी वैल्यू तय करना आसान होता है। लेकिन सजावटी सामान या बर्तन जैसी चीजों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती। लेंडर्स के लिए उस वस्तु की कारीगरी या भावनात्मक महत्व नहीं, बल्कि उसमें मौजूद धातु की कीमत ही मायने रखती है।
कई बार लोगों को लगता है कि ज्यादा मात्रा में चांदी होने से उन्हें बड़ा लोन मिलेगा, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। चांदी की प्रति ग्राम कीमत सोने के मुकाबले काफी कम होती है, जिससे कुल लोन राशि सीमित रहती है। इसके अलावा, कुछ लेंडर्स के पास चांदी की अधिकतम मात्रा को लेकर अपनी आंतरिक सीमाएं भी होती हैं, जो लोन की रकम को प्रभावित कर सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सिल्वर लोन छोटे समय की जरूरतों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता। यह प्रक्रिया तेज होती है और इसके लिए अच्छे क्रेडिट स्कोर की जरूरत भी नहीं होती। लेकिन इसे लेते समय यह समझना जरूरी है कि आपको पूरी कीमत नहीं, बल्कि उसका एक हिस्सा ही मिलेगा। कुल मिलाकर, सिल्वर लोन एक उपयोगी विकल्प है, लेकिन सही जानकारी और स्पष्ट उम्मीदों के साथ ही इसे लेना चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की निराशा न हो।
(प्रियंका कुमारी)
Iran US Israel War Latest News LIVE: ट्रंप के ऐलान से भूचाल | Trump | Hormuz | Middle East |Breaking
Iran US Israel War Latest News LIVE: ट्रंप के ऐलान से भूचाल | Trump | Hormuz | Middle East |Breaking ईरान युद्ध में बुरी तरह से उलझ चुके डोनाल्ड ट्रंप अब नाटो (NATO) सहयोगियों पर सुस्त सैन्य सहायता का आरोप लगाते हुए गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं.. #iranisraelwar #iranattackisrael #israeliranwar #israeliranwar #irna #israel #america #mojtabakhamenei #netanyahu #trump #middleeastwar #straitofhormuz #oilcrisis #kimjongun #putin #china #india #warnews #globalconflict #breakingnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






