Vikat Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, टल जाएगा बड़े-से-बड़ा संकट
Vikat Sankashti Chaturthi 2026: आज विकट संकष्टी चतुर्थी है. इस चतुर्थी को साल की 4 बड़ी चतुर्थी में से एक माना जाता है. शास्त्रों के मुताबिक, इस चतुर्थी का व्रत रखने से साल की सभी चतुर्थी का व्रत रखने का फल मिल जाता है. वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. भगवान गणेश की पूजा करने और उनके स्तोत्र का पाठ करने से उनकी दिव्य कृपा मिलती है. आज हम आपको गणेश जी के एक चमत्कारी स्तोत्र का पाठ बता रहे हैं. जिसका पाठ करने से जीवन में कभी धन की समस्या नहीं रहती है. साथ ही कर्ज उतारने में दिक्कत आ रही है तो आसानी से बड़े से बड़ा कर्ज उतर जाता है. इस स्तोत्र को ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र के नाम से जाना जाता है. आज वैशाख मास की विकट चतुर्थी से इस स्तोत्र का पाठ शुरु करें और रोजाना इसका पाठ करें तो अपार धन की प्राप्ति होगी. धन कभी कोई समस्या नहीं रहेगी. आइए जानते हैं क्या है पाठ
श्रीऋणमोचनमहागणपतिस्तोत्रम्
विनयोग-
अस्य श्रीऋणमोचनमहागणपतिस्तोत्रस्य शुक्राचार्य ऋषिः अनुष्टुप्छन्दः श्रीऋणमोचक महागणपति र्देवता । मम ऋणमोचनमहागणपतिप्रसादसिद्ध्यर्थे जपे विनियोगः ॥
ऋष्यादिन्यास
भगवान शुक्राचार्य ऋषये नमः शिरसि, ऋण मोचन गणपति देवतायै नमः हृदि, मम ऋण मोचनार्थ जपे विनियोगाय नमः अंजलौ.
ध्यान मंत्र
रक्ताङ्गं रक्तवस्त्रं सितकुसुमगणैः पूजितं रक्तगन्धैः
क्षीराब्धौ रत्नपीठे सुरतरुविमले रत्नसिंहासनस्थम् ।
दोर्भिः पाशाङ्कुशेष्टाभयधरमतुलं चन्द्रमौलिं त्रिणेत्रं
ध्यायेत् शान्त्यर्थमीशं गणपतिममलं श्रीसमेतं प्रसन्नम् ॥
ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र
स्मरामि देव देवेशं वक्रतुण्डं महाबलम् ।
षडक्षरं कृपासिन्धुं नमामि ऋणमुक्तये ॥ १॥
महागणपतिं देवं महासत्वं महाबलम् ।
महाविघ्नहरं शम्भोः नमामि ऋणमुक्तये ॥ 2॥
एकाक्षरं ह्येकदन्तमेकं ब्रह्म सनातनम् ।
एकमेवाद्वितीयं च नमामि ऋणमुक्तये ॥ 3॥
शुक्लाम्बरं शुक्ल वर्णं, शुक्ल गंधानुलेपनम् ।
सर्व शुक्ल मयं देवं, नमामि ऋण मुक्तये ॥ 4॥
रक्ताम्बरं रक्तवर्णं रक्तगन्धानुलेपनम् ।
रक्तपुष्पप्रियं देवं नमामि ऋणमुक्तये ॥ 5॥
कृष्णाम्बरं कृष्णवर्णं कृष्णगन्धानुलेपनम् ।
कृष्णसर्पोपवीतं च नमामि ऋणमुक्तये ॥ 6॥
पीताम्बरं पीतवर्णं पीतगन्धानुलेपनम् ।
पीतपुष्पप्रियं देवं नमामि ऋणमुक्तये ॥ 7॥
नीलांबरं नीलवर्णं, नील गंधानुलेपनम् ।
नील पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण मुक्तये ॥ 8॥
धूम्राम्बरं धूम्रवर्णं धूम्रगन्धानुलेपनम् ।
होम धूमप्रियं देवं नमामि ऋणमुक्तये ॥ 9॥
सर्वाम्बरं सर्ववर्णं, सर्व गंधानुलेपनम् ।
सर्व पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण मुक्तये ॥ 10॥
भद्र जातं च रुपं च, पाशांकुश धरं शुभम् ।
सर्व विघ्न हरं देवं, नमामि ऋण मुक्तये ॥11॥
।। इति श्रीब्रह्माण्डपुराणे श्रीऋणमोचन महागणपति स्तोत्रं सम्पूर्णम् ।।
फल श्रुति
यः पठेत् ऋण हरं स्तोत्रं, प्रातः काले सुधी नरः, षण्मासाभ्यनतरे चैव, ऋणच्छेदो भविष्यति
ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र का महत्व
भगवान गणेश की शास्त्र विधि से पूजा करने के बाद इस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इस स्तोत्र का पाठ करने से बड़े से बड़ा कर्ज से छुटकारा मिल जाता है. जीवन में कभी गरीबी नहीं रहती. जीवन में कभी धन की समस्या नहीं रहती है. जीवन में लगातार धन का आगमन बना रहता है. इस स्तोत्र का पाठ व्यापार स्थान की गद्दी पर बैठकर किया जाए तो व्यापार में सफलता प्राप्त होती है.
पाठ के बाद आरती अवश्य करें
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
ईरानी हमले में क्रैश हुए एफ-15ई के पायलट ने पहले अमेरिकी सेना से किया था संपर्क, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने ईरानी हमले में ढेर हुए फाइटर जेट के एक लापता पायलट को ढूंढ निकाला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी। इस बीच, अमेरिकी मीडिया ने बताया कि कैसे यूएस की सेना ने ईरानी हमले में ढेर एफ-15ई फाइटर जेट के पायलट को दुश्मन के इलाके से रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चलाया।
सीएनएन के प्रमुख सुरक्षा विश्लेषक जिम स्यूटो ने सूत्रों के हवाले से कहा कि जिस पायलट का फाइटर जेट ईरानी सेना ने मार गिराया था, उसने शुक्रवार को दुश्मन की लाइन के पीछे से अमेरिकी सेना से संपर्क किया था। इसी के साथ अमेरिकी सेना के इस एक्सट्रैक्शन ऑपरेशन की शुरुआत हुई।
स्यूटो ने कहा कि अमेरिकी सेना ने पश्चिमी समयानुसार, उस दिन दोपहर में लापता हुए पायलट से शुरुआती बातचीत की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे ढूंढने की कोशिश जारी रखी।
उन्होंने कहा, “मुझे यह भी बताया गया कि इजेक्शन के दौरान शुरू में वह घायल हो गया था, जिससे जाहिर है दूसरी मुश्किलें भी आईं क्योंकि अमेरिकी सेना को उसे सुरक्षित बाहर निकालने, उन चोटों का इलाज करने की चिंता थी।”
सियुट्टो ने कहा कि ऑपरेशन शानदार था और उन्होंने यह भी कहा कि इसमें सेवा सदस्य को ढूंढने के लिए कम ऊंचाई पर उड़ने वाले एयरक्राफ्ट शामिल थे। कम ऊंचाई पर उड़ने की वजह से एयरक्राफ्ट में आग लगने का खतरा था।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह एक जबरदस्त रेस्क्यू था, जो कई घंटों तक चला। इसे अंधेरे में शुरू किया गया था लेकिन दिन के उजाले में भी चलता रहा।
2008 में इराक में पर्सनल रिकवरी सेंटर के पूर्व डायरेक्टर रवि चौधरी ने बचाए गए अमेरिकी क्रू मेंबर की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपनी ट्रेनिंग को पूरी सटीकता के साथ किया।
चौधरी ने सीएनएन से कहा, क्रू मेंबर शायद बहुत मुश्किल माहौल में छिपे हुए थे, जिसमें उन्हें बचाव बलों को अलर्ट करना था, जिसमें उपकरण और सिग्नलिंग सहित कई तकनीक का इस्तेमाल करना था, जिसमें फ्लेयर भी शामिल था। आप जानते हैं कि रेस्क्यू रिकवरी बलों को सिग्नल देने के बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन साथ ही, उस इलाके में मौजूद दुश्मन ताकतों को अलर्ट नहीं करना था।
एयर फोर्स सी-17 के रिटायर्ड पायलट रवि चौधरी ने एयर फोर्स में सहायक सचिव के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने भी ऑपरेशन को अंजाम देने में शामिल लोगों की सराहना की और इसे बहुत बड़ा काम बताया।
रवि चौधरी ने कहा, “हमारा पर्सनल रिकवरी नेटवर्क ऐसे लोगों से भरा हुआ है जिनका एक ही मकसद है और वह है पायलट को उनके परिवारों के पास वापस घर पहुंचाना और हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करेंगे। हमारा मकसद है ताकि दूसरे भी जी सकें।”
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






