Responsive Scrollable Menu

ईरान की चेतावनी: अगर गलती से भी यहां हमला हुआ तो GCC में भयानक होंगे हालात, रूस ने अपने 198 लोग निकाले

Iran Bushehr Nuclear Plant Attack: ईरान युद्ध का सबसे बड़ा खतरा परमाणु हादसे का है. ईरान के बुशेहर पावर प्लांट पर अमेरिका और इजरायल ने चौथी बार हमला किया है. ईरानी विदेश मंत्री ने यूएन महासचिव को इस बाबत पत्र लिखकर चेतावनी दी है.

The post ईरान की चेतावनी: अगर गलती से भी यहां हमला हुआ तो GCC में भयानक होंगे हालात, रूस ने अपने 198 लोग निकाले appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

'जाने-माने शैतान हैं', अक्षय कुमार के साथ क्यों ज्यादातर फिल्में बनता हें प्रियदर्शन? खुद बताई वजह

Priyadarshan on Akshay Kumar: इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक भूत बंगला (Bhoot Bangla) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भूत बंगला के जरिए बॉलीवुड की OG डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी 14 साल के लंबे इंतजार के बाद वापस आ रही है. ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की है. अब हाल ही में प्रियदर्शन ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में अक्षय को कास्ट करने पर बात की है. 

अक्षय-प्रियदर्शन की फिल्में

प्रियदर्शन की फिल्मों में लोगों ने  एक पैटर्न देखा है कि वो ज्यादातर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को ही अपनी फिल्मों में कास्ट करते हैं. इस शानदार जोड़ी ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी कॉमेडी फिल्में दी हैं. इनकी सभी फिल्में कल्ट साबित गुई है और लोग आज भी इन्हें देखने पसंद करते हैं. अब 14 साल बाद ये जोड़ी भूत बंगला में साथ वापसी कर रही है. ऐसे में  बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि वो क्यों अक्षय के साथ ज्यादातर फिल्में बनाते हैं.

ज्यादातर फिल्मों में क्यो होते हैं अक्षय?

बॉलीवुड बबल संग बातचीत में प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि उन्हें इन जाने-माने अभिनेताओं के साथ काम करना पसंद है, जिन्हें वे अपने जाने-माने साथी कहते हैं, क्योंकि वे उन पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं क्योंकि वो उनके विजन को समझते हैं. इस वजह से उन्हें ज्यादा डायरेक्ट करने या सुधारने की आवश्यकता नहीं पड़ती.प्रियदर्शन ने अपनी कास्टिंग रणनीति समझाते हुए कहा- 'मलयालम में एक कहावत है कि जब आपके किचन में पर्याप्त मक्खन हो, तो घी की तलाश न करें.'

ये भी पढ़ें- 'एडल्ट साइट पर थी मेरी फोटो, लड़के देख रहे थे', स्कूल में जान्हवी कपूर ने झेली परेशानी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

अक्षय को बताया अपना सैतान

प्रियदर्शन ने आगे कहा- 'इसी तरह मुझे लगता है कि ये मेरे लिए अनमोल संपत्ति हैं जिन पर मैं भरोसा कर सकता हूं और जिन्हें मैं अपने सीन दे सकता हूं,क्योंकि एक कहावत है कि जाने-माने शैतान अनजान फरिश्तों से बेहतर होते हैं. तो ये मेरे जाने-माने शैतान हैं.' बता दें, ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इसे टाल दिया है और अब ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी. इसका निर्माण कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है. फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

क्या धुरंधर 2 की वजह से टली रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अक्षय कुमार पूछा गया कि क्या रिलीज डेट टालना मेकर्स की तरफ से सोचा-समझा फैसला है, एक लाइट हार्टेड हॉरर-कॉमेडी जैसी फिल्म को धुरंधर 2 जैसी बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म के बीच रिलीज किया जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'आजकल अलग-अलग किस्म की फिल्मों बन रही हैं. धुरंधर 2 एक शानदार फिल्म है, जो मैंने भी देखी लेकिन 'भूत बंगला' एक अलग तरह की मूवी है. धुरंधर 2 एक एडल्ट फिल्म है जबकि भूत बंगला फैमली और बच्चों के लिए है.'

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के असलम चौधरी की पत्नी धुरंधर 2 के मेकर्स के खिलाफ लेंगी लीगल एक्शन? वजह बना बेटा

 

Continue reading on the app

  Sports

124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं. Wed, 8 Apr 2026 00:02:12 +0530

  Videos
See all

Was a secret US mission behind the F-15E jet downed in Iran? | The Security Brief #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:17:56+00:00

Iran America War : Kharg Island पर फिर America का हमला ! ईरान ने भी दिया करारा जबाब ? | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:30:04+00:00

Mojtaba Khamenei in Coma: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई? अब तक का सबसे बड़ा खुलासा | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:00:03+00:00

It’s going to be how warm on Wednesday? #Weather #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:19:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers