Responsive Scrollable Menu

अजमेर में SI भर्ती एग्जाम-फुल बाजू शर्ट को काटा,धागे हटाए:चेकिंग कर एंट्री, जूते भी खुलवाए; एक्सीडेन्ट के बावजूद पहुंचे कैंडिडेट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती एग्जाम अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। पहले दिन 20 हजार कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। पहली पारी में एक घंटे पहले 10 बजे तक एन्ट्री दी गई। एन्ट्री से पहले चेकिंग की गई। सुरक्षा के लिए लिए सेंटर पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इस दौरान फुल बाजू पहनकर आए कैंडिडेट्स की कैंची से बाजू काटे गए। वहीं धागे भी हटाए गए। जूते भी खुलवाए गए। एक्सीडेन्ट में घायल होने के बावजूद कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए पहुंचे। 40 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड रविवार और सोमवार को दो दिन परीक्षा ली जाएगी। दोनों दिन में करीब 40 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पहली पारी में 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर हो रहा है, वहीं दूसरी पारी में अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक जनरलनॉलेज एंड जनरल साइंस का पेपर होगा। कल 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और अपराह्न 3 से शाम 5 बजे जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस का पेपर है। 800 पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया एसआई भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए 800 पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर सादी वर्दी धारी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसमें 100 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से भी बुलाए गए हैं। परीक्षा सेंटरों के बाहर और अंदर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए है। एसआई भर्ती एग्जाम राजस्थान के 1174 सेंटर पर हो रहा…पढ़ें ये खबर …

Continue reading on the app

Prabhas Fauzi Look Leak: ‘फौजी’ के सेट से लीक हुई प्रभास की तस्वीर तो भड़के मेकर्स, दी सख्त चेतावनी!

Prabhas Fauzi Look Leak: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई, जिसके बाद मेकर्स ने कड़ा रुख अपनाया है।

फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने साफ कहा कि लीक कंटेंट को शेयर करना बंद करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहा मेकर्स ने?

मेकर्स ने अपने बयान में कहा, “कुछ अकाउंट्स ‘फौजी’ के सेट से लीक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसे सख्त चेतावनी समझें ऐसे कंटेंट की रिपोर्ट की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि ये लीक्स फिल्म के उस अनुभव को खराब कर रहे हैं, जिसे टीम ने काफी मेहनत से तैयार किया है।

डायरेक्टर ने भी की अपील

फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी दर्शकों से अपील की है कि वे लीक कंटेंट को शेयर न करें। उन्होंने कहा कि फिल्म को उसी तरह अनुभव करें, जैसा इसे बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़े - Raj Kapoor Pakistan Haveli: भूकंप के झटकों से कांपी पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली, एक हिस्सा ढहा

फिल्म की खास बातें

‘फौजी’ एक बड़ी बजट की फिल्म है, जिसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसका दूसरा पार्ट पहले पार्ट की कहानी से पहले की घटनाओं को दिखाएगा, यानी यह एक तरह का प्रीक्वल होगा।

कब होगी रिलीज?

(Fauzi Release Date)

फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक मेकर्स इसे दशहरा के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

स्टारकास्ट भी दमदार

(Fauzi Star Cast)

प्रभास के अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़े -  'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर! इन दो अवतारों में फैंस को देंगे बड़ा सप्राइज़

Continue reading on the app

  Sports

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

 कुछ साल पहले तक नजफगढ़ में रहने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राम निवास यादव अपने सबसे छोटे बेटे प्रिंस के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थे, जिसकी दिलचस्पी केवल टेनिस बॉल टूर्नामेंट में यॉर्कर गेंदबाजी करने में थी। लेकिन इस युवा क्रिकेटर को खुद पर भरोसा था और उसने अपने पिता से सीधे शब्दों में कह दिया, ‘‘आप मेरी चिंता करना छोड़ दो। मैं अपने से कुछ कर लूंगा।’’ अब बात करते हैं 2026 की। वह बेपरवाह दिखने वाला लड़का अपने वादे पर खरा उतर चुका है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के इस स्विंग गेंदबाज का नाम है प्रिंस यादव, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अक्षर पटेल और ईशान किशन जैसे अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों के डिफेंस को भेदने में सफल रहा। प्रिंस के पिता रामनिवास ने कहा, ‘‘कोई भी पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होगा और मैं भी था। 18 साल की उम्र तक उसने चमड़े की गेंद से एक बार भी गेंदबाजी नहीं की थी। मैंने उसे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर किया। वह शारीरिक रूप से फिट था, लेकिन लिखित परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं था क्योंकि उसका ध्यान कहीं और था।’’

रामनिवास ने आखिर अपने बेटे की जिद मान ली क्योंकि उनके पास अपने बेटे का साथ देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘बेटे की ज़िद है और हमें पूरा करना था। एक एएसआई के वेतन में कितना ही गुज़ारा हो पाता है। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने उसे अपनी इच्छा पूरी करने दी।’’ प्रिंस के शानदार प्रदर्शन के बाद अब नजफगढ़ के खेड़ा डाबर गांव से भी लोग उनके घर पर बधाई देने के लिए आने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हमारे इस इलाके को लोग इसलिए जानते थे क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति साहिबा (प्रतिभा पाटिल) चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक संस्थान का उद्घाटन करने (2012में) यहां आई थी। अब हमारा इलाका क्रिकेट के लिए फेमस हो गया है।’’ राम निवास के अनुसार प्रिंस के पहले और अब तक के एकमात्र कोच अमित वशिष्ठ और भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उनके खेल में निखार लाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, “मैं अमित सर का जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। उन्होंने प्रिंस को टेनिस टूर्नामेंट खेलते हुए देखा और उसे नजफगढ़ स्थित अपनी अकादमी से जुड़ने के लिए कहा। प्रदीप जी (सांगवान) भी अमित सर के शिष्य थे और उन्होंने प्रिंस को फिटनेस में मदद की।’’ एक समय ऐसा भी था जब प्रिंस अपनी पीठ पर रेत की बोरी बांधकर धान के खेतों में दौड़ते थे ताकि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बन जाए।

रामनिवास ने कहा, ‘‘प्रदीप ने उसका बहुत मार्गदर्शन किया और अमित सर ने उसके खेल में सुधार किया। मैं डीपीएल (दिल्ली प्रीमियर लीग) और नयी दिल्ली टीम को कैसे भूल सकता हूं। अगर डीपीएल नहीं होता, तो मुझे नहीं लगता कि मेरे बेटे की प्रगति इतनी तेज़ होती। इसलिए मैं डीडीसीए और विजय दहिया सर का भी आभारी हूं।’’

प्रिंस के कोच वशिष्ठ ने कहा,‘‘वह यॉर्कर गेंदें फेंक सकता था और टेनिस बॉल को भी अच्छी गति से स्विंग करा सकता था। जब मैंने उसे देखा तो मैंने उसके दोस्तों से कहा कि वे उसे मुझसे मिलने के लिए कहें। वह पहले से ही 18 साल का था और उसके पास अपनी काबिलियत साबित करने के लिए बहुत कम समय था।’’ वशिष्ठ को लगता है कि प्रिंस की कड़ी मेहनत करने की क्षमता ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटा। वह दिल्ली की भीषण गर्मी में भी दो घंटे गेंदबाजी कर सकता है। प्रदीप के साथ काम करने से उसकी फिटनेस में सुधार हुआ है। वह जहीर खान और भरत अरुण से भी टिप्स ले चुका है। अब उसकी सफलता की कोई सीमा नहीं है।

Tue, 07 Apr 2026 17:17:33 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

Amit Shah in Cachar: घुसपैठिए ममता और राहुल के 'वोट बैंक' हैं! अमित शाह का कछार रैली में बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:46+00:00

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers