Responsive Scrollable Menu

Chaitra Purnima Vrat 2026 Date: 1 या 2 अप्रैल को लेकर है Confusion? जानें सही तारीख और Puja विधि

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। हर महीने एक बार पूर्णिमा तिथि आती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से मानसिक शांत और सुख-समृद्धि मिलती है। हालांकि इस बार चैत्र पूर्णिमा को लेकर कंफ्यूजन बना है। क्योंकि इस बार 01 अप्रैल और 02 अप्रैल दोनों दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि चैत्र पूर्णिमा का व्रत कब किया जाएगा।

तिथि और मुहूर्त

बता दें कि 01 अप्रैल की सुबह 07:07 मिनट पर चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरूआत होगी। वहीं 02 अप्रैल की सुबह 07:42 मिनट पर पूर्णिमा तिथि की समाप्ति हो जाएगी। शास्त्रों के विधान के मुताबिक जिस दिन शाम के समय पूर्णिमा तिथि रहती है, उस दिन ही पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक पूर्णिमा तिथि का व्रत 01 अप्रैल 2026 को करना शास्त्र सम्मत माना जाएगा। वहीं पूर्णिमा का स्नान दान 02 अप्रैल की सुबह किया जाएगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर व्रत का संकल्प लें। अब एक लकड़ी की चौकी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। इस मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें और उनको वस्त्र और फल-फूल आदि अर्पित करें। इसके बाद पूर्णिमा व्रत कथा का पाठ करें। वहीं पूजा के अंत में आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। फिर शाम को चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

महत्व

चैत्र पूर्णिमा का व्रत करने से धन संकट और दरिद्रता दूर होती है। धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है और इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति का मनोबल मजबूत होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्र दोष है, तो इस व्रत को करने से वह भी दूर हो जाता है।

Continue reading on the app

April 2026 Festival List: अप्रैल में अक्षय तृतीया, सीता नवमी समेत पड़ेंगे कई बड़े व्रत, देखें Full List

आज से साल 2026 के चौथे महीने यानी की अप्रैल की शुरूआत हो गई है। इस महीने कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे। इस महीने हनुमान जयंती, सीता नवमी, वरुथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे बड़े और प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में देखा जाए, तो अप्रैल का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
 
इस महीने मोहिनी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। जिसका हिंदू धर्म और शास्त्रों में खास महत्व बताया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अप्रैल महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

व्रत-त्योहार लिस्ट

हनुमान जयंती - 02 अप्रैल, गुरुवार
चैत्र पूर्णिमा - 02 अप्रैल, गुरुवार
वरुथिनी एकादशी - 13अप्रैल, सोमवार
बैसाखी - 14 अप्रैल, मंगलवार
बुध प्रदोष व्रत - 15 अप्रैल, बुधवार
परशुराम जयंती - 19 अप्रैल, रविवार
अक्षय तृतीया - 19 अप्रैल, रविवार
गंगा सप्तमी - 23 अप्रैल, गुरुवार
बगलामुखी जयंती - 24 अप्रैल, शुक्रवार
सीता नवमी - 25 अप्रैल, शनिवार
मोहिनी एकादशी - 27 अप्रैल, सोमवार
भौम प्रदोष व्रत - 28 अप्रैल, मंगलवार
नृसिंह जयंती - 30 अप्रैल, गुरुवार

हनुमान जयंती

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व होता है। इस बार 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

चैत्र पूर्णिमा

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाती है। जोकि 02 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन चंद्र देव की पूजा का विधान होता है।

वरुथिनी एकादशी

वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। इस बार 13 अप्रैल 2026 को यह व्रत किया जाएगा। वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से जातक के सभी पापों का नाश होता है।

बैसाखी

बैसाखी के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं। यह पर्व इस बार 14 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। बैशाखी का दिन किसानों के लिए बेहद खास है। इस दिन किसान अच्छी फसल के लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं। इस दिन घर को सजाया जाता है और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

बुध प्रदोष व्रत

जब प्रदोष व्रत बुधवार को पड़ता है, तो इसको बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस बार 15 अप्रैल 2026 को बुध प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विधिविधान से पूजा और व्रत करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में पूजा करने का अधिक महत्व होता है।

परशुराम जयंती

वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस बार 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का प्राकट्य हुआ था। उन्होंने पापी राजाओं के संहार के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था।

अक्षय तृतीया

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार 19 अप्रैल 2026 को यह दिन मनाया जा रहा है। शास्त्रों में इसको युगादि तिथि यानी की नए युग की शुरूआत का दिन बताया गया है। इस दिन सोना और संपत्ति आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

गंगा सप्तमी

वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 23 अप्रैल 2026 को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मां गंगा का धरती पर प्राकट्य हुआ था। इसदिन गंगा नदी में स्नान करने का महत्व होता है।

बगलामुखी जयंती

दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या बगलामुखी देवी हैं। इस महीने 24 अप्रैल 2026 को बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी। बगलामुखी देवी का यह स्वरूप तंत्र और स्तंभन शक्ति के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था।

सीता नवमी

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 25 अप्रैल 2026 को यह पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां सीता का प्राकट्य हुआ था। इस दिन मां सीता की पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

मोहिनी एकादशी

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस बार यह व्रत 27 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक को श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।

भौम प्रदोष व्रत

हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो इसको भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस बार 28 अप्रैल 2026 को यह व्रत किया जाएगा। इस दिन महादेव के साथ हनुमान जी की पूजा करना शुभ होता है।


नृसिंह जयंती

बता दें कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नृसिंह जयंती मनाई जाती है। इस दिन भक्त प्रहलाद की प्रार्थना और हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह का प्राकट्य हुआ था। इस बार 30 अप्रैल 2026 को नृसिंह जयंती मनाई जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs LSG Live Score, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच, थोड़ी देर में टॉस

SRH vs LSG Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज है सुपर संडे, जहां आज भी होंगे 2 मुकाबले. पहला मुकाबला अब से कुछ देर में शुरू होगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होगी. Sun, 05 Apr 2026 14:32:28 +0530

  Videos
See all

UP: संभल में सरकारी जमीन पर मस्जिद, मदरसे के साथ घर और दुकानें | #sambhal #landjihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T09:08:13+00:00

Malda में Mamata Banerjee के हेलीकॉप्टर के पास एक ड्रोन देखा गया | Bengal Election 2026 | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T09:08:25+00:00

"हॉर्मुज पर हमला किया तो तबाही मचा देंगे" | #iranisraelwar #warnews #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T09:08:26+00:00

क्या पानी की बॉटल के बाद अब बियर की बॉटल भी होगी महेंगी ! #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T09:08:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers