Responsive Scrollable Menu

US-Iran War: ईरान को फिर से 48 घंटों का ट्रंप ने दिया अल्टीमेटम, पावर प्लांट्स बर्बाद करने की दी धमकी

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है. युद्ध को आज (4 अप्रैल) 36 दिन हो गए हैं. बावजूद इसके कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चेतावनी जारी कर दी है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान तय समय के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. ट्रंप का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को दिए गए समय में सिर्फ 48 घंटे ही बचे हैं.

ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि याद है, मैंने जब ईरान को समझौता करने के लिए या फिर होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का वक्त दिया था. वक्त तेजी से बीत रहा है. 48 घंटे बाद अमेरिका ईरान पर कहर बनकर टूट पड़ेगा.

बता दें, 26 मार्च को ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करने की समय सीमा उन्होंने बढ़ा दी है. इस दौरान, ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना नहीं बनाया जाएगा. हालांकि, युद्ध खत्म करने के अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने साफ मना कर दिया था. ईरान ने प्रस्ताव को अनुचित और एकतरफा बताकर खारिज किया था. 

ट्रंप बोले- ईरान का पावर प्लांट तबाह कर दूंगा 

ट्रंप ने कहा कि ईरान ने समय मांगा था कि उनके पावर प्लांट्स पर सात दिन हमले न किए जाएं. हमने उन्हें समय सीमा बढ़ाकर 10 दिन करने का फैसला किया. छह अप्रैल को समय सीमा खत्म हो रही है. ट्रंप ने कहा कि तेहरान के अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया था. कूटनीतिक बातचीत के तहत ईरान ने अधिक समय सीमा की मांग की थी. ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने मेरे लोगों के जरिए मुझसे बहुत ही विनम्रता से पूछा कि क्या हमको थोड़ा और वक्त मिल सकता है. वे अगर अब मेरी बात नहीं मानेंगे तो मैं उनके पावर प्लांट्स तबाह कर दूंगा.

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बदल रहे हैं ट्रंप के बयान

बता दें, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं. पहले ट्रंप ने 48 घंटे के अंदर होर्मुज स्ट्रेट खोलने और पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी थी. बाद में उन्होंने इसकी मियाद 10 दिन के लिए बढ़ा दी. इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर उन्होंने बीच में एक और बयान दिया, जिसमें उन्होंने नाटो पर निशाना साधते हुए कहा कि अब होर्मुज खुलवाने की जिम्मेदारी नाटो की है. ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को इस रास्ते से तेल मंगवाने की जरूरत नहीं है, जो देश होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर हैं, वे अब इसकी जिम्मेदारी उठाएं. 

इसलिए ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर इसलिए चेतावनी दी कि कई देश इस मुद्दे पर अमेरिका का साथ नहीं दे रहे हैं, उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने कहा कि देश इस रास्ते से तेल पर निर्भर है. आगे आकर उनको इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. अमेरिका उनकी इसके लिए मदद करेगा. अमेरिका और इस्राइल की ओर से 28 फरवरी को हुए हमले के बाद से ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लगभग बंद कर दिया था, जिस वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. 

 

Continue reading on the app

बेंगलुरु: पति ने पत्नी पर लगाया 'यौन शोषण' का आरोप, कहा- 'सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर'

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने उसे 'यौन प्रताड़ना' का शिकार बनाया और उसे अपनी एक सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पति ने पत्नी पर अप्राकृतिक यौन कृत्यों, धोखाधड़ी और घर से जबरन निकालने का आरोप लगाया है।

अश्लील वीडियो और 'यौन टॉर्चर' का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजती थी और उन वीडियो में दिखाए गए कृत्यों को दोहराने के लिए दबाव डालती थी। इतना ही नहीं, पति का आरोप है कि पत्नी ने खुद स्वीकार किया कि उसके अपने पूर्व प्रेमियों (Ex-boyfriends) के साथ विवाहेतर संबंध (Extramarital affairs) हैं। पीड़ित के अनुसार, यह प्रताड़ना पिछले दो साल से (4 मार्च 2022 से 24 सितंबर 2024 तक) लगातार जारी थी।

घर से निकाला और गहने-दस्तावेज भी हड़पे
एफआईआर के मुताबिक, विवाद को सुलझाने के लिए 4 जुलाई 2024 को एक पारिवारिक मध्यस्थता (Mediation) भी हुई थी, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आरोप है कि 24 सितंबर 2024 को पति को जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया। पति ने शिकायत में यह भी कहा है कि घर में उसके ₹1.87 लाख नकद, सोने-चांदी के कीमती आभूषण (जैसे 35 ग्राम की सोने की चेन, चोकर और ब्रेसलेट), उसका पासपोर्ट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अवैध रूप से रखे गए हैं, जिन्हें पत्नी वापस नहीं कर रही है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज
इस मामले में 17 मार्च 2026 को औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आपराधिक धमकी, गलत तरीके से रोकना और विश्वासघात जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और व्यक्ति के सामान की बरामदगी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

आईएसएल: ऋत्विक का आखिरी मिनट में गोल, जमशेदपुर एफसी और मोहन बागान एसजी का मुकाबला ड्रॉ

जमशेदपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए मैच 1-1 से ड्रॉ कराया। इस मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ऋत्विक कुमार दास ने स्टॉपेज-टाइम में एक शानदार हेडर लगाकर गोल किया। Sat, 4 Apr 2026 23:48:52 +0530

  Videos
See all

Iran-US War Update : ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 जेट | Latest News | N18G | Trump Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T22:30:02+00:00

Iran Israel War Update: 3 बजते ही ईरान ने तोड़ा सीजफायर, Israel पर दागी मिसाइलें! | Top News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T21:30:05+00:00

बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा #JaipurWaterCrisis #bjpmla #viralvideo #SewageWater #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T21:01:00+00:00

सिलेंडर लेकर नौ दो ग्यारह हुआ चोर #lpgcrisis #viralvideo #shorts #Patna #CCTV #gastheft #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T21:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers