Responsive Scrollable Menu

‘गोहत्या नहीं कर सकता सच्चा मुसलमान’, बयान वायरल होने पर रामपुर SP ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश के रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल में कह दिया था कि एक सच्चा मुसलमान न तो कभी गाय को मार सकता है और न ही दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है. उनके बयान ने विवाद खड़ा कर दिया. बयान वायरल होने पर उन्होंने सफाई दी. गुरुवार को पुलिस लाइंस में गो हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर हुई बैठक के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि सावन के महीने में गंज और स्वार पुलिस थाना क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आईं थीं. 

इस बयान पर हुआ विवाद

रामपुर एसपी ने कैमरे पर कहा कि इस्लाम के अनुसार, किसी ऐसे जानवर का मांस खाना, जिससे किसी शख्श की धार्मिक भावनाएं आहत हों वह वर्जित है. एक सच्चा मुसलमान कभी भी ऐसा नहीं कर सकता है. जो लोग यह काम कर रहे हैं, वो या तो मुसलमान नहीं हैं या वे बहुत हरामी हैं. ऐसे हरामियों का इलाज करना ही मेरा काम है.

धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

एसपी ने आगे कहा कि वह रामपुर में मुतवल्लियों और धर्मगुुरुओं के साथ बैठक करेंगे. उनसे अपील करेंगे कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएं. अधिकारियों ने पिछले 10 वर्ष में कथित तौर पर गोहत्या के मामलों में शामिल लोगों के वेरिफिकेशन अभियान की घोषणा की. उन्होंने पुलिस थाने को ऐसे लोगों की फाइल तैयार करने के लिए कहा है, जिसमें जमानत की शर्तें और जमानत देने वालों की जानकारी शामिल हो.  

विवाद होने पर दी सफाई…

सोशल पर वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि मैंने ये बात गोहत्या के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही थी. सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने वक्त-वक्त पर कहा है कि ऐसे जानवरों को मारना, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों, सही नहीं है और इसे 'हराम' बताया है."

मेरे बयान को गलत अर्थ में समझा गया- SP

एसपी ने कहा कि मैंने सामाजिक सौहार्दपूर्ण अपील करते हुए कहा था कि अगर किसी काम से दूसरे धर्मों की भावनाएं आहत होती है तो ऐसे कामों को करने से बचना चाहिए. मेरे बयान को गलत अर्थ में समझा गया. मेरे बयान का मकसद किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था. 

 

 

Continue reading on the app

पनीर या चना: प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए कौन सा फूड है बेस्ट?

वेजिटेरियन हैं और अंडा-मीट से दूरी बनाकररखते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए वेजिटेरियन की कुछ हाई प्रोटीन डाइट को जानना जरूरी है। आमतौर पर लोग पनीर और सफेद चने को लेकर दुविधा में रहते हैं। तो जानें पनीर और सफेद चने में से किसमे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है और खाने के लिए बेहतर?

Continue reading on the app

  Sports

SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. Sat, 8 Aug 2026 10:40:30 +0530

  Videos
See all

IIT Delhi के कार्यक्रम में PM Modi ने बेटियों का जिक्र कर क्यों बोला Sorry? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:04:46+00:00

PM Modi Convocation 2026: IIT Delhi में 57वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:05:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers