Responsive Scrollable Menu

GT vs RR: सांस रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जीत के हीरो बने तुषार देशपांडे, गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

GT vs RR: आईपीएल 2026 का 9वां मैच बेहद ही रोमांचक रहा. एक सांस रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया है. राशिद खान और कगिसो रबाडा ने आखिरी गेंद तक गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे उनपर भारी पड़े. तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 10 रन बचाए. जबकि रबाडा और राशिद तूफानी पारी खेल रहे थे. राजस्थान रॉयल्स के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी. 

अच्छी रही थी गुजरात टाइटंस की शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के दिए 211 रनों के जवाब में गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत रही थी. साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने बिना विकेट गंवाए 8 ओवर में 78 रन बना लिए थे, लेकिन फिर इसके बाद गुजरात टाइटंस की विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और GT जीटी ने 83 रन के भीतर 7 विकेट गंवा दिए. 

साई सुदर्शन ने खेली 73 रन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कुमार कुशाग्र को 18 रन के स्कोर पर आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया. इसके बाद साई सुदर्शन को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा. सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए, फिर रवि बिश्वोई ने 13वें ओवर में गुजरात टाइटंस को 2 बड़े झटके दिए हैं. पहले उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 3 रन के स्कोर पर चलता किया, फिर 4 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा.

इसके बाद जोस बटलर के रूप में राजस्थान रॉयल्स को 5वां झटका लगा. उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. बटलर 14 गेंद पर 26 रन बनाए. रवि बिश्नोई ने राहुल तेवतिया को 12 रन के स्कोर आउट कर जीटी को 6वां झटका, फिर इसी ओवर में शाहरुख खान 11 रन बनाकर रनआउट हो गए.

ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन बनाए. आरआर के लिए ध्रुव जुरेल सबसे ज्यादा 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 5 छक्का निकला. यशस्वी जयसवाल ने 36 गेंद पर 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंद पर 30 रनों का योगदान दिया. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  'कुलदीप को DRS लेना पसंद...मैं अपनी किस्मत आजमा....', रोहित शर्मा ने बिना OUT मैदान से बाहर जाने के नाटक का किया खुलासा

Continue reading on the app

'कई हीरोइनों ने रोल पाना चाहा', मुकेश छाबड़ा ने 'धुरंधर' में सारा अर्जुन को कास्ट करने की बताई वजह

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया है कि 'यालिना' के किरदार के लिए कई मशहूर हीरोइनें रणवीर सिंह के अपोजिट काम करना चाहती थीं. हालांकि, टीम को एक ऐसे नए चेहरे की तलाश थी जिसका कोई पुराना फिल्मी अनुभव न हो, ताकि दर्शक उसे किरदार के साथ पूरी तरह जोड़ सकें. करीब 1300 ऑडिशन लेने के बाद सारा अर्जुन को फाइनल किया गया. मुकेश की मानें, तो सारा की ताजगी और लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म होना ही उनके सिलेक्शन की सबसे बड़ी वजह रही. आदित्य धर के निर्देशन वाली फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक IN तो मुंबई इंडियंस से कौन होगा OUT, राजस्थान की आंधी को रोकने के लिए टीम में बदलाव तय

Mumbai India vs Rajasthan Royal: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. राजस्थान की टीम सीजन में बैक टू बैक दो जीत के साथ मुंबई के खिलाफ भिड़ेगी, जबकि मुंबई को उसके पिछले मैच में दिल्ली ने हराया था Mon, 6 Apr 2026 22:23:20 +0530

  Videos
See all

Trump Press Conference: सस्पेंस खत्म! ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव| Middle East War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T17:33:58+00:00

News Ki Pathshala: इजरायल ने ईरान पर कहां-कहां हमला कर दिया कि भयंकर तबाही मच गई? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T17:39:43+00:00

US Iran War LIVE: ईरान को एक रात में खत्म कर सकते है- Trump | Iran War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T17:32:21+00:00

DasTak: Iran War से जुड़ी 10 सबसे बड़ी खबरें | Donald Trump | US Israel Iran War | IRGC | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T17:34:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers