Kal Ka Mausam: देश भर में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत तक मौसम के हालात बिल्कुल बदल चुके हैं. लोगों को लग रहा था कि होली के बाद या अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी अपना असर दिखाएगी लेकिन हो इसके उलट रहा है. बारिश-आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की घटनाओं की वजह से गर्मी के मौसम पर पानी फिर गया है. पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ अब भी एक्टिव है, जिस वजह से बारिश-आंधी का दौर अभी खत्म होते नहीं दिख रहा है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसका सबसे अधिक असर सात और आठ अप्रैल को दिखाई दे सकता है. पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में आठ अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है. बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सात से आठ अप्रैल को तो वहीं झारखंड के कुछ हिस्सों में पांच से सात अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है. देश के अधिकांश इलाकों में अगले सात दिनों तक तापमान सामान्य या फिर सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है.
Daily Weather Briefing (04.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 4, 2026
Under the influence of the active western disturbance, wet spell along with hailstorm activity over the northwest India very likely to continue today, the 4th April.
YouTube : https://t.co/S0q1tRnewG
Facebook : https://t.co/kN3XZfA56X… pic.twitter.com/OlyezBe2YU
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दे रहा है. देश के कुछ इलाकों में बादल, तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे हालत आठ अप्रैल तक बने रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रह सकते हैं.
04 अप्रैल 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#WeatherUpdate #IndiaWeather #RainfallAlert #Thunderstorm #Hailstorm #WesternDisturbance #KashmirWeather #NorthwestIndia #WeatherForecast #WeatherWarnings #HeavyRain #GustyWinds #StaySafe@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia… pic.twitter.com/Blx9sy0blk
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 4, 2026
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना रहेगी. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 5 अप्रैल को बारिश की संभावना है. 5 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, बिहार के मौसम में भी बदलाव हो गया है. पटना सहित कई जिलों में भी तेज हवाओं का आसार है. पांच अप्रैल को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. 6-7 अप्रैल को कुछ जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है. राज्य में अगले 48 घंटे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.
राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम
राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में छह अप्रैल को दोपहर के बाद तेज आंधी और बारिश हो सकती है. सात अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 5 अप्रैल को मध्य प्रदेश के महाकौशल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में मौसम सबसे ज्यादा एक्टिव हो सकता है. इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओले पड़ सकते हैं. 5 से 6 अप्रैल को मौसम प्रदेश के कुछ और इलाकों की ओर बढ़ जाएगा. प्रदेश में सात से आठ अप्रैल तक मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए TMC ने घोषित किए स्टार प्रचारकों के नाम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी करती है। इसमें कुल 40 नाम शामिल हैं। पहले नंबर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News




















