Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के ‘हवाई घमंड’ पर प्रहार… ईरान की नई वॉर स्ट्रैटेजी से टेंशन में अमेरिका

ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध और भीषण हो गया. ईरान ने अमेरिकी F-16 समेत कई विमान गिराने और इजराइल, कुवैत पर मिसाइल हमलों का दावा किया. एक अमेरिकी पायलट भी लापता है. जवाब में अमेरिका-इजराइल ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों के बावजूद ईरान ने अपनी मिसाइल साइट्स का तेजी से पुनर्निर्माण कर नई युद्ध रणनीति अपनाई है, जिससे अमेरिका चिंतित है.

Continue reading on the app

ईरान कनेक्शन पर अमेरिका सख्त, ग्रीन कार्ड रद्द, दो विदेशी नागरिक हिरासत में

वॉशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान से जुड़े संबंधों के आरोप में दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लेकर देश से निष्कासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी को संघीय एजेंसियों ने उस समय गिरफ्तार किया, जब उनकी स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) की स्थिति समाप्त कर दी गई। फिलहाल दोनों अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की हिरासत में हैं।

रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “हाल तक हामिदेह सोलेमानी अफशार और उनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक के रूप में आलीशान जिंदगी जी रही थीं। इस सप्ताह मैंने उनकी कानूनी स्थिति खत्म कर दी और अब वे आईसीई की हिरासत में हैं, जहां से उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है।”

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, हामिदेह सोलेमानी अफशार पर ईरान की “तानाशाही और आतंकवादी” सरकार का खुला समर्थन करने का आरोप है। विभाग ने कहा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए ईरानी प्रचार को बढ़ावा दिया, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर हमलों का समर्थन किया और अमेरिका को “ग्रेट सैटन” बताया।

यह मामला ईरान के पूर्व सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी से जुड़े पारिवारिक संबंधों से भी जुड़ा बताया जा रहा है, जिनकी 2020 में इराक में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मौत हो गई थी।

विदेश विभाग ने यह भी बताया कि अफशार के पति को भी अमेरिका में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसी कार्रवाई के तहत इस महीने की शुरुआत में फातिमेह अर्देशिर-लारीजानी और उनके पति सैयद कलांतर मोतामेदी की कानूनी स्थिति भी समाप्त कर दी गई थी। दोनों अब अमेरिका में नहीं हैं और भविष्य में उनके प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

रूबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी प्रशासन “ऐसे विदेशी नागरिकों को देश में रहने की अनुमति नहीं देगा, जो अमेरिका विरोधी या आतंकवादी शासन का समर्थन करते हैं।”

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस कार्रवाई में सहयोग के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और आईसीई का आभार भी जताया है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Bengal Election 2026: 'वोट देने के अधिकार का हनन हो रहा' #tmc #shorts #bjp #congress #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:15+00:00

AAJTAK 2 | IRAN WAR | अगले 48 घंटे में US-ईरान में सीजफायर होने जा रहा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:09+00:00

Breaking: Jaipur में जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, Jaigarh किले के पास 5 युवकों ने बदसलूकी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:47+00:00

शादी के बाद पहली बार अपने होमटाउन झज्जर पहुंचे 'IIT बाबा' Abhay Singh | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:44:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers