Responsive Scrollable Menu

हार्दिक के बदले किन खिलाड़ियों को ट्रेड करना चाहिए? रविचंद्रन अश्विन ने दिया सुझाव

Hardik Pandya Trade: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से ट्रेड होने की चर्चाओं के बीच रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा सुझाव दिया है। जानिए KKR से डील होने पर मुंबई को किन खिलाड़ियों को ट्रेड में मांगना चाहिए।

Continue reading on the app

पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने में मदद मांगी:तीन साल से तलाश, धामी से कहा- गिफ्ट नहीं, सरकार से खरीदकर पहला घर बनाऊंगा

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। हालांकि, मैच के अलावा जमीन खरीदने को लेकर भी वे परेशान हैं। पंत ने आधी रात को X पर पोस्ट कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी। वे दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने राज्य में पहला घर बनाना चाहते हैं। पंत ने साफ किया कि उन्हें जमीन गिफ्ट में नहीं चाहिए। वे सरकार से तय रेट पर जमीन खरीदना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे 3 साल से परेशान हैं और अब तक उन्हें जमीन नहीं मिली है। पंत ने धामी से की अपील ऋषभ पंत ने शनिवार सुबह एक सार्वजनिक अपील की। इसमें उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने में मदद करने की रिक्वेस्ट की। पंत ने X पर लिखा, ‘@pushkardhami हेलो सर, आप कैसे हैं??? मुझे बहुत समय हो गया है, खासकर उत्तराखंड का लोकल होने के नाते। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे यहां रहने के लिए कुछ भी आसान और बड़ा नहीं मिला।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र रिक्वेस्ट है कि प्लीज जमीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल यह क्लैरिटी के साथ एक बुरा सपना बन गया है। दूसरी जमीन भी ओस है, जो मुझे तब मिली थी, जब मैं सब कुछ अंदर रखने से पहले राज्य को प्रमोट कर रहा था।’ पंत ने कहा, ‘मैं उत्तराखंड के आसपास मदद करने और बनाने के लिए अपने मूल स्थान पर वापस जाना चाहता हूं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास वापस जाना चाहता हूं। प्लीज इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं, आपके जवाब का इंतजार है, कोई जमीन नहीं मिली।’ कहा- गिफ्ट नहीं, सरकार से खरीदना चाहता हूं अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंत ने लिखा, ‘इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ऊंचे लेवल पर हमारे राज्यों को रिप्रेजेंट करने के लिए एक गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आप इजाजत दें तो मैं इसे गवर्नमेंट से खरीदना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सरकार के रेट पर कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बनवा सकता हूं। हमारे राज्य में प्लीज हेल्प करें। सच में मुझे नहीं पता था कि यह कैसे करना है।’ रुड़की में हुआ जन्म, दिल्ली से शुरू किया प्रोफेशनल सफर ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट का सफर रुड़की से शुरू किया और प्रोफेशनली खेल को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली चले गए। इसके बाद पंत ने खुद को सभी फॉर्मेट में भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक के तौर पर स्थापित किया। वे घरेलू क्रिकेट में दिल्ली को रिप्रेजेंट करते हैं, लेकिन उत्तराखंड के साथ उनका मजबूत कनेक्शन बना हुआ है। पंत की लेटेस्ट पोस्ट्स से राज्य को अपना घर बनाने और उसके विकास में योगदान देने की उनकी इच्छा दिखाई देती है। 2025-26 में उत्तराखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने पंत की यह अपील ऐसे समय में आई है, जब कुछ ही दिन पहले वे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने थे। कहा जाता है कि उन्होंने इनकम टैक्स के तौर पर 23.84 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था।

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा के बाद अब आशीष यादव! वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में मेडल जीतकर रचा इतिहास

वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में आशीष यादव ने दमदार खेल दिखाते हुए भालाफेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में भालाफेंक में मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं. आशीष से पहले नीरज चोपड़ ने इस इवेंट में कमाल किया था. नीरज ने साल 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था. Sat, 8 Aug 2026 13:13:26 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand के रवि टम्टा ने बनाई अदभुत उड़ने वाली कार #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:43:58+00:00

Aaban Ahmed के जनाजे में आएगी Shaista Parveen? Atiq Ahmed की पत्नी पर पुलिस की पैनी नजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:46:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers